By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • होम
  • देश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • दिल्ली
    • मुंबई
    • कोलकाता
    • चेन्नई
    • अन्य राज्य
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • जोधपुर
    • उदयपुर
    • कोटा
    • अजमेर
    • बीकानेर
    • अलवर
    • भरतपुर
    • पाली
    • सीकर
    • अन्य जिले
  • राजनीति
    • राज्य राजनीति
    • राष्ट्रीय राजनीति
    • चुनाव
    • विधानसभा
    • लोकसभा
    • राज्यसभा
  • बॉलीवुड
    • फिल्म समाचार
    • सेलिब्रिटी न्यूज़
    • बॉक्स ऑफिस
    • टीवी न्यूज़
    • रियलिटी शो
    • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • हॉकी
    • टेनिस
    • बैडमिंटन
    • अन्य खेल
  • शिक्षा
    • स्कूल न्यूज़
    • कॉलेज न्यूज़
    • परीक्षा परिणाम
    • प्रतियोगी परीक्षा
    • छात्रवृत्ति
    • करियर गाइड
  • रोजगार
    • सरकारी नौकरी
    • प्राइवेट जॉब्स
    • रिजल्ट न्यूज़
    • भर्ती अपडेट
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
Reading: पहली बार राज्य के सातों संभाग मुख्यालयों पर आयोजित होगा घूमर फेस्टिवल – 2025 : उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
News

पहली बार राज्य के सातों संभाग मुख्यालयों पर आयोजित होगा घूमर फेस्टिवल – 2025 : उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी

Last updated: 12.11.2025 4:35 pm
Anjali Dadhich
Published: 12.11.2025

उपमुख्यमंत्री और पर्यटन, कला एवं संस्कृति मंत्री दिया कुमारी ने कहा है कि घूमर नृत्य राजस्थान की सांस्कृतिक पहचान है। उन्होंने कहा कि राज्य में पहली बार घूमर नृत्य आधारित घूमर फेस्टिवल – 2025 का बुधवार, 19 नवम्बर, 2025 को आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन राज्य के सातों संभाग मुख्यालयों पर एक ही दिन 19 नवम्बर को भव्य रूप में आयोजित किया जाएगा। वहीं इसी दिन जयपुर के जयपुर में विद्याधर नगर स्टेडियम के फुटबॉल ग्राऊंड पर राज्यस्तरीय घूमर फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा। 

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी की अध्यक्षता में घूमर महोत्सव, 2025 की तैयारी एवं समन्वय के संबंध में बुधवार को राजस्थान पर्यटन भवन के कॉन्फ्रेंस हॉल में जनप्रतिनिधियों एवं स्टेकहोल्डर्स के साथ एक बैठक आयोजित हुई।

दिया कुमारी ने बताया कि जयपुर, जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, उदयपुर, कोटा और भरतपुर में 19 नवंबर को आयोजित हो रहा यह घूमर महोत्सव राजस्थान की कला संस्कृति से छटा बिखेरेगा। इसमें 12 वर्ष से अधिक उम्र की बालिकाएं और किसी भी उम्र की महिलाएं इसमें भाग ले सकती हैं। 

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने स्कूल-कॉलेज की छात्राओं, गृहणियों, प्रोफेशनल डाँसर, कामकाजी महिलाओं का आह्वान किया कि वे इस नृत्य फेस्टिवल में भाग लें और अपनी कला संस्कृति को बढ़ावा दें। 

दिया कुमारी ने सभी को घूमर महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने फेस्टिवल में पधारने वाले दर्शको से भी पारम्परिक वेशभूषा में आने का आग्रह किया।

निःशुल्क पंजीकरण

राजस्थान पर्यटन विभाग की website: ghoomar.rajasthan.gov.in पर निःशुल्क पंजीकरण किया जा सकता है।

नृत्य तैयारी के लिए निःशुल्क वर्कशॉप

सातों शहर में निःशुल्क वर्कशॉप का आयोजन किया जा रहा है। जयपुर में जवाहर कला केन्द्र में 06 दिवसीय वर्कशॉप चालू है। (11 से 16 नवम्बर, 2025)

साऊण्ड ट्रेक पर होगी घूमर

घूमर के आयोजन के लिए विशेष रूप से साऊण्ड ट्रेक तैयार करवाया गया है। सातों संभाग में  साऊण्ड ट्रेक पर घूमर नृत्य किया जाएगा।

जयपुर में लाइव म्यूजिक पर होगा घूमर

राज्यस्तरीय घूमर फेस्टिवल जयपुर में विद्याधर नगर स्टेडियम के फुटबॉल ग्राऊंड पर पूर्ण भव्यता से आयोजित किया जाएगा। उक्त अवसर पर गणगौर घूमर डांस अकादमी की कार्यकारी निदेशक, श्रीमति ज्योति तोमर के निर्देशन में अकादमी के सदस्यों तथा जयपुर से चयनित सदस्यों द्वारा लाइव म्यूजिक पर घूमर नृत्य प्रस्तुत किया जाएगा।

[ruby_related total=5 layout=5]

Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Quick Link

  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Top Categories

  • My Bookmarks
  • Customize Interests

Subscribe

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]

Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
© Great Rajasthan News. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account