वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने प्रताप ऑडिटोरियम में इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) शाखा अलवर द्वारा टैक्स जागरूकता और व्यवसायिक सशक्तिकरण के उद्देश्य से आयोजित टैक्स संवाद 2.0 कार्यक्रम में शिरकत की।
वन राज्यमंत्री शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश को मजबूत आर्थिक आधार देने के लिए टैक्स सिस्टम में कई ऐतिहासिक सुधार किए गए हैं, जिससे देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिली है और टैक्स व्यवस्था पहले से अधिक सरल, पारदर्शी और प्रभावी बनी है। उन्होंने कहा कि पारदर्शी और डिजिटल टैक्स व्यवस्था ने व्यवसायों को सशक्त बनाया है, अनुपालन को आसान किया है। उन्होंने कहा कि स्थानीय व्यापारी और पेशेवर इन सुधारों का लाभ उठाकर अपने व्यवसाय को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा सकते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा जिले के चहुंमुखी विकास के लिए बजटों में ऐतिहासिक सौगातें दी गई है।
कार्यक्रम में वक्ताओं द्वारा टैक्स ट्रैकिंग, स्मार्ट सक्सेशन प्लानिंग और जीएसटी से जुडे जमीनी स्तर के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की तथा जीएसटी संशोधन, रिटर्न फाइलिंग में आने वाली सामान्य त्रुटियों और कर नियोजन के प्रभावी तरीकों के बारे में जानकारी और समाधान की प्रक्रिया पर प्रकाश डाला।


