By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • होम
  • देश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • दिल्ली
    • मुंबई
    • कोलकाता
    • चेन्नई
    • अन्य राज्य
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • जोधपुर
    • उदयपुर
    • कोटा
    • अजमेर
    • बीकानेर
    • अलवर
    • भरतपुर
    • पाली
    • सीकर
    • अन्य जिले
  • राजनीति
    • राज्य राजनीति
    • राष्ट्रीय राजनीति
    • चुनाव
    • विधानसभा
    • लोकसभा
    • राज्यसभा
  • बॉलीवुड
    • फिल्म समाचार
    • सेलिब्रिटी न्यूज़
    • बॉक्स ऑफिस
    • टीवी न्यूज़
    • रियलिटी शो
    • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • हॉकी
    • टेनिस
    • बैडमिंटन
    • अन्य खेल
  • शिक्षा
    • स्कूल न्यूज़
    • कॉलेज न्यूज़
    • परीक्षा परिणाम
    • प्रतियोगी परीक्षा
    • छात्रवृत्ति
    • करियर गाइड
  • रोजगार
    • सरकारी नौकरी
    • प्राइवेट जॉब्स
    • रिजल्ट न्यूज़
    • भर्ती अपडेट
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
Reading: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर राजस्थान पुलिस अकादमी में महिला जनसुनवाई का शुभारंभ
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
News

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर राजस्थान पुलिस अकादमी में महिला जनसुनवाई का शुभारंभ

Last updated: 10.03.2026 5:05 pm
Anjali Dadhich
Published: 10.03.2026

राष्ट्रीय महिला आयोग ने इस वर्ष के अन्तर्राष्ट्रीय  महिला दिवस पर नई पहल की है। इसके अन्तर्गत देशभर में 9 से 14 मार्च तक महिला सुनवाई अभियान चलाया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और गरिमा सुनिश्चित करने के साथ उनकी समस्याओं का प्रभावी समाधान करना है। जयपुर में इस अभियान का नेतृत्व व निर्देशन करने के लिए राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर पधारी हैं। उन्होंने सोमवार को  जयपुर स्थित राजस्थान पुलिस अकादमी में महिला जनसुनवाई कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर 9 से 14 मार्च तक महिला जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसके तहत देश के लगभग 500 जिलों में महिलाओं की समस्याओं को सुनकर उनका समाधान करने का लक्ष्य रखा गया है। इस अभियान के माध्यम से करीब 15 हजार महिलाओं की शिकायतों और समस्याओं के निस्तारण का प्रयास किया जाएगा। 

उन्होंने कहा कि महिला जनसुनवाई जैसे कार्यक्रम महिलाओं को अपनी बात रखने के लिए एक प्रभावी मंच प्रदान करते हैं तथा इससे उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान में मदद मिलती है। इस दौरान विजया रहाटकर ने जयपुर जिले के 22 पंजीकृत केस एवं 31 अपंजीकृत केस का मौके पर ही निस्तारण करवाया।

विजया रहाटकर ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और अधिकारों की रक्षा के लिए केंद्र और राज्य स्तर पर विभिन्न प्रयास किए जा रहे हैं। इस प्रकार की जनसुनवाई से महिलाओं को न्याय दिलाने की प्रक्रिया और अधिक सुदृढ़ होगी। 

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पुलिस आयुक्त जयपुर सचिन मित्तल, पुलिस अधीक्षक जयपुर ग्रामीण राशी डोगरा डुडी सहित अन्य पुलिस अधिकारियों ने भी महिलाओं की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनकी शिकायतों का समाधान किया। 

[ruby_related total=5 layout=5]

Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Quick Link

  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Top Categories

  • My Bookmarks
  • Customize Interests

Subscribe

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]

Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
© Great Rajasthan News. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account