By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • होम
  • देश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • दिल्ली
    • मुंबई
    • कोलकाता
    • चेन्नई
    • अन्य राज्य
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • जोधपुर
    • उदयपुर
    • कोटा
    • अजमेर
    • बीकानेर
    • अलवर
    • भरतपुर
    • पाली
    • सीकर
    • अन्य जिले
  • राजनीति
    • राज्य राजनीति
    • राष्ट्रीय राजनीति
    • चुनाव
    • विधानसभा
    • लोकसभा
    • राज्यसभा
  • बॉलीवुड
    • फिल्म समाचार
    • सेलिब्रिटी न्यूज़
    • बॉक्स ऑफिस
    • टीवी न्यूज़
    • रियलिटी शो
    • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • हॉकी
    • टेनिस
    • बैडमिंटन
    • अन्य खेल
  • शिक्षा
    • स्कूल न्यूज़
    • कॉलेज न्यूज़
    • परीक्षा परिणाम
    • प्रतियोगी परीक्षा
    • छात्रवृत्ति
    • करियर गाइड
  • रोजगार
    • सरकारी नौकरी
    • प्राइवेट जॉब्स
    • रिजल्ट न्यूज़
    • भर्ती अपडेट
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
Reading: राजस्थान दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव ने ली बैठक— समारोह को जन सहभागिता से बनाये भव्य व गौरवमय—मुख्य सचिव
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
News

राजस्थान दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव ने ली बैठक— समारोह को जन सहभागिता से बनाये भव्य व गौरवमय—मुख्य सचिव

Last updated: 10.03.2026 3:53 pm
Anjali Dadhich
Published: 10.03.2026

मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने राजस्थान दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर सोमवार को शासन सचिवालय में बैठक ली। राजस्थान दिवस समारोह का शुभारंभ 15  मार्च को होगा। समारोह के तहत प्रदेशभर में 15 से 19 मार्च तक विकसित राजस्थान रन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, क्विज सहित विविध कार्यक्रम होंगे। 18 मार्च को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा महाआरती करेंगे। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को आमजन के साथ ही सभी विभागों की भागीदारी के साथ समारोह को भव्य बनाने के निर्देश दिये। राजस्थान दिवस समारोह के तहत जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा 15 मार्च को राज्य स्तरीय विकसित राजस्थान रन का फ्लैग ऑफ किया जाना प्रस्तावित है। राजस्थान दिवस के अवसर पर सभी राजकीय कार्यालय एवं भवन भी रोशनी से जगमगायेंगे। मुख्य समारोह 19 मार्च को जालौर में होगा।

15 मार्च ‘राजस्थान को जाने’ क्विज

समारोह का औपचारिक शुभारंभ 15 मार्च को ‘राजस्थान को जाने’ क्विज के साथ होगा। इसके साथ ही विश्वविद्यालय एवं कॉलेजों में निबंध, भाषण एवं चित्रकारी प्रतियोगिताएं आयोजित की जायेंगी। जयपुर में राज्य स्तरीय एवं समस्त जिलों में जिला स्तरीय ओ.डी.ओ.पी. मेले व प्रदर्शनी का आयोजन किया जायेगा। 

16 मार्च को राजस्थान जनजातीय गौरव दिवस

बेणेश्वर धाम, बांसवाड़ा में राजस्थान जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन किया जायेगा, जहां जनसभा एवं प्रतिनिधिगणों के साथ संवाद, विकास कार्यों का शिलान्यास एवं जनजातीय कला एवं हस्तशिल्प प्रदर्शनी का आयोजन किया जायेगा।

17 मार्च को राजस्थान युवा शक्ति दिवस—

17 मार्च को राजस्थान युवा शक्ति दिवस के रूप में मनाया जायेगा, जहां जयपुर में राज्य स्तरीय युवा सम्मेलन में रोजगार मेले, विकास कार्यों का शिलान्यास किया जायेगा। साथ ही, इस दिन सभी जिलों में ‘राजस्थान को जाने’ क्विज का आयोजन होगा। इसी दिन सायं 5 बजे उद्योग विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उद्योगपतियों के साथ संवाद एवं निजी क्षेत्र में रोजगार के लिए एम्पलॉयमेंट लेटर हस्तांतरण कार्यक्रम आयोजित होगा।

18 मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे महाआरती—

18 मार्च को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा महाआरती के साथ विधिवत पूजा अर्चना कर प्रदेश की समृद्धि की कामना की जायेगी। साथ ही, जनप्रतिनिधियों द्वारा राज्य भर में देवस्थान विभाग के मंदिरों में आरती व पूजा कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। इसी दिन किसान एवं पशुपालक समृद्धि दिवस के रूप में मनाया जाएगा, भरतपुर में किसान एवं पशुपालक जनसभा में किसान एवं पशुपालक संवाद और विभिन्न कार्यों का शिलान्यास होगा।

19 मार्च को राजस्थान दिवस का मुख्य समारोह जालोर में —

19 मार्च को राजस्थान दिवस का मुख्य समारोह जालोर में आयोजित किया जाना प्रस्तावित है, जहां लाभार्थियों के साथ संवाद एवं लाभ हस्तांतरण किया जायेगा।

राजस्थान दिवस मुख्य समारोह के अंतर्गत जयपुर में कला एवं संस्कृति विभाग द्वारा राज्य स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। साथ ही, सभी जिलों में सांस्कृतिक कार्यकम आयोजित किये जायेंगे। राज्य स्तरीय कार्यक्रम का समापन भव्य आतिशबाजी के साथ किया जायेगा। मुख्य सचिव ने सांस्कृतिक कार्यक्रम को भव्य एवं यादगार बनाने के निर्देश दिये जिससे कि आमजन विशेषकर युवाओं का परिचय प्रदेश की समृद्ध लोकसंगीत, नृत्य कला से हो सके। 

बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव उद्योग श्री शिखर अग्रवाल, अतिरिक्त मुख्य सचिव कौशल एवं उद्यमिता संदीप वर्मा, अतिरिक्त मुख्य सचिव ग्रामीण विकास विभाग श्रेया गुहा, अतिरिक्त मुख्य सचिव वन एवं पर्यावरण आनन्द कुमार, अतिरिक्त मुख्य सचिव सार्वजनिक निर्माण विभाग प्रवीण गुप्ता, अतिरिक्त मुख्य सचिव जनजाति क्षेत्रीय विकास कुंजी लाल मीणा, पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा, जयपुर पुलिस आयुक्त सचिन मित्तल, विशिष्ट सचिव मुख्यमंत्री संदेश नायक आदि उपस्थित रहे। बैठक में सभी संभागीय आयुक्त एवं सभी जिलों के कलेक्टर भी वीसी के माध्यम से जुड़े।

[ruby_related total=5 layout=5]

Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Quick Link

  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Top Categories

  • My Bookmarks
  • Customize Interests

Subscribe

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]

Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
© Great Rajasthan News. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account