By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • होम
  • देश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • दिल्ली
    • मुंबई
    • कोलकाता
    • चेन्नई
    • अन्य राज्य
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • जोधपुर
    • उदयपुर
    • कोटा
    • अजमेर
    • बीकानेर
    • अलवर
    • भरतपुर
    • पाली
    • सीकर
    • अन्य जिले
  • राजनीति
    • राज्य राजनीति
    • राष्ट्रीय राजनीति
    • चुनाव
    • विधानसभा
    • लोकसभा
    • राज्यसभा
  • बॉलीवुड
    • फिल्म समाचार
    • सेलिब्रिटी न्यूज़
    • बॉक्स ऑफिस
    • टीवी न्यूज़
    • रियलिटी शो
    • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • हॉकी
    • टेनिस
    • बैडमिंटन
    • अन्य खेल
  • शिक्षा
    • स्कूल न्यूज़
    • कॉलेज न्यूज़
    • परीक्षा परिणाम
    • प्रतियोगी परीक्षा
    • छात्रवृत्ति
    • करियर गाइड
  • रोजगार
    • सरकारी नौकरी
    • प्राइवेट जॉब्स
    • रिजल्ट न्यूज़
    • भर्ती अपडेट
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
Reading: उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने दी राजसमंद विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए 67 करोड़ रूपये की सौगात
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
News

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने दी राजसमंद विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए 67 करोड़ रूपये की सौगात

Last updated: 06.05.2026 5:37 pm
Anjali Dadhich
Published: 06.05.2026

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने बुधवार को राजसमंद विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सांगठकला में आयोजित भव्य समारोह में 67 करोड़ रुपये से अधिक लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। 

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार आमजन के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है और सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं के विस्तार पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार के प्रयासों से प्रदेश के साथ-साथ राजसमंद में भी विकास कार्यों को गति मिली है।

दिया कुमारी ने कहा कि राज्य सरकार हर वर्ग के समग्र कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना ही सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि गरीब, किसान, महिला, युवा एवं वंचित वर्गों के सशक्तिकरण हेतु विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं प्रभावी रूप से लागू की जा रही हैं, जिससे आमजन के जीवन स्तर में निरंतर सुधार हो रहा है।

समारोह में सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार प्रत्येक व्यक्ति के समग्र कल्याण को ध्यान में रखते हुए निरंतर कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति वंचित न रहे और समाज के सभी वर्गों को समान अवसर प्राप्त हो सकें। 

विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने कहा कि डबल इंजिन की सरकार का लक्ष्य केवल विकास कार्यों का विस्तार करना ही नहीं, बल्कि उन्हें गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से पूर्ण करना भी है। 

इस अवसर पर कुंभलगढ़ विधायक सुरेन्द्र सिंह राठौड़, राजसमंद जिला कलक्टर अरुण कुमार हसीजा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। 

कार्यक्रम में सांगठकला से सहाडा गंगापुर वाया साकरोदा, सुन्दरचा, तासोल, खटामला एवं बिनोल तक 28.90 किलोमीटर लंबाई के सुदृढ़ीकरण एवं चौड़ाईकरण कार्य रहा, जिसकी लागत 47.96 करोड़ रुपये है। इसके अतिरिक्त पुठोल में 50 लाख रुपये की लागत से निर्मित नवीन पंचायत भवन का उद्घाटन भी किया गया।

कार्यक्रम के दौरान किए गए लोकार्पण कार्यों में पसुन्द में श्मशान से तलाई कुआ राजकीय प्राथमिक विद्यालय तक 80 लाख रुपये की लागत से निर्मित बीटी सड़क, सापोल से आत्मा रोड तक 3 करोड़ रुपये की लागत से बीटी सड़क निर्माण तथा एमड़ी में जे.के. स्कूल से भट्टखेड़ा मार्ग तक नहर के साथ 2.50 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित सड़क शामिल हैं। वहीं शिलान्यास किए गए कार्यों में पुठोल क्षेत्र के बागोटा में खरवड़ों की भागल से सालवी बस्ती एवं गुर्जरों की भागल तक 50 लाख रुपये की लागत से सड़क निर्माण, 2.50 करोड़ रुपये की लागत से झांझर से पोदावली मार्ग वाया कलखेत सड़क निर्माण, 3 करोड़ रुपये की लागत से सांगठकला के बीड़ों की भागल से गोवल तक बीटी सड़क निर्माण, 1.59 करोड़ रुपये की लागत से सांगठकला में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के नवीन भवन का निर्माण तथा 5.11 करोड़ रुपये की लागत से सांगठ बांध एवं नहर प्रणाली के जीर्णोद्धार कार्य शामिल हैं। इस प्रकार कुल 67.46 करोड़ रुपये लागत के विकास कार्य जनता को समर्पित किए गए।

[ruby_related total=5 layout=5]

Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Quick Link

  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Top Categories

  • My Bookmarks
  • Customize Interests

Subscribe

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]

Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
© Great Rajasthan News. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account