By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • होम
  • देश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • दिल्ली
    • मुंबई
    • कोलकाता
    • चेन्नई
    • अन्य राज्य
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • जोधपुर
    • उदयपुर
    • कोटा
    • अजमेर
    • बीकानेर
    • अलवर
    • भरतपुर
    • पाली
    • सीकर
    • अन्य जिले
  • राजनीति
    • राज्य राजनीति
    • राष्ट्रीय राजनीति
    • चुनाव
    • विधानसभा
    • लोकसभा
    • राज्यसभा
  • बॉलीवुड
    • फिल्म समाचार
    • सेलिब्रिटी न्यूज़
    • बॉक्स ऑफिस
    • टीवी न्यूज़
    • रियलिटी शो
    • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • हॉकी
    • टेनिस
    • बैडमिंटन
    • अन्य खेल
  • शिक्षा
    • स्कूल न्यूज़
    • कॉलेज न्यूज़
    • परीक्षा परिणाम
    • प्रतियोगी परीक्षा
    • छात्रवृत्ति
    • करियर गाइड
  • रोजगार
    • सरकारी नौकरी
    • प्राइवेट जॉब्स
    • रिजल्ट न्यूज़
    • भर्ती अपडेट
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
Reading: जयपुर सहित कई जिलों में कल से बारिश का अलर्ट:सर्द हवा ने बढ़ाई ठंडक
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
weather update

जयपुर सहित कई जिलों में कल से बारिश का अलर्ट:सर्द हवा ने बढ़ाई ठंडक

Last updated: 26.11.2025 2:23 pm
Anjali Dadhich
Published: 26.11.2025

राजस्थान में उत्तर-पश्चिमी हवा के प्रभाव से मंगलवार को तापमान में उतार-चढ़ाव रहा। सर्द हवा से दिन के अधिकतम तापमान में गिरावट हुई।

जो सभी शहरों का 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। वहीं, शेखावाटी और बीकानेर संभाग के जिलों में न्यूनतम तापमान में गिरावट हुई। मौसम विशेषज्ञों ने बताया- 27 नवंबर से एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस राजस्थान में एक्टिव होगा।

जिसके प्रभाव से मौसम में बदलाव होगा। इस सिस्टम का असर दो दिन जयपुर, अजमेर, उदयपुर और जोधपुर संभाग एरिया में रहेगा। कहीं-कहीं हल्की बारिश, बूंदाबांदी भी हो सकती है।

सीकर के फतेहपुर में आज न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री की गिरावट दर्ज हुई है। बुधवार को तापमान 4.5 डिग्री से गिरकर 2.5 डिग्री पर पहुंच गया।

सर्द हवा के कारण बदल रहा मौसम

पिछले 24 घंटे के दौरान मंगलवार को बीकानेर, जयपुर संभाग के जिलों में उत्तरी हवाओं के प्रभाव से न्यूनतम तापमान में गिरावट हुई और यहां सुबह-शाम के साथ दिन में सर्दी तेज हो गई।

सबसे कम न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस सीकर में दर्ज हुआ। नागौर में न्यूनतम तापमान 6.9, चूरू में 6.8, करौली में 8.4, झुंझुनूं में 8.7, अलवर में 8.5 और पिलानी में 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

3 डिग्री तक गिरा दिन का तापमान

सर्द हवाओं का असर मंगलवार दिन में भी रहा। जयपुर, दौसा, सीकर, नागौर, बाड़मेर, जैसलमेर, अलवर समेत बीकानेर संभाग के तमाम शहरों में दिन के अधिकतम तापमान में 1 से 3 डिग्री तक गिरावट हुई।

कल सीजन में पहली बार ऐसा रहा जब सभी शहरों का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ। सबसे ठंडा दिन कल सिरोही में रहा, जहां का अधिकतम तापमान 21.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

27 से बदलेगा मौसम

राजस्थान में 27 नवंबर से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। 27 नवंबर को जोधपुर, उदयपुर व अजमेर संभाग के जिलों में आसमान में बादल छा सकते है और कहीं-कहीं मेघगर्जना के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है।

28 नवंबर को इस सिस्टम का असर अजमेर, जयपुर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं बादल छा सकते है और हल्की बारिश हो सकती है।

[ruby_related total=5 layout=5]

Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Quick Link

  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Top Categories

  • My Bookmarks
  • Customize Interests

Subscribe

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]

Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
© Great Rajasthan News. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account