By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • होम
  • देश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • दिल्ली
    • मुंबई
    • कोलकाता
    • चेन्नई
    • अन्य राज्य
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • जोधपुर
    • उदयपुर
    • कोटा
    • अजमेर
    • बीकानेर
    • अलवर
    • भरतपुर
    • पाली
    • सीकर
    • अन्य जिले
  • राजनीति
    • राज्य राजनीति
    • राष्ट्रीय राजनीति
    • चुनाव
    • विधानसभा
    • लोकसभा
    • राज्यसभा
  • बॉलीवुड
    • फिल्म समाचार
    • सेलिब्रिटी न्यूज़
    • बॉक्स ऑफिस
    • टीवी न्यूज़
    • रियलिटी शो
    • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • हॉकी
    • टेनिस
    • बैडमिंटन
    • अन्य खेल
  • शिक्षा
    • स्कूल न्यूज़
    • कॉलेज न्यूज़
    • परीक्षा परिणाम
    • प्रतियोगी परीक्षा
    • छात्रवृत्ति
    • करियर गाइड
  • रोजगार
    • सरकारी नौकरी
    • प्राइवेट जॉब्स
    • रिजल्ट न्यूज़
    • भर्ती अपडेट
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
Reading: आईटी पार्क में बड़ी कंपनियां करेंगी निवेश—विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी एवं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
News

आईटी पार्क में बड़ी कंपनियां करेंगी निवेश—विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी एवं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात

Last updated: 02.04.2026 2:08 pm
Anjali Dadhich
Published: 02.04.2026

 राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रियों से शिष्टाचार भेंट कर अजमेर के समग्र एवं बहुआयामी विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने केन्द्रीय मंत्रियों से आईटी पार्क के विकास तथा मध्य पूर्व के देशों में नौकरी कर रहे अजमेर के लोगों की सुरक्षा को लेकर आग्रह किया। केन्द्रीय मंत्रियों ने आश्वासन दिलाया कि इस दिशा में गंभीर प्रयास किए जा रहे हैं। अजमेर में आईटी पार्क में निवेश के लिए बड़ी कम्पनियों को प्रोत्साहित किया जाएगा। मध्य पूर्व में काम करने वाले अजमेर  समेत देश के प्रत्येक क्षेत्र के नागरिकों की सुरक्षा के हर संभव प्रयास किए जाएंगे। 

अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी एवं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव तथा विदेश मंत्री एस.जयशंकर से मुलाकात कर अजमेर में आईटी पार्क स्थापना, पासपोर्ट सेवाओं के उन्नयन, रेलवे अवसंरचना विस्तार सहित विभिन्न जनहितकारी विषयों पर प्रस्ताव प्रस्तुत किए।

मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात के दौरान अध्यक्ष देवनानी ने अजमेर में प्रस्तावित आईटी पार्क को शीघ्र प्रारंभ करने के लिए आवश्यक सहयोग प्रदान करने का आग्रह किया। इस पर मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सकारात्मक आश्वासन देते हुए कहा कि आईटी पार्क के लिए अनेक बड़ी कंपनियों के अजमेर आने की संभावना है। इससे स्थानीय युवाओं को रोजगार के व्यापक अवसर उपलब्ध होंगे तथा क्षेत्र में तकनीकी एवं औद्योगिक विकास को नई गति मिलेगी। श्री वैष्णव ने कहा कि बड़ी कम्पनियों को अजमेर के आईटी पार्क में निवेश के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। 

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से भेंट के दौरान अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने अजमेर रेलवे स्टेशन की ऎतिहासिक पृष्ठभूमि और वर्तमान महत्व को रेखांकित करते हुए यहां वंदे भारत ट्रेनों के कोच निर्माण कारखाने की स्थापना का प्रस्ताव रखा। 

उन्होंने बताया कि अजमेर नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे का प्रमुख एवं ऎतिहासिक मुख्यालय रहा है। जहां पहले बड़े स्तर पर कैरिज एवं लोको वर्कशॉप संचालित होती रही है और वर्तमान में भी मरम्मत, रखरखाव एवं नवीनीकरण कार्य नियमित रूप से किए जा रहे हैं। ऐसे में यहां कोच निर्माण इकाई स्थापित होने से क्षेत्र में बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन होगा तथा औद्योगिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।

अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने अजमेर से नई ट्रेनों के संचालन की मांग भी रखी। इसमें उदयपुर-जयपुर वाया अजमेर वंदे भारत ट्रेन का पुनः संचालन, अजमेर-मैसूर ट्रेन को दैनिक करने, अजमेर-जोधपुर के बीच प्रातःकालीन इंटरसिटी सेवा प्रारंभ करने तथा अजमेर-चेन्नई के लिए साप्ताहिक ट्रेन शुरू करने जैसे प्रस्ताव शामिल हैं। 

उन्होंने बताया कि अजमेर स्टेशन से प्रतिदिन लगभग 150 ट्रेनों का आवागमन होता है और करीब 50 हजार यात्री यहां से यात्रा करते हैं। ऐसे में नई रेल सेवाओं की शुरुआत अत्यंत आवश्यक है।

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर के साथ बैठक में अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने अजमेर स्थित पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र को पूर्ण विकसित स्वतंत्र पासपोर्ट कार्यालय में उन्नत करने की आवश्यकता को प्रमुखता से रखा। उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक, धार्मिक एवं पर्यटन दृष्टि से महत्वपूर्ण अजमेर में प्रतिवर्ष देश-विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं।  यहां के अनेक नागरिक एवं उनके परिजन विदेशों में निवास करते हैं। इससे पासपोर्ट सेवाओं की मांग निरंतर बढ़ रही है। 

उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि अजमेर स्वतंत्रता पूर्व एक प्रतिष्ठित केन्द्र शासित प्रदेश रहा है तथा यहां राजस्व मंडल एवं लोक सेवा आयोग जैसे महत्वपूर्ण संस्थान स्थित हैं। प्रशासनिक दृष्टि से यहां पूर्ण विकसित पासपोर्ट कार्यालय की स्थापना अत्यंत आवश्यक है। इसके अतिरिक्त उन्होंने खाड़ी देशों में फंसे भारतीय नागरिकों की सुरक्षा एवं सुरक्षित वापसी के संबंध में भी विदेश मंत्री से चर्चा की। उन्होंने कहा कि अजमेर के बहुत सारे लोग खाड़ी देशों में नौकरी करते है। उनकी सुरक्षा एवं वापसी के लिए प्रयास किए जाएं। इस पर डॉ. एस. जयशंकर ने सकारात्मक कार्यवाही का आश्वासन दिया।

[ruby_related total=5 layout=5]

Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Quick Link

  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Top Categories

  • My Bookmarks
  • Customize Interests

Subscribe

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]

Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
© Great Rajasthan News. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account