श्रावण मास के दूसरे सोमवार के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री निवास स्थित राज राजेश्वरी मंदिर में सपत्नीक विधिवत पूजा-अर्चना की।

उन्होंने मंत्रोच्चार के बीच भगवान शिव का अभिषेक कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली और शांति की कामना की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने श्रद्धा के साथ भगवान शिव की आराधना की।


