By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • होम
  • देश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • दिल्ली
    • मुंबई
    • कोलकाता
    • चेन्नई
    • अन्य राज्य
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • जोधपुर
    • उदयपुर
    • कोटा
    • अजमेर
    • बीकानेर
    • अलवर
    • भरतपुर
    • पाली
    • सीकर
    • अन्य जिले
  • राजनीति
    • राज्य राजनीति
    • राष्ट्रीय राजनीति
    • चुनाव
    • विधानसभा
    • लोकसभा
    • राज्यसभा
  • बॉलीवुड
    • फिल्म समाचार
    • सेलिब्रिटी न्यूज़
    • बॉक्स ऑफिस
    • टीवी न्यूज़
    • रियलिटी शो
    • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • हॉकी
    • टेनिस
    • बैडमिंटन
    • अन्य खेल
  • शिक्षा
    • स्कूल न्यूज़
    • कॉलेज न्यूज़
    • परीक्षा परिणाम
    • प्रतियोगी परीक्षा
    • छात्रवृत्ति
    • करियर गाइड
  • रोजगार
    • सरकारी नौकरी
    • प्राइवेट जॉब्स
    • रिजल्ट न्यूज़
    • भर्ती अपडेट
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
Reading: समाज के अंतिम व्यक्ति को राहत देना हमारा लक्ष्य— विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
News

समाज के अंतिम व्यक्ति को राहत देना हमारा लक्ष्य— विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी

Last updated: 06.04.2026 2:54 pm
Anjali Dadhich
Published: 06.04.2026

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने समाज के जरूरतमंद वर्गों को राहत प्रदान करते हुए विवेकानुदान एवं स्वेच्छानुदान राशि का वितरण किया। कार्यक्रम में कुल 118 पात्र लाभार्थियों को 5-5 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई।

अजमेर में वैशाली नगर के आनंदम समारोह स्थल में आयोजित कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि जनप्रतिनिधि का दायित्व केवल विकास कार्य कराना ही नहीं, बल्कि जरूरतमंद लोगों के जीवन में सहारा बनना भी है। उन्होंने कहा पूर्व में भी गरीब परिवारों की बेटियों के विवाह, प्राकृतिक आपदा से प्रभावित परिवारों तथा बोराज क्षेत्र में जलभराव से पीड़ित नागरिकों को सहायता उपलब्ध कराई गई थी। बोराज के जलभराव प्रभावितों को तत्काल सहायता प्रदान कर प्रशासन के माध्यम से राहत कार्य सुनिश्चित किए गए।

विधानसभा अध्यक्ष ने अजमेर क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि शहर में पेयजल सुविधाओं को मजबूत किया जा रहा है । पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लेपर्ड सफारी एवं अन्य पर्यटन स्थलों के विकास पर कार्य जारी है। शिक्षा क्षेत्र में विद्यार्थियों को निशुल्क पाठ्य पुस्तक वितरण तथा मिड-डे मील योजना के माध्यम से बच्चों के पोषण और शिक्षा दोनों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि स्वरोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जरूरतमंद लोगों को हाथ ठेलों का वितरण किया गया है ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें। समाज के सक्षम लोगों से आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि इंसानियत और सेवा भाव को अपनाते हुए जरूरतमंदों की सहायता करना हम सभी की सामाजिक जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों को संबोधित करते हुए उन्होंने वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक बुजुर्गों से रेल एवं हवाई यात्र सुविधा का लाभ लेने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक राहत पहुंचाना है।

विधानसभा अध्यक्ष ने सहयोग, संवेदनशीलता और सेवा की भावना को समाज की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए सभी नागरिकों से जरूरतमंदों के साथ खड़े रहने का आह्वान किया। इस अवसर पर  शहर अध्यक्ष श्री रमेश सोनी, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में लाभार्थी उपस्थित रहे।

[ruby_related total=5 layout=5]

Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Quick Link

  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Top Categories

  • My Bookmarks
  • Customize Interests

Subscribe

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]

Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
© Great Rajasthan News. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account