By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • होम
  • देश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • दिल्ली
    • मुंबई
    • कोलकाता
    • चेन्नई
    • अन्य राज्य
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • जोधपुर
    • उदयपुर
    • कोटा
    • अजमेर
    • बीकानेर
    • अलवर
    • भरतपुर
    • पाली
    • सीकर
    • अन्य जिले
  • राजनीति
    • राज्य राजनीति
    • राष्ट्रीय राजनीति
    • चुनाव
    • विधानसभा
    • लोकसभा
    • राज्यसभा
  • बॉलीवुड
    • फिल्म समाचार
    • सेलिब्रिटी न्यूज़
    • बॉक्स ऑफिस
    • टीवी न्यूज़
    • रियलिटी शो
    • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • हॉकी
    • टेनिस
    • बैडमिंटन
    • अन्य खेल
  • शिक्षा
    • स्कूल न्यूज़
    • कॉलेज न्यूज़
    • परीक्षा परिणाम
    • प्रतियोगी परीक्षा
    • छात्रवृत्ति
    • करियर गाइड
  • रोजगार
    • सरकारी नौकरी
    • प्राइवेट जॉब्स
    • रिजल्ट न्यूज़
    • भर्ती अपडेट
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
Reading: साइबर अपराध पर नियंत्रण के लिए गृह मंत्रालय की नई पहल: TELL 14C व्हाट्सएप चैटबॉट लांच
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
News

साइबर अपराध पर नियंत्रण के लिए गृह मंत्रालय की नई पहल: TELL 14C व्हाट्सएप चैटबॉट लांच

Last updated: 13.05.2026 2:17 pm
Anjali Dadhich
Published: 13.05.2026

साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और आमजन को डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक बनाने के उद्देश्य से भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने व्हाट्सएप आधारित “TELL 14C चैटबॉट” (9319301930) प्लेटफॉर्म की शुरुआत की है। राजस्थान पुलिस की साइबर क्राइम शाखा भी इस पहल को आमजन तक पहुंचाने के लिए लगातार जागरूकता अभियान चला रही है।

अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस साइबर क्राइम राजस्थान वीके सिंह ने बताया कि यह प्लेटफॉर्म विशेष रूप से उन मामलों के लिए तैयार किया गया है, जहां साइबर ठगी का प्रयास तो हुआ हो, लेकिन व्यक्ति आर्थिक नुकसान से बच गया हो। ऐसे मामलों में लोग अब व्हाट्सएप नंबर 9319301930 पर संदिग्ध कॉलर नंबर, फर्जी लिंक, स्क्रीनशॉट, सोशल मीडिया अकाउंट, चैट या अन्य उपलब्ध जानकारी साझा कर सकते हैं, ताकि समय रहते तकनीकी और कानूनी कार्रवाई कर साइबर अपराधियों के नेटवर्क को रोका जा सके।

उन्होंने बताया कि “TELL 14C चैटबॉट” एक संदिग्ध साइबर गतिविधि रिपोर्टिंग प्लेटफॉर्म है, जहां केवल साइबर अपराध के प्रयासों की जानकारी दी जा सकती है। यदि कोई व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार हो चुका है या आर्थिक नुकसान हुआ है, तो उसे राष्ट्रीय साइबर क्राइम पोर्टल पर ही शिकायत दर्ज करनी चाहिए।

ऐसे करें TELL 14C चैटबॉट का उपयोग—

व्हाट्सएप में 9319301930 नंबर पर चैट शुरू करें। चैटबॉट खुलने के बाद अपनी पसंदीदा भाषा का चयन करें। रिपोर्टिंग विकल्प में साइबर दोस्त पेज पर नाम, पिनकोड, राज्य, जीपीएस लोकेशन और घटना की तारीख जैसी जानकारी भरनी होगी।

इसके बाद संदिग्ध वेबसाइट, ईमेल, यूआरएल, यूपीआई या अन्य साइबर माध्यम से जुड़ी जानकारी अपलोड की जा सकती है। उपयोगकर्ता घटना से संबंधित फोटो या स्क्रीनशॉट भी अपलोड कर सकते हैं। सभी विवरण भरने के बाद सारांश पेज पर जानकारी की जांच कर सबमिट करना होगा, जिससे शिकायत 14C पोर्टल पर दर्ज हो जाएगी।

“सिर्फ बचना ही काफी नहीं, जानकारी देना भी जरूरी”—

एडीजी श्री वीके सिंह ने कहा कि कई बार लोग साइबर ठगी से बच तो जाते हैं, लेकिन इसकी सूचना पुलिस या साइबर एजेंसियों को नहीं देते। जबकि अपराधियों की जानकारी साझा करने से उनके नेटवर्क तक पहुंचने और अन्य लोगों को ठगी से बचाने में मदद मिलती है। उन्होंने आमजन से अपील की कि किसी भी संदिग्ध साइबर गतिविधि की सूचना तुरंत साझा करें।

साइबर ठगी होने पर यहां करें शिकायत—

यदि कोई व्यक्ति साइबर अपराध का शिकार हो जाता है, तो वह राष्ट्रीय साइबर क्राइम पोर्टल cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कर सकता है। इसके अलावा साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 तथा साइबर हेल्पडेस्क नंबर 9256001930 और 9257510100 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

[ruby_related total=5 layout=5]

Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Quick Link

  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Top Categories

  • My Bookmarks
  • Customize Interests

Subscribe

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]

Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
© Great Rajasthan News. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account