By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • होम
  • देश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • दिल्ली
    • मुंबई
    • कोलकाता
    • चेन्नई
    • अन्य राज्य
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • जोधपुर
    • उदयपुर
    • कोटा
    • अजमेर
    • बीकानेर
    • अलवर
    • भरतपुर
    • पाली
    • सीकर
    • अन्य जिले
  • राजनीति
    • राज्य राजनीति
    • राष्ट्रीय राजनीति
    • चुनाव
    • विधानसभा
    • लोकसभा
    • राज्यसभा
  • बॉलीवुड
    • फिल्म समाचार
    • सेलिब्रिटी न्यूज़
    • बॉक्स ऑफिस
    • टीवी न्यूज़
    • रियलिटी शो
    • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • हॉकी
    • टेनिस
    • बैडमिंटन
    • अन्य खेल
  • शिक्षा
    • स्कूल न्यूज़
    • कॉलेज न्यूज़
    • परीक्षा परिणाम
    • प्रतियोगी परीक्षा
    • छात्रवृत्ति
    • करियर गाइड
  • रोजगार
    • सरकारी नौकरी
    • प्राइवेट जॉब्स
    • रिजल्ट न्यूज़
    • भर्ती अपडेट
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
Reading: न बैंड-बाजा, न बारात… अलवर में दो IAS अधिकारियों ने सादगी से रचाई शादी, मिनी सचिवालय बना गवाह
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
News

न बैंड-बाजा, न बारात… अलवर में दो IAS अधिकारियों ने सादगी से रचाई शादी, मिनी सचिवालय बना गवाह

Last updated: 20.02.2026 2:38 pm
Anjali Dadhich
Published: 20.02.2026

प्रशासनिक सेवा में सादगी और जिम्मेदारी का अनोखा उदाहरण अलवर में देखने को मिला, जहां 2023 बैच के दो युवा IAS अधिकारियों ने बिना किसी तामझाम और दिखावे के विवाह रचा लिया। अलवर के मिनी सचिवालय परिसर में आयोजित इस सादगीपूर्ण समारोह में एसडीएम माधव भारद्वाज और उनकी साथी अधिकारी अदिति वशन्ये ने जिला कलेक्टर अर्पिता शुक्ला की मौजूदगी में अपनी शादी रजिस्टर्ड करवाई।

विवाह समारोह पूरी तरह सादगी भरा रहा। इसमें केवल दोनों परिवारों के माता-पिता और भाई-बहन ही शामिल हुए। न कोई बैंड-बाजा, न बारात और न ही कोई भव्य सजावट। दोनों अधिकारियों ने कानूनी औपचारिकताएं पूरी करते हुए एक-दूसरे को माला पहनाई और जीवनभर साथ निभाने का संकल्प लिया।

माधव भारद्वाज वर्तमान में अलवर में एसडीएम पद पर तैनात हैं, जबकि अदिति वशन्ये गुजरात के जामनगर में एसडीएम हैं। दोनों की मुलाकात IAS ट्रेनिंग के दौरान हुई थी। दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदली और परिवार की सहमति के बाद उन्होंने सादगी से रजिस्टर्ड विवाह करने का निर्णय लिया।

जहां आजकल शादियों में लाखों-करोड़ों रुपये खर्च कर भव्य आयोजन किए जाते हैं, वहीं इन अधिकारियों का यह फैसला समाज को सादगी और जिम्मेदारी का संदेश देता है। मिनी सचिवालय के कर्मचारी और अधिकारी भी इस खास पल के गवाह बने। उनकी यह सादगीपूर्ण शादी अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है और लोग इसे प्रेरणादायक कदम बता रहे हैं

[ruby_related total=5 layout=5]

Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Quick Link

  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Top Categories

  • My Bookmarks
  • Customize Interests

Subscribe

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]

Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
© Great Rajasthan News. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account