By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • होम
  • देश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • दिल्ली
    • मुंबई
    • कोलकाता
    • चेन्नई
    • अन्य राज्य
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • जोधपुर
    • उदयपुर
    • कोटा
    • अजमेर
    • बीकानेर
    • अलवर
    • भरतपुर
    • पाली
    • सीकर
    • अन्य जिले
  • राजनीति
    • राज्य राजनीति
    • राष्ट्रीय राजनीति
    • चुनाव
    • विधानसभा
    • लोकसभा
    • राज्यसभा
  • बॉलीवुड
    • फिल्म समाचार
    • सेलिब्रिटी न्यूज़
    • बॉक्स ऑफिस
    • टीवी न्यूज़
    • रियलिटी शो
    • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • हॉकी
    • टेनिस
    • बैडमिंटन
    • अन्य खेल
  • शिक्षा
    • स्कूल न्यूज़
    • कॉलेज न्यूज़
    • परीक्षा परिणाम
    • प्रतियोगी परीक्षा
    • छात्रवृत्ति
    • करियर गाइड
  • रोजगार
    • सरकारी नौकरी
    • प्राइवेट जॉब्स
    • रिजल्ट न्यूज़
    • भर्ती अपडेट
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
Reading: ‘मन की बात’ का 132वां संस्करण प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बढ़ा देश का सामर्थ्य – मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
News

‘मन की बात’ का 132वां संस्करण प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बढ़ा देश का सामर्थ्य – मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

Last updated: 30.03.2026 1:10 pm
Anjali Dadhich
Published: 30.03.2026

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को ‘मन की बात’ कार्यक्रम की ‘132वीं कड़ी’ में देशवासियों को संबोधित किया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जमवारामगढ़ में पीएम राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आमजन के साथ मन की बात कार्यक्रम सुना। मन की बात के इस संस्करण में प्रधानमंत्री ने सोलर पम्प से आए सकारात्मक बदलाव का जिक्र करते हुए कहा कि जयपुर के किसान मुरलीधर पहले खेती के लिए डीजल पम्प पर निर्भर थे, जो काफी महंगा पड़ता था। अब उन्होंने सोलर पम्प अपनाकर ईंधन की चिंता से मुक्ति पाई है और समय पर सिंचाई होने से उनकी सालाना आय भी बढ़ गई है। 

इस दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विगत एक दशक से अधिक समय में देश का सामर्थ्य बढ़ा है। फिलहाल मध्य पूर्व क्षेत्र में चल रहे घटनाक्रम से उत्पन्न वैश्विक संकट के बीच देश की ईंधन आवश्यकताओं को सुरक्षित एवं संतुलित बनाने के लिए जरूरी कदम भी उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि हमारा देश मौजूदा परिस्थितियों का एकजुटता से मुकाबला कर रहा है। सभी आमजन जागरूक रहें और अफवाहों के बहकावे में ना आएं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने पहले दिन से ही जनता की सेवा के संकल्प पर कार्य करना शुरू कर दिया था। अब तक पेश किए गए बजटों में गरीब, किसान, महिला और मजदूर सहित सभी वर्गों एवं सभी विधानसभा क्षेत्रों को उनकी विभिन्न विकास की सौगात दी गई हैं। उन्होंने कहा कि गत सरकार में युवाओं के हितों पर कुठाराघात हुआ, लेकिन हमने पेपरलीक पर लगाम लगाकर भर्ती परीक्षाओं को पूर्ण पारदर्शिता से आयोजित किया है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं के भविष्य को सुरक्षित बनाते हुए अब तक 1.25 लाख से अधिक पदों पर नियुक्तियां दी हैं। वहीं, 1.35 लाख से अधिक पदों पर भर्तियां प्रक्रियाधीन हैं। इसके साथ ही सरकार ने 1.25 लाख पदों पर भर्ती की घोषणा भी की है। हमारी सरकार का युवाओं को साफ संदेश है कि तैयारी करें, चिंता नहीं। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि राइजिंग राजस्थान में 35 लाख करोड़ के एमओयू साइन किए गए थे, जिनमें से 8 लाख करोड़ रुपये के एमओयू धरातल पर उतर रहे हैं, जिससे लाखों युवाओं के लिए रोजगार का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, युवाओं को स्वरोजगार के लिए योजनाओं व युवा नीति के जरिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों की समृद्धि के लिए डबल इंजन की सरकार लगातार काम कर रही है। इसी के तहत पीएम किसान सम्मान निधि, ब्याज मुक्त ऋण, गेहूं की एमएसपी खरीद पर 150 रुपये का बोनस दिया जा रहा है। साथ ही, राज्य सरकार सिंचाई के लिए विभिन्न परियोजनाओं पर भी काम कर रही है।

इस अवसर पर सांसद राव राजेन्द्र सिंह, विधायक महेंद्रपाल मीना, कुलदीप धनकड़ सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री ने लिया चाय का स्वाद —

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कार्यक्रम से लौटते वक्त हीरावाला गांव में चाय की दुकान पर आमजन के साथ चाय पी तथा यूपीआई से भुगतान किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों एवं किसानों से खेती-किसानी को लेकर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने वहां मौजूद छोटे बच्चों को दुलार करते हुए चाॅकलेट दी। मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर ग्रामीण उत्साहित नजर आए। 

इससे पहले मन की बात कार्यक्रम की समाप्ति के पश्चात ग्रामीण महिलाओं ने लोकगीत गाए, जिस पर मुख्यमंत्री ने उनका उत्साहवर्धन किया।

[ruby_related total=5 layout=5]

Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Quick Link

  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Top Categories

  • My Bookmarks
  • Customize Interests

Subscribe

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]

Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
© Great Rajasthan News. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account