By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • होम
  • देश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • दिल्ली
    • मुंबई
    • कोलकाता
    • चेन्नई
    • अन्य राज्य
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • जोधपुर
    • उदयपुर
    • कोटा
    • अजमेर
    • बीकानेर
    • अलवर
    • भरतपुर
    • पाली
    • सीकर
    • अन्य जिले
  • राजनीति
    • राज्य राजनीति
    • राष्ट्रीय राजनीति
    • चुनाव
    • विधानसभा
    • लोकसभा
    • राज्यसभा
  • बॉलीवुड
    • फिल्म समाचार
    • सेलिब्रिटी न्यूज़
    • बॉक्स ऑफिस
    • टीवी न्यूज़
    • रियलिटी शो
    • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • हॉकी
    • टेनिस
    • बैडमिंटन
    • अन्य खेल
  • शिक्षा
    • स्कूल न्यूज़
    • कॉलेज न्यूज़
    • परीक्षा परिणाम
    • प्रतियोगी परीक्षा
    • छात्रवृत्ति
    • करियर गाइड
  • रोजगार
    • सरकारी नौकरी
    • प्राइवेट जॉब्स
    • रिजल्ट न्यूज़
    • भर्ती अपडेट
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
Reading: हमारी सरकार सैनिक कल्याण के लिए प्रतिबद्ध- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, मुख्यमंत्री ने लेफ्टिनेंट जनरल सगत सिंह राठौड़ की मूर्ति का किया अनावरण
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
News

हमारी सरकार सैनिक कल्याण के लिए प्रतिबद्ध- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, मुख्यमंत्री ने लेफ्टिनेंट जनरल सगत सिंह राठौड़ की मूर्ति का किया अनावरण

Last updated: 22.04.2026 5:37 pm
Anjali Dadhich
Published: 22.04.2026

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राजस्थान वीरों एवं रणबांकुरों की धरती है। यहां के सपूतों ने अनेक युद्धों में वीरता एवं शौर्य का परिचय दिया है। उन्होंने लेफ्टिनेंट जनरल सगत सिंह राठौड़ को नमन करते हुए कहा कि वीर भूमि के इस सपूत ने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व समर्पण कर साहस का अप्रतिम उदाहरण पेश किया। उन्होंने कहा कि इन युगपुरूषों से युवाओं को दिशा मिलती है तथा इनकी शौर्य गाथाएं आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देने का काम करेंगी। 

 मुख्यमंत्री बुधवार को चूरू में आयोजित लेफ्टिनेंट जनरल सगत सिंह राठौड़ के मूर्ति अनावरण एवं ‘शौर्य के साथ संकल्प दिवस’ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लेफ्टिनेंट जनरल सगत सिंह ने 19 साल की उम्र में बीकानेर रियासत की सेना में सैन्य जीवन से शुरूआत की। उन्होंने भारत के पहले हेलीकॉप्टर सैन्य अभियान सहित कई सफल नवाचार भी किए। भारत-चीन युद्ध और बांग्लादेश मुक्त करने के संघर्ष में उनका योगदान युवाओं को साहस और युद्ध कौशल की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने पद्म भूषण और परम विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित लेफ्टिनेंट जनरल सगत सिंह राठौड़ के सम्मान में चूरू स्टेडियम का नाम सगत सिंह राठौड़ स्टेडियम किया है।

सैनिक कल्याण के लिए निरन्तर हो रहे कार्य

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार सैनिक कल्याण के लिए सजग होकर निरन्तर कार्य कर रही है। डीडवाना-कुचामन में राजस्थान के पहले एकीकृत सैनिक कल्याण परिसर की स्थापना की तथा नवीन जिला सैनिक कल्याण कार्यालय खोले जा रहे हैं। साथ ही, आरटीडीसी के सभी होटलों और गेस्ट हाउसों में वीरांगनाओं को 50 प्रतिशत और सेवारत एवं पूर्व सैनिकों को 25 प्रतिशत की छूट का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों में राजस्थान एक्स सर्विसमेन कॉर्पोरेशन के जरिए कार्यरत पूर्व सैनिकों के मानदेय वृद्धि, द्वितीय विश्व युद्ध के पूर्व सैनिकों को मिलने वाली पेंशन में बढ़ोतरी, पुलिस, जेल गार्ड, अग्निशमन सहित कई सेवाओं में अग्निवीरों के लिए आरक्षण सहित विभिन्न कदम सैनिक हित में उठाए गए हैं।   

प्रधानमंत्री ने मेक इन इंडिया से सेना के आधुनिकीकरण पर दिया बल

मुख्यमंत्री ने कहा कि राजनीतिक स्वार्थ के कारण सेना के बलिदान की अनदेखी कर वन रैंक वन पेंशन को दशकों तक लटकाए रखा गया। यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने इसे लागू कर भूतपूर्व सैनिकों को सम्मान दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में मेक इन इंडिया के माध्यम से सेना के आधुनिकीकरण पर बल दिए जाने से भारतीय सेना का विश्व में मान बढ़ा है। प्रधानमंत्री ने युवाओं को विकास से जोड़ा और सशस्त्र बलों की अनुशासित कार्यवाही से नक्सलवाद की समस्या का समाधान हो गया है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी डबल इंजन की सरकार पिछले सवा दो साल में प्रदेश के विकास का रोडमैप बनाकर काम कर रही है। संकल्प पत्र के 74 प्रतिशत वादे पूरे कर लिए गए हैं तथा संकल्प पत्र में किए गए सभी वादों को पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पानी की उपलब्धता बढ़ाने के लिए ईआरसीपी, यमुना जल समझौता, इंदिरा गांधी नहर, देवास, माही, ब्राह्मणी सहित विभिन्न परियोजनाओं पर भी तेजी से कार्य किया जा रहा है। यमुना जल समझौते से शेखावाटी को पर्याप्त मात्रा में जल की आपूर्ति होगी जो इस क्षेत्र की तस्वीर और तकदीर बदल देगी। उन्होंने पूर्व विधायक श्री राजेन्द्र राठौड़ को जन्मदिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि लेफ्टिनेंट जनरल सगत सिंह राठौड़ ने भारत-चीन युद्ध में अदम्य शौर्य, वीरता एवं अदम्य साहस दिखाया। शेखावाटी की धरती पर पैदा हुए इस अजेय योद्धा ने देश की सेवा का संकल्प लिया। इन्होंने गोवा मुक्ति संग्राम में भी योगदान दिया। उन्होंने कहा कि लेफ्टिनेंट जनरल की प्रतिमा अनावरण से नौजवानों को नई दिशा मिलेगी एवं आगामी पीढ़ी इससे प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभाएगी।  

सिक्किम के राज्यपाल ओम माथुर ने लेफ्टिनेंट जनरल सगत सिंह राठौड़ के बलिदान एवं साहस का जिक्र करते हुए कहा कि भारत-चीन युद्ध में नाथूला बॉर्डर पर उन्होंने दुश्मनों से डटकर मुकाबला किया। उन्होंने आजाद भारत की सेना में विभिन्न पदों पर अपना कौशल सिद्ध किया। चूरू में जन्मे श्री सिंह का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि उनके साहसिक सैन्य अभियान के कारण सिक्किम की जनता 11 सितम्बर को नाथूला विजय दिवस मनाती है। 

इस दौरान मुख्यमंत्री ने लेफ्टिनेंट जनरल सगत सिंह राठौड़ के मूर्ति अनावरण एवं उनकी जीवनी पर आधारित शिलापट का अवलोकन किया। उन्होंने वॉर मेमोरियल का उद्घाटन भी किया।

[ruby_related total=5 layout=5]

Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Quick Link

  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Top Categories

  • My Bookmarks
  • Customize Interests

Subscribe

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]

Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
© Great Rajasthan News. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account