By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • होम
  • देश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • दिल्ली
    • मुंबई
    • कोलकाता
    • चेन्नई
    • अन्य राज्य
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • जोधपुर
    • उदयपुर
    • कोटा
    • अजमेर
    • बीकानेर
    • अलवर
    • भरतपुर
    • पाली
    • सीकर
    • अन्य जिले
  • राजनीति
    • राज्य राजनीति
    • राष्ट्रीय राजनीति
    • चुनाव
    • विधानसभा
    • लोकसभा
    • राज्यसभा
  • बॉलीवुड
    • फिल्म समाचार
    • सेलिब्रिटी न्यूज़
    • बॉक्स ऑफिस
    • टीवी न्यूज़
    • रियलिटी शो
    • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • हॉकी
    • टेनिस
    • बैडमिंटन
    • अन्य खेल
  • शिक्षा
    • स्कूल न्यूज़
    • कॉलेज न्यूज़
    • परीक्षा परिणाम
    • प्रतियोगी परीक्षा
    • छात्रवृत्ति
    • करियर गाइड
  • रोजगार
    • सरकारी नौकरी
    • प्राइवेट जॉब्स
    • रिजल्ट न्यूज़
    • भर्ती अपडेट
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
Reading: कांस फिल्म फेस्टिवल में चमकी जयपुर की जरदोजी, इशिता मंगल की ड्रेस ने दिलाई राजस्थान की हस्तकला को वैश्विक पहचान
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
News

कांस फिल्म फेस्टिवल में चमकी जयपुर की जरदोजी, इशिता मंगल की ड्रेस ने दिलाई राजस्थान की हस्तकला को वैश्विक पहचान

Last updated: 20.05.2026 2:36 pm
Anjali Dadhich
Published: 20.05.2026

राजस्थान की पारंपरिक हस्तकला और जयपुर के कारीगरों की मेहनत को एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर बड़ी पहचान मिली है। प्रतिष्ठित कांस फिल्म फेस्टिवल में मॉडल और अभिनेत्री इशिता मंगल ने जयपुर के फैशन ब्रांड ‘गेरू जयपुर’ की संस्थापक और फैशन डिजाइनर नीलम जैन द्वारा डिजाइन की गई विशेष ड्रेस पहनकर भारतीय शिल्पकला का शानदार प्रदर्शन किया। इस खास ड्रेस ने रेड कार्पेट पर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा और भारतीय पारंपरिक कला को वैश्विक मंच पर सराहना दिलाई।

इस ड्रेस की सबसे बड़ी खासियत यह रही कि इसमें गुजरात की प्रसिद्ध अजरख हैंड ब्लॉक प्रिंट कला और जयपुर के कारीगरों की बारीक जरदोजी, आरी और पर्ल हैंड एम्ब्रॉयडरी का सुंदर संगम देखने को मिला। पारंपरिक अजरख प्रिंट की साड़ी को आधुनिक गाउन स्टाइल में तैयार किया गया, जिसने भारतीय संस्कृति और समकालीन फैशन का बेहतरीन मेल पेश किया।

फैशन डिजाइनर नीलम जैन ने बताया कि इशिता मंगल ने विशेष रूप से कांस फिल्म फेस्टिवल के लिए उनसे यह ड्रेस तैयार करने का आग्रह किया था। उनके अनुसार यह सिर्फ एक डिजाइनिंग प्रोजेक्ट नहीं था, बल्कि जयपुर की कला और यहां के कारीगरों की प्रतिभा को दुनिया के सामने पेश करने का सुनहरा अवसर था। उन्होंने कहा कि ड्रेस को पूरी तरह हस्तनिर्मित रखा गया ताकि पारंपरिक शिल्पकला की असली खूबसूरती उभरकर सामने आ सके।

नीलम जैन ने बताया कि इस ड्रेस को तैयार करने में चार से पांच कारीगरों ने लगातार मेहनत की। पांच से छह मीटर कपड़े को तैयार करने में लगभग पांच से छह दिन का समय लगा। इसमें ब्लॉक प्रिंटिंग, रेजिस्ट डाई तकनीक और कई स्तरों की बारीक कढ़ाई की प्रक्रिया शामिल रही। हर डिजाइन और हर बूटे को हाथों से उकेरा गया, जिससे ड्रेस को एक अनोखा और शाही रूप मिला।

उन्होंने यह भी कहा कि आज मशीन और डिजिटल प्रिंटिंग के दौर में हाथ से होने वाली पारंपरिक कला धीरे-धीरे कम होती जा रही है। नई पीढ़ी इन कलाओं से दूर हो रही है, ऐसे में कांस जैसे अंतरराष्ट्रीय मंच पर इस तरह की प्रस्तुति भारतीय हस्तकला को नई पहचान देने और युवाओं को इससे जोड़ने का प्रेरक माध्यम बन सकती है। जयपुर की यह उपलब्धि राजस्थान की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का गौरव बढ़ाने वाली है।

[ruby_related total=5 layout=5]

Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Quick Link

  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Top Categories

  • My Bookmarks
  • Customize Interests

Subscribe

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]

Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
© Great Rajasthan News. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account