By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • होम
  • देश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • दिल्ली
    • मुंबई
    • कोलकाता
    • चेन्नई
    • अन्य राज्य
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • जोधपुर
    • उदयपुर
    • कोटा
    • अजमेर
    • बीकानेर
    • अलवर
    • भरतपुर
    • पाली
    • सीकर
    • अन्य जिले
  • राजनीति
    • राज्य राजनीति
    • राष्ट्रीय राजनीति
    • चुनाव
    • विधानसभा
    • लोकसभा
    • राज्यसभा
  • बॉलीवुड
    • फिल्म समाचार
    • सेलिब्रिटी न्यूज़
    • बॉक्स ऑफिस
    • टीवी न्यूज़
    • रियलिटी शो
    • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • हॉकी
    • टेनिस
    • बैडमिंटन
    • अन्य खेल
  • शिक्षा
    • स्कूल न्यूज़
    • कॉलेज न्यूज़
    • परीक्षा परिणाम
    • प्रतियोगी परीक्षा
    • छात्रवृत्ति
    • करियर गाइड
  • रोजगार
    • सरकारी नौकरी
    • प्राइवेट जॉब्स
    • रिजल्ट न्यूज़
    • भर्ती अपडेट
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
Reading: कोटा में शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री की पदयात्रा —समस्याओं की सुनवाई व समाधान से बढ़ा जनविश्वास,
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
News

कोटा में शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री की पदयात्रा —समस्याओं की सुनवाई व समाधान से बढ़ा जनविश्वास,

Last updated: 30.05.2026 1:56 pm
Anjali Dadhich
Published: 30.05.2026

कोटा जिले की रामगंज मंडी विधानसभा क्षेत्र के चेचट इलाके में शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर के नेतृत्व में निकाली जा रही 5 दिवसीय जनसंवाद पदयात्रा ग्रामीण क्षेत्र में जनविश्वास और जनसेवा के महोत्सव सा दृश्य प्रस्तुत कर रही है। पदयात्रा के दूसरे दिन गांव-गांव में उत्साह देखने को मिला। खेड़ली में रात्रि विश्राम के बाद सुबह करीब 8 बजे पदयात्रा शुरू हुई तो बड़ी संख्या में ग्रामीण स्वागत के लिए खड़े दिखाई दिए। कंवरपुरा, गुडाला, इंटर कॉलोनी चेचट और कोटड़ी सहित कई गांवों में महिलाएं, बुजुर्ग, युवा और बच्चे सुबह से ही पदयात्रा के इंतजार में मार्गों पर खड़े रहे। जैसे ही पदयात्रा गांवों में पहुंची, ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा कर आत्मीय स्वागत किया।राजस्थानी घोड़ी नृत्य आकर्षण का केंद्र बना रहा। कई स्थानों पर ढोल-नगाड़ों और जयकारों के साथ स्वागत किया गया। पदयात्रा जिस गांव से आगे बढ़ती, वहां के ग्रामीण और कार्यकर्ता अपने गांव की सीमा तक छोड़ने पहुंचते और अगले गांव के लोग स्वागत के लिए पहले से इंतजार करते दिखाई देते। तपती धूप और भीषण गर्मी के बावजूद ग्रामीणों का उत्साह कहीं कम नहीं हुआ। ग्रामीणों का कहना था कि पहली बार इस तरह का आयोजन देखने को मिला है जिसमें जनप्रतिनिधि द्वारा गांव-गांव पैदल पहुंचकर सीधे संवाद किया जा रहा है। ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। लोगों ने बताया कि चेचट में शिक्षा के प्रसार, क्षेत्र में सडकों के विकास से आमजन को राहत मिल रही है।

2.50 करोड़ के विकास कार्यों की घोषणा

पदयात्रा के दूसरे दिन शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री ने विभिन्न गांवों में कुल 2.50 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की घोषणाएं कीं। कंवरपुरा में आयोजित आमसभा में 2 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की घोषणा की गई। साथ ही विद्यालय परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। वंदे गंगा अभियान के तहत विद्यालय प्रशासन द्वारा मिट्टी का कलश भेंट कर स्वागत किया गया।

शाम करीब 6 बजे पदयात्रा कोटड़ी गांव पहुंची। यहां आयोजित आमसभा में भी बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे और विभिन्न समस्याओं से जुड़े आवेदन दिए गए। ग्रामीणों ने क्षेत्र में सड़क, पानी और अन्य विकास कार्यों की मांग रखी, जिन पर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

दूसरे दिन की पदयात्रा के बाद यात्रा झोपड़िया, हथोना और सांडियाखेड़ी की ओर रवाना हुई, जहां रात्रि विश्राम रहेगा।

कोटा स्टोन मजदूरों से मुलाकात, स्वच्छता कर्मियों से संवाद

पदयात्रा के दौरान शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री ने चेचट इंटर कॉलोनी में कोटा स्टोन की पहाड़ियों के बीच मेहनतकश मजदूरों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी गईं। मजदूरों ने रोजगार और मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं रखीं जिन पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। वहीं विभिन्न स्थानों पर स्वच्छता कर्मियों से भी संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

गुडाला गांव में आयोजित आमसभा में ग्रामीणों ने पेयजल, सड़क, बिजली, चिकित्सा और अन्य स्थानीय समस्याओं को लेकर आवेदन दिए। एक-एक कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनते हुए मौके पर अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए गए। इंटर कॉलोनी चेचट में भी ग्रामीणों ने जनसुनवाई में अपनी समस्याएं रखीं।

आम सभाओं में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र परिवारों को प्रशस्ति पत्र वितरित किए गए। ग्रामीणों ने बताया कि उनकी समस्याओं को मौके पर गंभीरता से सुना गया। पदयात्रा के दौरान जगह-जगह ग्रामीणों ने पानी, ठंडाई और भोजन की व्यवस्था कर आत्मीयता दिखाई। वहीं भीषण गर्मी के बीच पेड़ों की छांव में बैठकर सहभागियों के साथ भोजन और संवाद भी चर्चा का विषय बना रहा। पदयात्रा में रामगंज मंडी के अलावा बारां, जयपुर और अलवर के भी नागरिक भाग ले रहे हैं।

[ruby_related total=5 layout=5]

Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Quick Link

  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Top Categories

  • My Bookmarks
  • Customize Interests

Subscribe

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]

Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
© Great Rajasthan News. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account