By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • होम
  • देश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • दिल्ली
    • मुंबई
    • कोलकाता
    • चेन्नई
    • अन्य राज्य
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • जोधपुर
    • उदयपुर
    • कोटा
    • अजमेर
    • बीकानेर
    • अलवर
    • भरतपुर
    • पाली
    • सीकर
    • अन्य जिले
  • राजनीति
    • राज्य राजनीति
    • राष्ट्रीय राजनीति
    • चुनाव
    • विधानसभा
    • लोकसभा
    • राज्यसभा
  • बॉलीवुड
    • फिल्म समाचार
    • सेलिब्रिटी न्यूज़
    • बॉक्स ऑफिस
    • टीवी न्यूज़
    • रियलिटी शो
    • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • हॉकी
    • टेनिस
    • बैडमिंटन
    • अन्य खेल
  • शिक्षा
    • स्कूल न्यूज़
    • कॉलेज न्यूज़
    • परीक्षा परिणाम
    • प्रतियोगी परीक्षा
    • छात्रवृत्ति
    • करियर गाइड
  • रोजगार
    • सरकारी नौकरी
    • प्राइवेट जॉब्स
    • रिजल्ट न्यूज़
    • भर्ती अपडेट
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
Reading: राजस्थान सरकार की आज शाम महत्वपूर्ण कैबिनेट बैठक,मिल सकती हैं कई सौगातें
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
News

राजस्थान सरकार की आज शाम महत्वपूर्ण कैबिनेट बैठक,मिल सकती हैं कई सौगातें

Last updated: 19.11.2025 2:51 pm
Anjali Dadhich
Published: 19.11.2025

राजस्थान सरकार आज शाम 4 बजे महत्वपूर्ण कैबिनेट और मंत्रिपरिषद बैठक करने जा रही है। यह बैठक ऐसे समय में हो रही है जब भजनलाल शर्मा सरकार के दो साल पूरे होने वाले हैं और प्रशासन एक्टिव मोड में दिखाई दे रहा है। नए मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास के ज्वाइन करने के बाद सरकार तेजी से नए कार्यक्रमों और घोषणाओं को धरातल पर उतारने की तैयारी में है।

बैठक में प्रवासी राजस्थानी दिवस प्रमुख मुद्दा रहेगा। बताया जा रहा है कि 10 दिसंबर को होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर सरकार आख़िरी तैयारी पर चर्चा करेगी। सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण भेजा है। हाल ही में सरकार और बीजेपी संगठन के प्रतिनिधि अलग-अलग राज्यों में जाकर प्रवासी राजस्थानियों से जुड़े कार्यक्रमों को लेकर फीडबैक जुटा चुके हैं।

इसके अलावा, पंचायत और निकाय चुनावों पर भी बड़ा विमर्श होने की संभावना है। हाईकोर्ट द्वारा 15 अप्रैल 2026 तक चुनाव कराए जाने की समयसीमा तय की जा चुकी है, वहीं विपक्ष लगातार सरकार पर दबाव बना रहा है। ऐसे में चुनावों की तैयारी और प्रक्रिया पर चर्चा होना तय माना जा रहा है।

दो से अधिक बच्चों वाले उम्मीदवारों के चुनाव लड़ने के प्रतिबंध पर भी कैबिनेट निर्णय ले सकती है। फिलहाल 1995 के बाद तीन संतान होने पर निकाय चुनाव लड़ने की अनुमति नहीं है, जिसे हटाने पर विचार होगा।

बैठक में कोचिंग संस्थानों के नियम, सोलर एवं थर्मल एनर्जी विकास, और विभिन्न विभागों से जुड़े संशोधन प्रस्तावों पर भी चर्चा होगी।

नए मुख्य सचिव की नियुक्ति के बाद प्रशासनिक फेरबदल की भी अटकलें तेज हैं। आने वाले दिनों में IAS, IPS और RAS अधिकारियों के बड़े पैमाने पर ट्रांसफर हो सकते हैं। नई साल की शुरुआत में ब्यूरोक्रेसी का नया स्वरूप देखने को मिल सकता है।

यह कैबिनेट बैठक आगामी प्रशासनिक और राजनीतिक दिशा तय करने में अहम मानी जा रही है।

[ruby_related total=5 layout=5]

Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Quick Link

  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Top Categories

  • My Bookmarks
  • Customize Interests

Subscribe

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]

Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
© Great Rajasthan News. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account