By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • होम
  • देश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • दिल्ली
    • मुंबई
    • कोलकाता
    • चेन्नई
    • अन्य राज्य
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • जोधपुर
    • उदयपुर
    • कोटा
    • अजमेर
    • बीकानेर
    • अलवर
    • भरतपुर
    • पाली
    • सीकर
    • अन्य जिले
  • राजनीति
    • राज्य राजनीति
    • राष्ट्रीय राजनीति
    • चुनाव
    • विधानसभा
    • लोकसभा
    • राज्यसभा
  • बॉलीवुड
    • फिल्म समाचार
    • सेलिब्रिटी न्यूज़
    • बॉक्स ऑफिस
    • टीवी न्यूज़
    • रियलिटी शो
    • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • हॉकी
    • टेनिस
    • बैडमिंटन
    • अन्य खेल
  • शिक्षा
    • स्कूल न्यूज़
    • कॉलेज न्यूज़
    • परीक्षा परिणाम
    • प्रतियोगी परीक्षा
    • छात्रवृत्ति
    • करियर गाइड
  • रोजगार
    • सरकारी नौकरी
    • प्राइवेट जॉब्स
    • रिजल्ट न्यूज़
    • भर्ती अपडेट
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
Reading: ‘नवाचार दिवस–स्टार्टअप्स कॉन्क्लेव’ में बोले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा – “युवा करें स्टार्टअप, सरकार हर कदम पर साथ खड़ी है”
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
News

‘नवाचार दिवस–स्टार्टअप्स कॉन्क्लेव’ में बोले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा – “युवा करें स्टार्टअप, सरकार हर कदम पर साथ खड़ी है”

Last updated: 12.12.2025 6:08 pm
Anjali Dadhich
Published: 12.12.2025

जयपुर में राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत शुक्रवार को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में ‘नवाचार दिवस–स्टार्टअप्स कॉन्क्लेव’ का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने स्टार्टअप और नवाचार को बढ़ावा देने पर जोर देते हुए कहा कि राजस्थान का हर युवा अब IT एवं डिजिटल सेक्टर में अपनी मजबूत पहचान बना रहा है और सरकार हर कदम पर उनके साथ खड़ी है।

मुख्यमंत्री शर्मा ने इस अवसर पर राजस्थान डिजिफेस्ट का टीज़र और आगामी राजस्थान डिजिफेस्ट हैकाथॉन का लोकार्पण भी किया। उन्होंने चयनित 333 स्टार्टअप्स को 10.79 करोड़ रुपए की फंडिंग चेक भी सौंपे। कार्यक्रम में सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ और संसदीय कार्य मंत्री श्री जोगाराम पटेल सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

सीएम शर्मा ने संबोधन में कहा कि जिज्ञासा ही नवाचार की जननी है, और राजस्थान के युवाओं में यह शक्ति भरपूर है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार IT सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए तेज़ी से काम कर रही है। “हमारी कल्पना है कि हर युवा तकनीक से जुड़े और उद्योगों को नई मजबूती मिले,” उन्होंने कहा।
मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि अभी तक राज्य में 7,200 स्टार्टअप्स को सहायता मिल चुकी है, 1,000 करोड़ रुपये का निवेश हुआ है और हजारों युवाओं को रोजगार मिला है। डिजिटल सेक्टर के लिए 1,500 करोड़ का बजट आवंटित किया गया है तथा 3 नए स्किल बोर्ड के माध्यम से 1.5 लाख युवाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री शर्मा ने ‘राइजिंग राजस्थान’ के अंतर्गत हुए 35 लाख करोड़ रुपये के MoU का उल्लेख करते हुए बताया कि इनमें से 8 लाख करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स धरातल पर उतर चुके हैं। उन्होंने कहा कि जनवरी 2026 में होने वाले डिजिफेस्ट में 10,000 से अधिक युवा और 500 कंपनियां शामिल होंगी। राज्य सरकार 2030 तक 350 बिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रही है।

अपने संबोधन में सीएम ने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा – “आप स्टार्टअप शुरू करें, सरकार हर कदम पर आपके साथ है। कठिनाइयों से घबराने की जरूरत नहीं है, नवाचार करते रहें, मंजिल जरूर मिलेगी।”
इस दौरान उन्होंने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर हमला करते हुए कहा कि पिछली सरकार में युवाओं के साथ अन्याय हुआ था, लेकिन वर्तमान सरकार 4 लाख नौकरियाँ देने के लक्ष्य के साथ काम कर रही है। इनमें से 1.56 लाख भर्तियाँ प्रक्रिया में हैं और 25 हजार पद जल्द जारी किए जाएंगे।

कार्यक्रम में IT मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि राजस्थान संभावनाओं से भरा प्रदेश है और आज हर व्यक्ति डिजिटल से जुड़ चुका है। उन्होंने बताया कि 7000 से अधिक स्टार्टअप्स को समर्थन दिया जा रहा है और जनवरी में डिजिफेस्ट एक बड़े प्लेटफॉर्म के रूप में उभरने जा रहा है।

कार्यक्रम के दौरान चयनित स्टार्टअप्स को फंडिंग चेक सौंपे गए और आगामी हैकाथॉन की औपचारिक शुरुआत भी की गई। इस अवसर पर मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, IT सचिव डॉ. रवि कुमार सुरपुर, आयुक्त हिमांशु गुप्ता सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।

[ruby_related total=5 layout=5]

Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Quick Link

  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Top Categories

  • My Bookmarks
  • Customize Interests

Subscribe

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]

Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
© Great Rajasthan News. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account