दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को सालासर बालाजी मंदिर में दर्शन, पूजा — अर्चना कर बालाजी के धोक लगाई। रेखा गुप्ता ने बालाजी से देश — प्रदेश में खुशहाली की कामना की। चूरू आगमन पर जिला कलक्टर श्री अभिषेक सुराणा ने मुख्यमंत्री गुप्ता का स्वागत किया।

हनुमान सेवा समिति के अध्यक्ष सत्यप्रकाश पुजारी, यशोदानंदन पुजारी, धर्मवीर पुजारी, श्री मांगीलाल पुजारी, मनोज पुजारी, कमल पुजारी, मनीष पुजारी ने पूजा — अर्चना करवाई तथा बालाजी का चित्र व दुपट्टा भेंट कर रेखा गुप्ता का स्वागत किया।

इस दौरान सुजानगढ़ एडीएम संतोष मीना, एसडीएम ओमप्रकाश वर्मा, सीओ दरजाराम, बीडीओ रवि कुमार, पुष्पेन्द्र झाझड़िया सहित अन्य मौजूद रहे।


