By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • होम
  • देश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • दिल्ली
    • मुंबई
    • कोलकाता
    • चेन्नई
    • अन्य राज्य
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • जोधपुर
    • उदयपुर
    • कोटा
    • अजमेर
    • बीकानेर
    • अलवर
    • भरतपुर
    • पाली
    • सीकर
    • अन्य जिले
  • राजनीति
    • राज्य राजनीति
    • राष्ट्रीय राजनीति
    • चुनाव
    • विधानसभा
    • लोकसभा
    • राज्यसभा
  • बॉलीवुड
    • फिल्म समाचार
    • सेलिब्रिटी न्यूज़
    • बॉक्स ऑफिस
    • टीवी न्यूज़
    • रियलिटी शो
    • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • हॉकी
    • टेनिस
    • बैडमिंटन
    • अन्य खेल
  • शिक्षा
    • स्कूल न्यूज़
    • कॉलेज न्यूज़
    • परीक्षा परिणाम
    • प्रतियोगी परीक्षा
    • छात्रवृत्ति
    • करियर गाइड
  • रोजगार
    • सरकारी नौकरी
    • प्राइवेट जॉब्स
    • रिजल्ट न्यूज़
    • भर्ती अपडेट
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
Reading: मुख्यमंत्री का ब्यावर दौरा -मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने देवमाली में भगवान देवनारायण मंदिर में किए दर्शन, किसान के घर पी चाय, ग्रामीणों से की बातचीत
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
News

मुख्यमंत्री का ब्यावर दौरा -मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने देवमाली में भगवान देवनारायण मंदिर में किए दर्शन, किसान के घर पी चाय, ग्रामीणों से की बातचीत

Last updated: 03.07.2026 12:59 pm
Anjali Dadhich
Published: 03.07.2026

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को ब्यावर जिले के देवमाली गांव में भगवान देवनारायण मंदिर में दर्शन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद वे किसान रामलाल गुर्जर के घर पहुंचे तथा परिजनों से आत्मीय मुलाकात कर उनके साथ चाय पी। इस दौरान उन्होंने देवमाली ग्राम पंचायत प्रशासक समिति के सदस्यों से भी बातचीत की।

मुख्यमंत्री ने गांव के स्कूली बच्चों और उनके परिजनों से शिक्षा के बारे में जानकारी ली तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की उपलब्धता के लिए जिला कलक्टर को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने बालिका शिक्षा पर जोर देकर कहा कि ड्रॉप आउट जैसी स्थिति उत्पन्न ना हो तथा नामांकन को बढ़ावा दिया जाए। 

उन्होंने जिला प्रशासन को गांव में मोबाइल नेटवर्क की समस्या के तत्काल समाधान के निर्देश दिए। साथ ही, मंदिर तक रोपवे निर्माण की संभावनाओं को तलाशने के लिए भी निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास भी और विरासत भी के विजन के अनुरूप देवमाली गांव में विकास कार्य करवाए जाएं। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि गांव के मूल स्वरूप, सांस्कृतिक एवं धार्मिक विरासत तथा प्राकृतिक सौंदर्य को संरक्षित रखते हुए सभी आवश्यक कार्यों को गति दी जाए। उन्होंने कहा कि देवमाली गांव की विशिष्ट पहचान और परंपराओं का संरक्षण करना हमारी प्राथमिकता है। 

उन्होंने बच्चों को चॉकलेट वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा ग्रामीणों से आत्मीय संवाद किया। उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधिगण एवं जिला प्रशासन को निर्देशित किया कि ग्रामीणों की आवश्यकताओं की समय-समय पर जानकारी लेकर त्वरित एवं प्रभावी पूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि सभी को मूलभूत सुविधाओं का लाभ मिल सके।

मुख्यमंत्री ने नमो उपवन देवमाली में वीबी जी राम जी योजना के तहत पौधारोपण कार्य का बुजुर्ग महिला प्रेम देवी से उद्घाटन करवाया। इस दौरान उन्होंने पीपल का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। वहीं, पौधारोपण के लिए स्कूली बच्चों को मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महाभियान के प्रशस्ति पत्र भी सौंपे।

इस अवसर पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत, गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढम, विधायक विरेन्द्र सिंह कानावत सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, जिला प्रशासन के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। 

[ruby_related total=5 layout=5]

Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Quick Link

  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Top Categories

  • My Bookmarks
  • Customize Interests

Subscribe

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]

Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
© Great Rajasthan News. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account