By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • होम
  • देश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • दिल्ली
    • मुंबई
    • कोलकाता
    • चेन्नई
    • अन्य राज्य
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • जोधपुर
    • उदयपुर
    • कोटा
    • अजमेर
    • बीकानेर
    • अलवर
    • भरतपुर
    • पाली
    • सीकर
    • अन्य जिले
  • राजनीति
    • राज्य राजनीति
    • राष्ट्रीय राजनीति
    • चुनाव
    • विधानसभा
    • लोकसभा
    • राज्यसभा
  • बॉलीवुड
    • फिल्म समाचार
    • सेलिब्रिटी न्यूज़
    • बॉक्स ऑफिस
    • टीवी न्यूज़
    • रियलिटी शो
    • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • हॉकी
    • टेनिस
    • बैडमिंटन
    • अन्य खेल
  • शिक्षा
    • स्कूल न्यूज़
    • कॉलेज न्यूज़
    • परीक्षा परिणाम
    • प्रतियोगी परीक्षा
    • छात्रवृत्ति
    • करियर गाइड
  • रोजगार
    • सरकारी नौकरी
    • प्राइवेट जॉब्स
    • रिजल्ट न्यूज़
    • भर्ती अपडेट
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
Reading: नए साल का तोहफा: सरकार ने 3 नई एयरलाइंस को दी हरी झंडी, बढ़ेगा एविएशन में कंपटीशन
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
News

नए साल का तोहफा: सरकार ने 3 नई एयरलाइंस को दी हरी झंडी, बढ़ेगा एविएशन में कंपटीशन

Last updated: 26.12.2025 1:43 pm
Anjali Dadhich
Published: 26.12.2025

नई दिल्ली। देशवासियों के लिए नए साल में हवाई यात्रा का बड़ा तोहफा सामने आया है। केंद्र सरकार ने भारत में तीन नई एयरलाइंस को मंजूरी दे दी है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने शंख एयर, अल हिंद एयर और फ्लाई एक्सप्रेस को नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) जारी किया है। इस निर्णय के बाद इंडिगो, एयर इंडिया और स्पाइसजेट जैसी बड़ी एयरलाइंस के अलावा यात्रियों के पास हवाई यात्रा के तीन नए विकल्प भी उपलब्ध होंगे।

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने बताया कि नई एयरलाइंस के आने से एविएशन सेक्टर में कंपटीशन बढ़ेगा और इसका सीधा लाभ आम लोगों को मिलेगा। उन्होंने कहा कि नई एयरलाइंस की सेवाओं के आने के बाद एयरलाइंस की मनमानी पर ब्रेक लगेगा और हवाई यात्रा अधिक सस्ती और सुगम होगी।

शंख एयर, नोएडा आधारित एयरलाइन है, जो फुल-सर्विस एयरलाइन के रूप में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान सेवा शुरू करेगी। शंख एयर की पहली उड़ान 2026 की पहली तिमाही में शुरू होने की योजना है। कंपनी का लक्ष्य अगले 2-3 साल में 20-25 फ्लाइट्स संचालित करना है। इसके विमान वर्तमान में तकनीकी समीक्षा प्रक्रिया से गुजर रहे हैं और भारत में डिलिवरी के लिए तैयार किए जा रहे हैं।

वहीं दूसरी नई एयरलाइन, अल हिंद एयर, दिग्गज अलहिंद ग्रुप की है। यह एयरलाइन ATR 72-600 टर्बोप्रॉप विमानों के बेड़े के साथ रीजनल एयरलाइन के रूप में लॉन्च की जाएगी। शुरुआत में यह दक्षिणी भारत में घरेलू रूट्स पर ध्यान केंद्रित करेगी।

तीसरी एयरलाइन, फ्लाई एक्सप्रेस, भारतीय आसमान में उड़ान भरने को तैयार है और इसे भी NOC मिल चुका है। केंद्रीय मंत्री राम मोहन नायडू ने बताया कि उन्होंने पिछले सप्ताह इन तीनों एयरलाइंस की टीमों से मुलाकात की और उनकी योजनाओं को सराहा।

नवीनतम नीति और UDAN जैसी योजनाओं के तहत छोटे कैरियर्स जैसे स्टार एयर, इंडिया वन एयर और Fly91 ने क्षेत्रीय कनेक्टिविटी में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। मंत्रालय का प्रयास है कि भारतीय एविएशन को अधिक से अधिक एयरलाइंस के माध्यम से बढ़ावा दिया जाए और देशवासियों को बेहतर सेवाएं प्रदान की जाएं।

शंख एयर, अल हिंद एयर और फ्लाई एक्सप्रेस की सेवाओं के शुरू होने से हवाई यात्रा के विकल्प बढ़ेंगे और आम लोग अब पहले से अधिक किफायती और बेहतर सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे। यह कदम भारतीय एविएशन सेक्टर में प्रतिस्पर्धा बढ़ाने और यात्रियों के अनुभव को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा।

[ruby_related total=5 layout=5]

Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Quick Link

  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Top Categories

  • My Bookmarks
  • Customize Interests

Subscribe

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]

Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
© Great Rajasthan News. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account