By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • होम
  • देश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • दिल्ली
    • मुंबई
    • कोलकाता
    • चेन्नई
    • अन्य राज्य
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • जोधपुर
    • उदयपुर
    • कोटा
    • अजमेर
    • बीकानेर
    • अलवर
    • भरतपुर
    • पाली
    • सीकर
    • अन्य जिले
  • राजनीति
    • राज्य राजनीति
    • राष्ट्रीय राजनीति
    • चुनाव
    • विधानसभा
    • लोकसभा
    • राज्यसभा
  • बॉलीवुड
    • फिल्म समाचार
    • सेलिब्रिटी न्यूज़
    • बॉक्स ऑफिस
    • टीवी न्यूज़
    • रियलिटी शो
    • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • हॉकी
    • टेनिस
    • बैडमिंटन
    • अन्य खेल
  • शिक्षा
    • स्कूल न्यूज़
    • कॉलेज न्यूज़
    • परीक्षा परिणाम
    • प्रतियोगी परीक्षा
    • छात्रवृत्ति
    • करियर गाइड
  • रोजगार
    • सरकारी नौकरी
    • प्राइवेट जॉब्स
    • रिजल्ट न्यूज़
    • भर्ती अपडेट
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
Reading: अन्नपूर्णा रसोई में घरेलू गैस सिलेंडरों की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश,शासन सचिव रवि जैन ने ली समीक्षा बैठक 
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
News

अन्नपूर्णा रसोई में घरेलू गैस सिलेंडरों की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश,शासन सचिव रवि जैन ने ली समीक्षा बैठक 

Last updated: 13.03.2026 12:37 pm
Anjali Dadhich
Published: 13.03.2026

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के स्पष्ट निर्देशों की अनुपालना में स्वायत्त शासन विभाग के शासन सचिव रवि जैन की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में राज्यभर में संचालित श्री अन्नपूर्णा रसोई योजना के अंतर्गत घरेलू गैस सिलेंडरों की उपलब्धता की समीक्षा की गई। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजना के तहत संचालित सभी रसोइयों में गैस सिलेंडरों की नियमित और पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, ताकि आमजन को भोजन प्राप्त करने में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

शासन सचिव ने कहा कि प्रदेश में संचालित लगभग 1071 अन्नपूर्णा रसोइयों की नियमित रूप से सघन मॉनिटरिंग की जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक रसोई में गैस सिलेंडरों की उपलब्धता, आपूर्ति व्यवस्था तथा संचालन की स्थिति पर सतत निगरानी रखी जाए।

उन्होंने सभी जिला कलेक्टर्स को भी निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने जिलों में गैस सिलेंडर आपूर्ति करने वाले सप्लायर्स की नियमित समीक्षा करें तथा यह सुनिश्चित करें कि अन्नपूर्णा रसोईयों को गैस सिलेंडरों की समय पर और पर्याप्त आपूर्ति हो। सप्लायर्स को भी यह अवगत करवाया जाए की अन्नपूर्णा रसोई में कमर्शियल सिलेंडर नहीं घरेलू सिलेंडर ही इस्तेमाल करने का प्रावधान है जिस से किसी प्रकार की असमंजस की स्थिति उत्पन्न न हो ।

शासन सचिव जैन ने कहा कि श्री अन्नपूर्णा रसोई योजना राज्य सरकार की एक महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी पहल है, जिसके माध्यम से जरूरतमंदों और आमजन को सस्ती दरों पर गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। इसलिए योजना के संचालन में किसी प्रकार की बाधा या कमी नहीं आनी चाहिए।

उन्होंने आमजन से भी अपील की कि यदि किसी भी अन्नपूर्णा रसोई में भोजन उपलब्ध नहीं हो रहा हो या किसी प्रकार की समस्या हो तो वे तुरंत राजस्थान संपर्क पोर्टल के हेल्पलाइन नंबर 181 पर शिकायत दर्ज करवा सकते हैं, ताकि त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

बैठक में उप निदेशक विनोद राजपुरोहित, मुख्य अभियंता अरुण व्यास सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे तथा सभी नगरीय निकायों के उच्च अधिकारी वीसी के माध्यम से जुड़े।

[ruby_related total=5 layout=5]

Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Quick Link

  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Top Categories

  • My Bookmarks
  • Customize Interests

Subscribe

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]

Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
© Great Rajasthan News. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account