By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • होम
  • देश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • दिल्ली
    • मुंबई
    • कोलकाता
    • चेन्नई
    • अन्य राज्य
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • जोधपुर
    • उदयपुर
    • कोटा
    • अजमेर
    • बीकानेर
    • अलवर
    • भरतपुर
    • पाली
    • सीकर
    • अन्य जिले
  • राजनीति
    • राज्य राजनीति
    • राष्ट्रीय राजनीति
    • चुनाव
    • विधानसभा
    • लोकसभा
    • राज्यसभा
  • बॉलीवुड
    • फिल्म समाचार
    • सेलिब्रिटी न्यूज़
    • बॉक्स ऑफिस
    • टीवी न्यूज़
    • रियलिटी शो
    • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • हॉकी
    • टेनिस
    • बैडमिंटन
    • अन्य खेल
  • शिक्षा
    • स्कूल न्यूज़
    • कॉलेज न्यूज़
    • परीक्षा परिणाम
    • प्रतियोगी परीक्षा
    • छात्रवृत्ति
    • करियर गाइड
  • रोजगार
    • सरकारी नौकरी
    • प्राइवेट जॉब्स
    • रिजल्ट न्यूज़
    • भर्ती अपडेट
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
Reading: सांभर में उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने आंगनबाड़ी के नवीन बच्चों को पोर्टफोलियो किट और खेल सामग्री का किया वितरण
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
News

सांभर में उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने आंगनबाड़ी के नवीन बच्चों को पोर्टफोलियो किट और खेल सामग्री का किया वितरण

Last updated: 01.04.2026 12:55 pm
Anjali Dadhich
Published: 01.04.2026

उपमुख्यमंत्री तथा महिला एवं बाल विकास मंत्री दिया कुमारी के मुख्य आतिथ्य में मंगलवार को बाल विकास परियोजना कार्यालय सांभर लेक जयपुर में आंगनबाड़ी चलो अभियान प्रवेश उत्सव एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया। 

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने निदेशालय समेकित बाल विकास सेवाएं द्वारा दरबार सीनियर सेकेंडरी स्कूल सांभर में आयोजित प्रवेश उत्सव एवं विदाई समारोह में आंगनबाड़ी के नवीन बच्चों का स्वागत किया। उन्होंने आंगनबाड़ी के बच्चों को पोर्टफोलियो किट (बच्चों के लिए रंग, वॉटर बोतल, खिलौने) आदि प्रदान किये। आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोर्टफोलियों खेल सामग्री का वितरण इस उद्देश्य से किया जाता कि बच्चें खेल खेल में सीखे।बच्चों को आंगनबाड़ियों में स्वस्थ सुरक्षित एवं सीखने का माहौल मिल सके। 

समारोह में सांभर उपखण्ड अधिकारी ऋषि राज कपिल, उपनिदेशक आईसीडीएस पार्थवी शर्मा, उपनिदेशक महिला अधिकारिता राजेश डोगीवाल, कार्यक्रम प्रभारी आरपीएस सपना मौर्य तथा सीडीपीओ प्रिया कुमावत एवं अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। 

उपमुख्यमंत्री ने एक बच्चे के जन्मदिन एवं आंगनबाड़ी में प्रवेश उत्सव पर केक काट कर स्टॉल का अवलोकन किया, जिसमें भामाशाहों से प्राप्त सामग्री एवं खिलौने आदि का वितरण किया गया। स्टॉल में विभिन्न आयामों पर आधारित कॉर्नर्स बनाए गए जिसमें आसपास के वातावरण में उपलब्ध सामग्री से निर्मित सहायक शिक्षण सामग्री तैयार कर प्रदर्शित की गई व बताया गया कि बच्चों को खेल खेल के माध्यम से स्कूल शिक्षा के लिए तैयार किया जा रहा है। 

कार्यक्रम में 6 वर्ष पूर्ण करने वाले बच्चों को समग्र प्रमाण पत्र (ईसीसी ई—सर्टिफिकेट) दिए गए। साथ ही कार्यक्रम में उन भामाशाहों को भी सम्मानित किया गया, जिन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र एवं विद्यालय में सहयोग प्रदान किया। 

भामाशाह द्वारा प्रदान सांभर परियोजना के 3 से 6 वर्ष के पंजीकृत 1 हजार 600 बच्चों के लिए पोर्टफोलियो किट, पानी की बोतल, खिलौने इत्यादि वितरित किए गए। आंगनबाड़ी केंद्र पर पंजीकृत बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बच्चों ने अपने बाल मनोभाव से देशभक्ति के गानो पर नृत्य प्रस्तुति दी। 

उपमुख्यमंत्री ने विद्यालय में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र का अवलोकन किया। अधिकारियों द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चों को खेल-खेल में प्रदान की जा रही है शालापूर्व शिक्षा के बारे जानकारी दी गई। दिया कुमारी ने बच्चों क लिए आंगनबाड़ी केंद्र पर तैयार किया जा रहे हैं गर्म पोषाहार के बारे में भी जाना।

जल मंदिर का उद्घाटन

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने एनईपी (होलीस्टिक कार्ड) समग्र प्रमाण पत्र का वितरण किया। उन्होंने वार्ड संख्या 3 सांभर की आंगनबाड़ी का निरीक्षण कर बच्चों से संवाद किया। इस अवसर पर उन्होंने आंगनबाड़ी एवं स्कूली बच्चों के लिए भामाशाह द्वारा निर्मित जल मंदिर का उद्घाटन किया। 

उल्लेखनीय है कि भामाशाह द्वारा इस क्षेत्र की आंगनबाड़ियों के लिए 1 हजार 600 से आंगनबाड़ी पोर्टफोलियो किट और खिलौने सामग्री दी गई है। नागरिक विकास समिति के अध्यक्ष भामाशाह अनिल गट्‌टानी द्वारा सांभर नगरपालिका की समस्त आंगनबाड़ियों को गोद लेने के लिए भी घोषणा की गई।

[ruby_related total=5 layout=5]

Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Quick Link

  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Top Categories

  • My Bookmarks
  • Customize Interests

Subscribe

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]

Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
© Great Rajasthan News. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account