By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • होम
  • देश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • दिल्ली
    • मुंबई
    • कोलकाता
    • चेन्नई
    • अन्य राज्य
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • जोधपुर
    • उदयपुर
    • कोटा
    • अजमेर
    • बीकानेर
    • अलवर
    • भरतपुर
    • पाली
    • सीकर
    • अन्य जिले
  • राजनीति
    • राज्य राजनीति
    • राष्ट्रीय राजनीति
    • चुनाव
    • विधानसभा
    • लोकसभा
    • राज्यसभा
  • बॉलीवुड
    • फिल्म समाचार
    • सेलिब्रिटी न्यूज़
    • बॉक्स ऑफिस
    • टीवी न्यूज़
    • रियलिटी शो
    • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • हॉकी
    • टेनिस
    • बैडमिंटन
    • अन्य खेल
  • शिक्षा
    • स्कूल न्यूज़
    • कॉलेज न्यूज़
    • परीक्षा परिणाम
    • प्रतियोगी परीक्षा
    • छात्रवृत्ति
    • करियर गाइड
  • रोजगार
    • सरकारी नौकरी
    • प्राइवेट जॉब्स
    • रिजल्ट न्यूज़
    • भर्ती अपडेट
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
Reading: भारत–ओमान मुक्त व्यापार समझौता: 98% भारतीय निर्यात को मिलेगा ड्यूटी-फ्री बाजार, व्यापारिक रिश्तों में नया अध्याय
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
News

भारत–ओमान मुक्त व्यापार समझौता: 98% भारतीय निर्यात को मिलेगा ड्यूटी-फ्री बाजार, व्यापारिक रिश्तों में नया अध्याय

Last updated: 18.12.2025 5:23 pm
Anjali Dadhich
Published: 18.12.2025

भारत और ओमान के बीच गुरुवार को ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौते (FTA) पर हस्ताक्षर किए गए, जिससे दोनों देशों के आर्थिक और व्यापारिक संबंधों को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है। इस समझौते के तहत भारत के लगभग 98 प्रतिशत निर्यात को ओमान के बाजार में बिना किसी आयात शुल्क के प्रवेश मिलेगा। माना जा रहा है कि इससे भारत के निर्यातकों को बड़ा लाभ होगा और द्विपक्षीय व्यापार में उल्लेखनीय बढ़ोतरी होगी।

इस एफटीए से विशेष रूप से भारत के कपड़ा, कृषि उत्पाद, चमड़ा और हस्तशिल्प जैसे क्षेत्रों को बड़ा फायदा मिलने की संभावना है। ओमान का बाजार इन उत्पादों के लिए और अधिक सुलभ होगा, जिससे भारतीय उद्योगों को नए अवसर मिलेंगे और रोजगार सृजन को भी बल मिलेगा। इसके बदले भारत ने ओमान से आयात होने वाले कुछ उत्पादों पर शुल्क में कटौती करने पर सहमति जताई है। इनमें खजूर, मार्बल और पेट्रोकेमिकल उत्पाद प्रमुख हैं।

सूत्रों के अनुसार यह समझौता अगले वित्त वर्ष की पहली तिमाही से लागू हो सकता है। ऐसे समय में यह करार बेहद अहम माना जा रहा है, जब भारत को अमेरिका जैसे बड़े निर्यात बाजारों में ऊंचे शुल्क का सामना करना पड़ रहा है। ओमान के साथ यह एफटीए भारतीय निर्यातकों के लिए एक वैकल्पिक और मजबूत बाजार उपलब्ध कराएगा।

इस मौके पर केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने ओमान के वाणिज्य, उद्योग और निवेश प्रोत्साहन मंत्री कैस बिन मोहम्मद अल यूसुफ से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने भारत–ओमान आर्थिक साझेदारी को और गहरा करने तथा व्यापार और निवेश को नई ऊंचाइयों तक ले जाने पर जोर दिया। पीयूष गोयल ने बैठक को बेहद सकारात्मक बताते हुए कहा कि दोनों देशों के बीच पहले से मजबूत रिश्ते हैं और इस समझौते से उनमें और मजबूती आएगी।

[ruby_related total=5 layout=5]

Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Quick Link

  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Top Categories

  • My Bookmarks
  • Customize Interests

Subscribe

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]

Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
© Great Rajasthan News. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account