By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • होम
  • देश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • दिल्ली
    • मुंबई
    • कोलकाता
    • चेन्नई
    • अन्य राज्य
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • जोधपुर
    • उदयपुर
    • कोटा
    • अजमेर
    • बीकानेर
    • अलवर
    • भरतपुर
    • पाली
    • सीकर
    • अन्य जिले
  • राजनीति
    • राज्य राजनीति
    • राष्ट्रीय राजनीति
    • चुनाव
    • विधानसभा
    • लोकसभा
    • राज्यसभा
  • बॉलीवुड
    • फिल्म समाचार
    • सेलिब्रिटी न्यूज़
    • बॉक्स ऑफिस
    • टीवी न्यूज़
    • रियलिटी शो
    • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • हॉकी
    • टेनिस
    • बैडमिंटन
    • अन्य खेल
  • शिक्षा
    • स्कूल न्यूज़
    • कॉलेज न्यूज़
    • परीक्षा परिणाम
    • प्रतियोगी परीक्षा
    • छात्रवृत्ति
    • करियर गाइड
  • रोजगार
    • सरकारी नौकरी
    • प्राइवेट जॉब्स
    • रिजल्ट न्यूज़
    • भर्ती अपडेट
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
Reading: ‘ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट (ग्राम)–2026’ के तहत 8 मई को हैदराबाद में आयोजित होगी इनवेस्टर मीट,
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
News

‘ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट (ग्राम)–2026’ के तहत 8 मई को हैदराबाद में आयोजित होगी इनवेस्टर मीट,

Last updated: 07.05.2026 5:14 pm
Anjali Dadhich
Published: 07.05.2026

 राजस्थान को कृषि नवाचार, एग्रीटेक निवेश और तकनीक आधारित कृषि विकास का अग्रणी केंद्र बनाने की दिशा में कृषि विभाग, राजस्थान द्वारा फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) तथा राजस्थान फाउंडेशन के सहयोग से ‘ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट (ग्राम)–2026’ के तहत 8 मई शुक्रवार को हैदराबाद में एक महत्वपूर्ण इनवेस्टर मीट आयोजित की जा रही हैं, जिसमें कृषि, एग्रीटेक, आईटी, बीज प्रौद्योगिकी, संरक्षित खेती और कृषि अनुसंधान से जुड़े प्रमुख उद्योग प्रतिनिधि, निवेशक और विशेषज्ञ भाग लेंगे। रोड शो के दौरान “स्कोप ऑफ आईटी इंटरवेंशन एंड टेक्नोलॉजिकल इनोवेशन इन एग्रीकल्चर” विषय पर विशेष पैनल चर्चा आयोजित की जाएगी।

पैनल चर्चा में आईटीसी, कोरोमंडल, नुजिवीडु सीड्स, खेयती, आईसीआरआईसैट तथा इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ ऑयलसीड्स रिसर्च (आईआईओआर) जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों और कंपनियों के प्रतिनिधि भाग लेंगे। चर्चा के दौरान राजस्थान में एग्रीटेक विस्तार, तकनीकी नवाचार, इंटर-स्टेट सहयोग तथा कृषि निवेश के नए अवसरों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

कार्यक्रम में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में  तथा उनके साथ राजस्थान के कृषि एवं उद्यानिकी मंत्री डॉ किरोड़ी लाल , पशुपालन एवं डेयरी मंत्री जोराराम, सहकारिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम कुमार, कृषि एवं उद्यानिकी विभाग की प्रमुख शासन सचिव मंजू राजपाल सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री निवेशकों, उद्योगपतियों और राजस्थान फाउंडेशन के सदस्यों के साथ विशेष संवाद भी करेंगे, जिसमें राजस्थान में कृषि आधारित निवेश, एग्रीटेक स्टार्टअप्स, प्रोसेसिंग, सप्लाई चेन और तकनीकी साझेदारी के अवसरों पर चर्चा की जाएगी।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री द्वारा एग्रीटेक कंपनियों के साथ—साथ फार्मा कंपनियों से भी मीटिंग की जाएंगी।

राज्य सरकार का उद्देश्य ‘ग्राम–2026’ के माध्यम से राजस्थान को कृषि नवाचार, स्मार्ट खेती, जल प्रबंधन, एग्री-इन्फ्रास्ट्रक्चर और तकनीकी कृषि समाधान के क्षेत्र में वैश्विक निवेश का प्रमुख केंद्र बनाना है। हैदराबाद इनवेस्टर मीट इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।

उल्लेखनीय है कि 23 से 25 मई 2026 को जयपुर में आयोजित होने वाले ‘ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट (ग्राम)–2026’ के मुख्य सम्मेलन के लिए व्यापक तैयारियां जारी हैं। हैदराबाद इनवेस्टर मीट से पहले दिल्ली, बेंगलुरु तथा अहमदाबाद में भी इनवेस्टर मीट का आयोजन किया जा चुका है। खास बात यह है कि अहमदाबाद इनवेस्टर मीट के दौरान 150 करोड़ से अधिक का निवेश भी राज्य को प्राप्त हुआ है। ‘ग्राम 2026’ में देश-विदेश के निवेशकों, उद्योग प्रतिनिधियों एवं नीति निर्माताओं की बड़ी भागीदारी अपेक्षित है।

[ruby_related total=5 layout=5]

Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Quick Link

  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Top Categories

  • My Bookmarks
  • Customize Interests

Subscribe

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]

Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
© Great Rajasthan News. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account