By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • होम
  • देश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • दिल्ली
    • मुंबई
    • कोलकाता
    • चेन्नई
    • अन्य राज्य
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • जोधपुर
    • उदयपुर
    • कोटा
    • अजमेर
    • बीकानेर
    • अलवर
    • भरतपुर
    • पाली
    • सीकर
    • अन्य जिले
  • राजनीति
    • राज्य राजनीति
    • राष्ट्रीय राजनीति
    • चुनाव
    • विधानसभा
    • लोकसभा
    • राज्यसभा
  • बॉलीवुड
    • फिल्म समाचार
    • सेलिब्रिटी न्यूज़
    • बॉक्स ऑफिस
    • टीवी न्यूज़
    • रियलिटी शो
    • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • हॉकी
    • टेनिस
    • बैडमिंटन
    • अन्य खेल
  • शिक्षा
    • स्कूल न्यूज़
    • कॉलेज न्यूज़
    • परीक्षा परिणाम
    • प्रतियोगी परीक्षा
    • छात्रवृत्ति
    • करियर गाइड
  • रोजगार
    • सरकारी नौकरी
    • प्राइवेट जॉब्स
    • रिजल्ट न्यूज़
    • भर्ती अपडेट
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
Reading: आरपीएससी अध्यक्ष उत्कल रंजन साहू का विदाई समारोह आयोजित
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
News

आरपीएससी अध्यक्ष उत्कल रंजन साहू का विदाई समारोह आयोजित

Last updated: 20.06.2026 1:24 pm
Anjali Dadhich
Published: 20.06.2026

राजस्थान लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष उत्कल रंजन साहू के कार्यकाल के समापन अवसर पर आयोग कार्मिकों द्वारा समारोह आयोजित कर उन्हें विदाई दी गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अध्यक्ष उत्कल रंजन साहू ने कहा कि आरपीएससी की विश्वसनीयता और साख को बनाए रखना ही आयोग की सबसे बड़ी पूंजी है। विगत एक वर्ष के कार्यकाल में सभी सदस्यों एवं कार्मिकों के सहयोग से आयोग की कार्यप्रणाली और व्यवस्थाओं में व्यापक सुधार आया है। बेरोजगार अभ्यर्थियों को शुचितापूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से रोजगार देना एक अत्यंत महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील दायित्व है, जिसे आयोग पूरी निष्ठा से निभा रहा है।

अध्यक्ष उत्कल रंजन साहू ने प्रशासनिक पारदर्शिता पर बल देते हुए कहा कि आयोग के गोपनीय कार्यों को पूरी तरह नियमों और एसओपी के दायरे में ही संपादित किया जाना चाहिए। व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ करने के लिए अब हर स्तर पर लिखित रिकॉर्ड और जवाबदेही तय की गई है। परीक्षा लीक एवं अन्य विसंगतियों पर सरकार का कानून बेहद सख्त है, अतः किसी भी स्तर पर होने वाली चूक कार्मिक के सेवा रिकॉर्ड और जीवन को प्रभावित कर सकती है। आयोग परिसर के भीतर केवल नियम और तय प्रक्रिया ही सर्वोपरि होनी चाहिए, जहाँ व्यक्तिगत संबंधों अथवा सिफारिशों का कोई भी स्थान नहीं है।

अंत में उन्होंने एक वर्ष के कार्यकाल के दौरान मिले प्रशासनिक सहयोग के लिए सभी सदस्यों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया तथा आयोग की साख को निरंतर नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में आयोग सदस्य ले. कर्नल केसरी सिंह, डॉ सुशील कुमार बिस्सु, डॉ अशोक कुमार कलवार तथा हेमंत प्रियदर्शी ने कहा कि संपूर्ण आयोग परिवार आयोग अध्यक्ष के रूप में अध्यक्ष उत्कल रंजन साहू की सेवाओं के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए इनके सुखद भविष्य एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता है।

अपने संबोधन में आयोग सचिव रामनिवास मेहता एवं मुख्य परीक्षा नियंत्रक आशुतोष गुप्ता ने साहू की समयबद्धता एवं कार्य के प्रति निष्ठा का उल्लेख करते हुए आयोग के कार्यों में उनके योगदान पर प्रकाश डाला।

समारोह में आयोग के कार्मिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष उत्कल रंजन साहू को साफा पहनाकर स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।

[ruby_related total=5 layout=5]

Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Quick Link

  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Top Categories

  • My Bookmarks
  • Customize Interests

Subscribe

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]

Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
© Great Rajasthan News. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account