जयपुर मेट्रो परियोजना फेज-2 को केंद्रीय मंत्रिमंडल की स्वीकृति, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में जयपुर मेट्रो फेज-2 को स्वीकृति प्रदान की है। यह परियोजना प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किलोमीटर लंबे उत्तर-दक्षिण कॉरिडोर के रूप में विकसित की जाएगी, जिसमें कुल 36 स्टेशन होंगे।
परियोजना की कुल लागत ₹13,037.66 करोड़ निर्धारित की गई है।इस परियोजना का क्रियान्वयन राजस्थान मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (RMRCL) द्वारा किया जाएगा, जो भारत सरकार और राजस्थान सरकार की 50:50 की साझेदारी में गठित संयुक्त उपक्रम है।
फेज-2 कॉरिडोर सीतापुरा औद्योगिक क्षेत्र, VKIA, जयपुर हवाई अड्डा, टोंक रोड, SMS अस्पताल एवं स्टेडियम, अंबाबाड़ी और विद्याधर नगर जैसे प्रमुख केंद्रों को जोड़ेगा।यह परियोजना राजस्थान TOD नीति-2025 और मेट्रो रेल नीति-2017 के अनुरूप है। सितंबर 2031 तक पूर्णता का लक्ष्य रखते हुए यह परियोजना पूरी होगी!


