By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • होम
  • देश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • दिल्ली
    • मुंबई
    • कोलकाता
    • चेन्नई
    • अन्य राज्य
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • जोधपुर
    • उदयपुर
    • कोटा
    • अजमेर
    • बीकानेर
    • अलवर
    • भरतपुर
    • पाली
    • सीकर
    • अन्य जिले
  • राजनीति
    • राज्य राजनीति
    • राष्ट्रीय राजनीति
    • चुनाव
    • विधानसभा
    • लोकसभा
    • राज्यसभा
  • बॉलीवुड
    • फिल्म समाचार
    • सेलिब्रिटी न्यूज़
    • बॉक्स ऑफिस
    • टीवी न्यूज़
    • रियलिटी शो
    • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • हॉकी
    • टेनिस
    • बैडमिंटन
    • अन्य खेल
  • शिक्षा
    • स्कूल न्यूज़
    • कॉलेज न्यूज़
    • परीक्षा परिणाम
    • प्रतियोगी परीक्षा
    • छात्रवृत्ति
    • करियर गाइड
  • रोजगार
    • सरकारी नौकरी
    • प्राइवेट जॉब्स
    • रिजल्ट न्यूज़
    • भर्ती अपडेट
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
Reading: ‘वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान-2026’ मुख्यमंत्री ने गंगा दशमी के अवसर पर बीसलपुर बांध से किया अभियान का शुभारंभ
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
News

‘वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान-2026’ मुख्यमंत्री ने गंगा दशमी के अवसर पर बीसलपुर बांध से किया अभियान का शुभारंभ

Last updated: 25.05.2026 5:14 pm
Anjali Dadhich
Published: 25.05.2026

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को गंगा दशमी के अवसर पर टोंक स्थित बीसलपुर बांध से ‘वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान’ का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने बीसलपुर बांध पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत जल पूजन किया और प्रदेश में अच्छी बारिश के लिए कामना की। इसके बाद मुख्यमंत्री ने बीसलदेव महादेव मंदिर के दर्शन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की प्रार्थना की।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि ऋषि-मुनियों की तपस्या से गंगा दशहरा के दिन ही पृथ्वी पर मां गंगा अवतरित होकर हमारी जीवनदायनी बनी। हमारी सरकार द्वारा पिछले साल भी वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान चलाकर प्रदेशभर में बांध, तालाब, सरोवर एवं एनिकट सहित जल स्त्रोतों के संरक्षण एवं सफाई के कार्य किए गए थे। इस वर्ष भी आज से इस अभियान की शुरुआत की जा रही है। अभियान के तहत प्रदेशभर में सभी सांसद, विधायक एवं अन्य जनप्रतिनिधि विभिन्न कार्यक्रमों में सहभागी बनकर जल संरक्षण से जुड़े कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि जल ही जीवन है और आमजन इस अभियान में सक्रिय भूमिका निभाकर जल संरक्षण अभियान को सफल बनाएं।

बीसलपुर बांध का अवलोकन करने वाले पहले मुख्यमंत्री 

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा राजस्थान के ऐसे पहले मुख्यमंत्री हैं, जिन्होंने बीसलपुर बांध पहुंचकर स्काडा प्रणाली का पूरा अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि बीसलपुर बांध पूर्वी राजस्थान के जिलों में निर्बाध पानी की आपूर्ति का एक बड़ा माध्यम है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बांध क्षेत्र में नई संरचनाओं का निर्माण किया जाए। साथ ही, बनास नदी को रिचार्ज करने की दिशा में प्रभावी कार्य किए जाएं, ताकि वर्षाजल संग्रहण और भू-जल पुनर्भरण को मजबूती मिल सके। उन्होंने अधिकारियों को श्रृंखलाबद्ध एनिकट निर्माण तथा आवश्यक स्थानों पर गेट लगाए जाने के निर्देश भी दिए। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि जल संरक्षण एवं जलसंग्रहण के कार्य पूरी कार्ययोजना और दीर्घकालिक दृष्टि के साथ किए जाएं, ताकि अधिकतम वर्षाजल का संरक्षण सुनिश्चित हो सके। उन्होंने बांध की व्यवस्थाओं, जलसंग्रहण प्रणाली तथा स्काडा सिस्टम की कार्यप्रणाली की जानकारी ली और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान मुख्य अभियंता जल संसाधन भुवन भास्कर ने वीडियो प्रस्तुतीकरण के माध्यम से स्काडा प्रणाली की जानकारी दी। 

इसके बाद मुख्यमंत्री ने ईसरदा बांध का हवाई सर्वेक्षण कर जल संरक्षण, जल प्रबंधन एवं सिंचाई परियोजनाओं से जुड़े कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। गौरतलब है कि रामजल सेतु लिंक परियोजना का फीडर चैनल तीन प्रमुख बांधों ईसरदा, गलवा एवं बंध बरेठा से गुजरता है।  

उल्लेखनीय है कि वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान’ के तहत 25 मई से 5 जून तक प्रदेशभर में जल संरक्षण को लेकर व्यापक जनजागरण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। गांव-गांव में कुएं, बावड़ियों, तालाबों एवं अन्य जल स्रोतों की साफ-सफाई, श्रमदान, जल चौपाल, प्रभात फेरी, पौधारोपण तथा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित होंगे। साथ ही, विभिन्न विभागों द्वारा नए जल संरक्षण कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण भी किया जाएगा। 

इस दौरान जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री कन्हैया लाल, विधायक राजेन्द्र गुर्जर, शत्रुघ्न गौतम, रामसहाय वर्मा, अतिरिक्त मुख्य सचिव जल संसाधन अभय कुमार सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

[ruby_related total=5 layout=5]

Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Quick Link

  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Top Categories

  • My Bookmarks
  • Customize Interests

Subscribe

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]

Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
© Great Rajasthan News. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account