By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • होम
  • देश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • दिल्ली
    • मुंबई
    • कोलकाता
    • चेन्नई
    • अन्य राज्य
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • जोधपुर
    • उदयपुर
    • कोटा
    • अजमेर
    • बीकानेर
    • अलवर
    • भरतपुर
    • पाली
    • सीकर
    • अन्य जिले
  • राजनीति
    • राज्य राजनीति
    • राष्ट्रीय राजनीति
    • चुनाव
    • विधानसभा
    • लोकसभा
    • राज्यसभा
  • बॉलीवुड
    • फिल्म समाचार
    • सेलिब्रिटी न्यूज़
    • बॉक्स ऑफिस
    • टीवी न्यूज़
    • रियलिटी शो
    • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • हॉकी
    • टेनिस
    • बैडमिंटन
    • अन्य खेल
  • शिक्षा
    • स्कूल न्यूज़
    • कॉलेज न्यूज़
    • परीक्षा परिणाम
    • प्रतियोगी परीक्षा
    • छात्रवृत्ति
    • करियर गाइड
  • रोजगार
    • सरकारी नौकरी
    • प्राइवेट जॉब्स
    • रिजल्ट न्यूज़
    • भर्ती अपडेट
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
Reading: संसाधनों और प्रतिभा का उपयोग करते हुए राजस्थान का तीव्रतम औद्योगिक विकास हो-राज्यपाल हरिभाऊ बागडे
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
News

संसाधनों और प्रतिभा का उपयोग करते हुए राजस्थान का तीव्रतम औद्योगिक विकास हो-राज्यपाल हरिभाऊ बागडे

Last updated: 26.03.2026 1:45 pm
Anjali Dadhich
Published: 26.03.2026

 राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कहा कि प्रदेश में संसाधनों और प्रतिभा की कमी नहीं है। आवश्यकता इस बात की है कि इनका समुचित उपयोग करते हुए राज्य का तीव्रतम औद्योगिक विकास हो। इसमें उन्होंने इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स को महती भूमिका निभाने का आह्वान किया।

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे एक निजी होटल में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के सौ वर्ष पूर्ण होने पर और अध्यक्ष पद एवं नई कार्यकारिणी के पदभार संभालने के अवसर पर आयोजित समारोह में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सौ वर्ष पहले राजस्थान के रत्न घनश्याम दास बिड़ला की पहल पर 1925 में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स की स्थापना हुई। इस संगठन ने भारत के औद्योगिक विकास के साथ नीति निर्माण और तीव्रतम आर्थिक विकास में पंचवर्षीय योजनाओं के तहत भी महती योगदान दिया है। उन्होंने इसी तर्ज पर संगठन द्वारा राजस्थान के विकास में भी योगदान देने और युवाओं को रोजगार में सरकार के साथ सहयोग का आह्वान किया।

राज्यपाल ने सरकारी स्तर पर भी उद्योगों को सिंगल विंडो के तहत हर संभव सहयोग और सुविधाएं प्रदान करने की आवश्यकता जताई। उन्होंने कहा कि इसी से अधिक से अधिक उद्यमी प्रदेश में निवेश करेंगे और इससे राज्य का तेजी से विकास हो सकेगा। राज्यपाल ने राजस्थान की उद्यमिता से जुड़ी परम्परा की चर्चा करते हुए कहा कि देश में कहीं कोई बड़ा उद्योग संगठन ऐसा नहीं है, जहां राजस्थान के लोग नहीं है। उन्होंने ब्रिटिश काल में स्थानीय उद्योगों को समाप्त करने की नीति की चर्चा करते हुए कहा कि अंग्रेज नहीं चाहते थे कि भारत अपने पैरों पर खड़ा हो। इसके बावजूद राजस्थान के उद्यमियों ने देशभर में स्वदेशी उद्योगों के विकास से राष्ट्र को उद्योगों में अग्रणी किया।

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कहा कि आज हमारा देश विश्व में दुग्ध उत्पादन में पहले स्थान पर है। राजस्थान देश में दूसरे स्थान पर है। उन्होंने इस तरह के अन्य क्षेत्रों की संभावनाओं को तलाश कर प्रदेश को तेजी से विकसित किए जाने में औद्योगिक संगठनों को भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि औद्योगिक विकास के जरिए प्रदेश की सकल घरेलू उत्पादन दर को बढ़ावा दिया जाए।

राज्यपाल ने कहा कि प्रदेश में ऐसे उद्योगों को बढ़ावा दिया जाए, जिससे रोजगार जनन हो। उन्होंने सौर ऊर्जा के साथ अन्य क्षेत्रों में राज्य की उपलब्धियों से उद्योगों को लाभ लेकर राज्य के विकास में योगदान देने पर जोर दिया। उन्होंने सौ साल पहले भारत में भारतीय हितों की रक्षा के लिए स्थापित इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स संगठन की स्थापना करने वाले घनश्याम दास बिड़ला को याद करते हुए उनके महात्मा गांधी से संबंधों और स्वदेशी उद्योगों को आजादी से पहले अंग्रेज राज में प्रोत्साहन के लिए किए कार्यों को क्रान्तिकारी बताया।

इस अवसर पर मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने वैश्विक स्तर पर तेजी से आगे बढ़ते राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रों की चर्चा करते हुए कहा कि इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स सरकार और उद्योगों के मध्य आरम्भ से ही सेतु का कार्य करता आ रहा है। उन्होंने “सबका साथ सबका विकास” की सोच से किए जा रहे सरकार के कार्यों में संगठन को सरकार के साथ सहयोग करते हुए विकसित राजस्थान में भागीदारी का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि डिजिटल क्षेत्र और सभी अन्य क्षेत्रों में तेजी से राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर राजस्थान आगे बढ़ रहा है। औद्योगिक क्षेत्र से कौशल विकास और रोजगार जनन की बहुत सी संभावनाएं हैं। विश्वास है, इस सम्बन्ध में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स की सरकार के साथ सहयोग में भविष्य में महती भूमिका रहेगी।

इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स का अध्यक्ष पद संभालने के बाद श्री जय कृष्ण जाजू ने कहा कि सरकार और उद्योग के मध्य प्रभावी संवाद से प्रदेश के विकास को गति दी जाएगी। उन्होंने कहा कि राजस्थान में अवसरों की कमी नहीं है, उन अवसरों के आलोक में औद्योगिक विकास से प्रदेश में विकास संभावनाओं पर कार्य किया जाएगा।

[ruby_related total=5 layout=5]

Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Quick Link

  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Top Categories

  • My Bookmarks
  • Customize Interests

Subscribe

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]

Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
© Great Rajasthan News. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account