By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • होम
  • देश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • दिल्ली
    • मुंबई
    • कोलकाता
    • चेन्नई
    • अन्य राज्य
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • जोधपुर
    • उदयपुर
    • कोटा
    • अजमेर
    • बीकानेर
    • अलवर
    • भरतपुर
    • पाली
    • सीकर
    • अन्य जिले
  • राजनीति
    • राज्य राजनीति
    • राष्ट्रीय राजनीति
    • चुनाव
    • विधानसभा
    • लोकसभा
    • राज्यसभा
  • बॉलीवुड
    • फिल्म समाचार
    • सेलिब्रिटी न्यूज़
    • बॉक्स ऑफिस
    • टीवी न्यूज़
    • रियलिटी शो
    • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • हॉकी
    • टेनिस
    • बैडमिंटन
    • अन्य खेल
  • शिक्षा
    • स्कूल न्यूज़
    • कॉलेज न्यूज़
    • परीक्षा परिणाम
    • प्रतियोगी परीक्षा
    • छात्रवृत्ति
    • करियर गाइड
  • रोजगार
    • सरकारी नौकरी
    • प्राइवेट जॉब्स
    • रिजल्ट न्यूज़
    • भर्ती अपडेट
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
Reading: डिजिटल बनेगा कारोबार, बढ़ेगा बाजार,“शिल्प क्षेत्र में प्रौद्योगिकी के उपयोग” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन 
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
News

डिजिटल बनेगा कारोबार, बढ़ेगा बाजार,“शिल्प क्षेत्र में प्रौद्योगिकी के उपयोग” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन 

Last updated: 26.02.2026 3:05 pm
Anjali Dadhich
Published: 26.02.2026

भारतीय शिल्प संस्थान, जयपुर द्वारा “Use of Technology in the Crafts Sector” विषय पर एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला एनएचडीपी (NHDP) योजना के अंतर्गत विकास आयुक्त (हस्तशिल्प), वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से आयोजित की गई, जिसमें राजीविका से जुड़ी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने सहभागिता की।

कार्यशाला के मुख्य अतिथि एवं वक्ता ओसामा मंज़र, संस्थापक–निदेशक, डिजिटल एम्पावरमेंट फाउंडेशन रहे साथ ही डॉ. तुलिका गुप्ता निदेशक, आईआईसीडी (IICD) तथा हस्तकला प्रमाणक के संस्थापक कुणाल मौर्य भी उपस्थित रहे। ओसामा मंज़र ने शिल्पकार महिलाओं को डिजिटल रूप से सशक्त बनने के लिए प्रेरित करते हुए एक लोगो मेकिंग एक्टिविटी का आयोजन कराया। इसके अंतर्गत क्रोशिया, लेदर, जूट, कशीदाकारी, बुनाई, वस्त्र निर्माण आदि क्षेत्रों में कार्यरत महिलाओं को एक कार्य सौंपा गया, जिसमें उन्हें अपने उत्पाद और नाम के आधार पर हाथ से अपना स्वयं का लोगो डिज़ाइन करने को कहा गया। इस अभ्यास का उद्देश्य महिलाओं को ब्रांडिंग की समझ देना तथा उनके उत्पादों को एक पहचान प्रदान कर डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सशक्त रूप से प्रस्तुत करना था।

कार्यशाला के दौरान मंज़र ने डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के रचनात्मक उपयोग, साड़ियों एवं हस्तनिर्मित उत्पादों की डिज़ाइनिंग, कैटलॉग तैयार करने तथा शिल्प प्रक्रिया के दौरान आने वाली चुनौतियों पर भी मार्गदर्शन दिया। उन्होंने एक विज्ञापन फिल्म (एड फिल्म) के माध्यम से यह भी दर्शाया कि किस प्रकार कंप्यूटर आधारित डिज़ाइन और डिजिटलीकरण के माध्यम से स्थानीय शिल्प ब्रांड वैश्विक पहचान प्राप्त कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि तकनीक के सही उपयोग से शिल्पकार महिलाएं अपने उत्पादों को देश–विदेश तक पहुँचा सकती हैं और डिजिटल रूप से सशक्त होकर व्यापक बाजार से जुड़ सकती हैं। 

यह कार्यशाला परंपरागत शिल्प को नवाचार, ब्रांडिंग और डिजिटल माध्यमों से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हुई।

[ruby_related total=5 layout=5]

Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Quick Link

  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Top Categories

  • My Bookmarks
  • Customize Interests

Subscribe

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]

Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
© Great Rajasthan News. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account