शिक्षा व पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर को पाली जिले के दौरे पर रहे। उन्होंने गोल निबड़ा स्थित शनिधाम में बाबा साहेब प्रतिभा सम्मान समारोह में पुरूस्कार वितरित किये। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों को जीवन में शिक्षित बनकर आगे बढकर देश प्रदेश की सेवा करने का आहा्न किया। इस अवसर पर पर कार्यक्रम में दाती सेवा संस्थान एवं वादी नट भाट जागृति संस्थान के संयुक्त तत्वावधान 400 होनहार का सम्मान किया गया।

शिक्षा के क्षेत्र में होनहार विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाने के लिए पाली के समीप गोल निबड़ा स्थित शनिधाम में बाबा साहेब प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन होने जा रहा है। यह कार्यक्रम श्री श्री 1008 श्री शनिधाम पीठाधीश्वर महामण्डलेश्वर परमहंस स्वामी निजस्वरूपानंदपुरी जी महाराज के पावन सान्निध्य में आयोजित किया गया। तीन श्रेणियों में मिलें पुरस्कार समारोह में कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को उनके अंकों के आधार पर तीनों श्रेणियों में सम्मानित किया। इस सम्मान समारोह में पाली, जोधपुर, जालौर, सिरोही, बाड़मेर, सांचोर, बालोतरा, नागौर और व्यावर जिलों के 400 प्रतिभावान विद्यार्थी हिस्सा लिया।


