By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • होम
  • देश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • दिल्ली
    • मुंबई
    • कोलकाता
    • चेन्नई
    • अन्य राज्य
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • जोधपुर
    • उदयपुर
    • कोटा
    • अजमेर
    • बीकानेर
    • अलवर
    • भरतपुर
    • पाली
    • सीकर
    • अन्य जिले
  • राजनीति
    • राज्य राजनीति
    • राष्ट्रीय राजनीति
    • चुनाव
    • विधानसभा
    • लोकसभा
    • राज्यसभा
  • बॉलीवुड
    • फिल्म समाचार
    • सेलिब्रिटी न्यूज़
    • बॉक्स ऑफिस
    • टीवी न्यूज़
    • रियलिटी शो
    • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • हॉकी
    • टेनिस
    • बैडमिंटन
    • अन्य खेल
  • शिक्षा
    • स्कूल न्यूज़
    • कॉलेज न्यूज़
    • परीक्षा परिणाम
    • प्रतियोगी परीक्षा
    • छात्रवृत्ति
    • करियर गाइड
  • रोजगार
    • सरकारी नौकरी
    • प्राइवेट जॉब्स
    • रिजल्ट न्यूज़
    • भर्ती अपडेट
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
Reading: ‘सक्षम साथिन’ पहल से महिला सशक्तिकरण को मिल रही नई दिशा,सरकारी योजनाओं, उच्च शिक्षा और साइबर सुरक्षा विषयों की दी गई जानकारी
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
News

‘सक्षम साथिन’ पहल से महिला सशक्तिकरण को मिल रही नई दिशा,सरकारी योजनाओं, उच्च शिक्षा और साइबर सुरक्षा विषयों की दी गई जानकारी

Last updated: 12.02.2026 2:31 pm
Anjali Dadhich
Published: 12.02.2026

    महिला अधिकारिता विभाग एवं एजुकेट गर्ल्स की साझा पहल के तहत जयपुर में ‘सक्षम साथिन कार्यशाला’ का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में जिले की लगभग 40 साथिनों एवं सुपरवाइजर्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

    कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य साथिन बहनों को सरकारी योजनाओं, उच्च शिक्षा के अवसरों तथा आधुनिक तकनीकी विषयों जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना था। कार्यक्रम का शुभारंभ राजेश डोगीवाल, उप निदेशक, महिला अधिकारिता, जयपुर के मार्गदर्शन में हुआ। एजुकेट गर्ल्स की ओर से लवीना राठौड़, प्रोजेक्ट लीड ने अतिथि प्रवीण सिन्हा, जेंडर स्पेशलिस्ट एवं उपस्थित साथिनों का स्वागत किया।

    प्रवीण सिन्हा ने विभाग की विभिन्न योजनाओं एवं महिला सशक्तिकरण से संबंधित पहलों पर विस्तार से प्रकाश डाला तथा साथिनों को समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के प्रति प्रेरित किया। एजुकेट गर्ल्स की रूपाली शर्मा ने वर्तमान में बढ़ते साइबर फ्रॉड के मामलों एवं उनसे बचाव के उपायों की जानकारी दी। श्री रजत शर्मा ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मूलभूत अवधारणाओं तथा डिजिटल टूल्स के प्रभावी उपयोग के महत्व से प्रतिभागियों को अवगत कराया।

    रूपाली एवं तान्या ने विभिन्न सहभागितापूर्ण गतिविधियों के माध्यम से संचार कौशल के महत्व को रेखांकित किया। कार्यशाला के दौरान कुछ साथिनों ने अपने साथ हुए साइबर फ्रॉड के अनुभव भी साझा किए, जिससे विषय की गंभीरता और प्रासंगिकता स्पष्ट हुई।

    कार्यक्रम के अंत में एजुकेट गर्ल्स टीम ने साथिनों को आत्मनिर्भर बनने तथा अर्जित ज्ञान का समाज हित में सदुपयोग करने के लिए प्रेरित किया। कार्यशाला का समापन प्रमाण पत्र वितरण एवं धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण को अत्यंत उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक बताया।

    यह पहल जिले में साथिनों को तकनीकी रूप से सशक्त कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगी।

    [ruby_related total=5 layout=5]

    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Quick Link

    • Contact
    • Blog
    • Complaint
    • Advertise

    Top Categories

    • My Bookmarks
    • Customize Interests

    Subscribe

    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    [mc4wp_form]

    Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
    © Great Rajasthan News. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account