By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • होम
  • देश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • दिल्ली
    • मुंबई
    • कोलकाता
    • चेन्नई
    • अन्य राज्य
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • जोधपुर
    • उदयपुर
    • कोटा
    • अजमेर
    • बीकानेर
    • अलवर
    • भरतपुर
    • पाली
    • सीकर
    • अन्य जिले
  • राजनीति
    • राज्य राजनीति
    • राष्ट्रीय राजनीति
    • चुनाव
    • विधानसभा
    • लोकसभा
    • राज्यसभा
  • बॉलीवुड
    • फिल्म समाचार
    • सेलिब्रिटी न्यूज़
    • बॉक्स ऑफिस
    • टीवी न्यूज़
    • रियलिटी शो
    • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • हॉकी
    • टेनिस
    • बैडमिंटन
    • अन्य खेल
  • शिक्षा
    • स्कूल न्यूज़
    • कॉलेज न्यूज़
    • परीक्षा परिणाम
    • प्रतियोगी परीक्षा
    • छात्रवृत्ति
    • करियर गाइड
  • रोजगार
    • सरकारी नौकरी
    • प्राइवेट जॉब्स
    • रिजल्ट न्यूज़
    • भर्ती अपडेट
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
Reading: मुख्यमंत्री का भरतपुर दौरा—गुरु पूर्णिमा पर 40 लाख से अधिक विद्यार्थियों को मिला उपहार—मुख्यमंत्री ने की 250 करोड़ रुपये की राशि हस्तांतरित
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
News

मुख्यमंत्री का भरतपुर दौरा—गुरु पूर्णिमा पर 40 लाख से अधिक विद्यार्थियों को मिला उपहार—मुख्यमंत्री ने की 250 करोड़ रुपये की राशि हस्तांतरित

Last updated: 30.07.2026 12:50 pm
Anjali Dadhich
Published: 30.07.2026

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण एवं सुलभ शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए संकल्पबद्ध है। इसी दिशा में कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क स्कूल यूनिफॉर्म हेतु प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (डीबीटी) योजना शुरू की है। हमारा संकल्प है कि विद्यार्थियों में पढ़ने की बुनियादी क्षमता विकसित होने के साथ ही अध्ययन संस्कृति को बढ़ावा मिले और विद्यालयों में सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण तैयार हो। 

मुख्यमंत्री बुधवार को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर भरतपुर की वैर तहसील के खेड़ली गुर्जर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सबका साथ-सबका विकास के मूलमंत्र को आत्मसात करते हुए राज्य सरकार प्रदेश के हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। हमारी सरकार केवल घोषणाएं ही नहीं करती बल्कि समयबद्ध ढंग से उन्हें धरातल पर उतारने का कार्य करती है और यही हमारी कार्य संस्कृति का प्रमाण है। 

समय पर युवाओं को मिल रहा रोजगार—

मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए सरकार प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। राज्य सरकार द्वारा ढाई वर्षों में 1 लाख 78 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नियुक्तियां दी जा चुकी हैं। वहीं, 1 लाख 32 हजार से अधिक पदों पर भर्तियां प्रक्रियाधीन व 70 हजार से अधिक पदों पर भर्ती की तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने भर्ती प्रक्रियाओं को पूर्ण पारदर्शिता के साथ संचालित किया है तथा पेपर लीक माफिया के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की गई है। 

1 करोड़ पात्र व्यक्तियों को खाद्य सुरक्षा से जोड़ा—

उन्होंने कहा कि महिलाओं के सशक्तीकरण और सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में भी राज्य सरकार उल्लेखनीय कार्य कर रही है। खाद्य सुरक्षा योजना में 1 करोड़ पात्र व्यक्तियों के नाम जोड़े गए हैं। सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि को बढ़ाकर 1 हजार 450 रुपये प्रतिमाह, मा वाउचर योजना के तहत गर्भवती महिलाओं को निःशुल्क सोनोग्राफी और लाखों महिलाओं को लखपति दीदी की श्रेणी में लाकर आर्थिक रूप से सशक्त बनाया गया है। प्रदेश के किसानों को किसान सम्मान निधि के तहत 9 हजार रुपये दिए जा रहे है, जिसमें केन्द्र के 6 हजार रुपये के साथ राज्य सरकार 3 हजार रुपये की अतिरिक्त सहायता दे रही है। प्रदेश के 26 जिलों में किसानों को दिन में बिजली उपलब्ध करवा रही है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में जल उपलब्धता को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए रामजल सेतु लिंक परियोजना, यमुना जल समझौता, देवास परियोजना सहित अन्य जल परियोजनाओं पर तेजी से कार्य किया जा रहा है। आधारभूत ढांचे को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रदेश में विभिन्न ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। इनसे दूरियां कम होगीं और विकास बढ़ेगा। 

मुख्यमंत्री की डबल सौगात—

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कक्षा 1 से 8 में अध्यनरत 40 लाख से अधिक पात्र विद्यार्थियों को निःशुल्क यूनिफॉर्म के लिए 250 करोड़ रुपये की राशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की। उन्होंने 691 करोड़ रुपये से अधिक के शैक्षिक निर्माण कार्यों के लोकार्पण-शिलान्यास के साथ ही ‘मिशन पढ़ो राजस्थान’ के अंतर्गत रीडिंग प्रमोशन कैम्पेन का शुभारंभ, निपुण कैलेंडर का विमोचन, दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को टैबलेट का वितरण एवं शिक्षकों का सम्मान भी किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने भरतपुर एवं डीग जिले को कुल 1186 करोड़ रुपये से अधिक के सड़क, विद्युत, ड्रेनेज सहित आधारभूत ढांचे के विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने बालिका सैनिक स्कूल का भूमि पूजन एवं पौधारोपण भी किया।

मुख्यमंत्री ने की घोषणा—

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भुसावर के विकास को गति देने के लिए स्थानीय मांग को देखते हुए ब्रज क्षेत्रीय विकास योजना में भुसावर को भी शामिल करने की घोषणा की। उल्लेखनीय है कि ब्रज क्षेत्र के समन्वित विकास के लिए सम्पूर्ण डीग जिला एवं भरतपुर जिले की बयाना, रुपवास, सेवर, नदबई, वैर तहसील के गांवों को पहले से ब्रज क्षेत्रीय विकास योजना में  शामिल किया गया है।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेशभर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े विद्यार्थियों के साथ संवाद किया। राजस्थान हॉकी टीम से स्वर्ण पदक जीतने वाले छात्र ने अपनी पढ़ाई और खेल के बीच समन्वय के बारे में बताया। वहीं, कुछ विद्यार्थियों ने अपने इनोवेशन्स और फ्यूचर कॅरियर प्लान के बारे में मुख्यमंत्री को अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने सभी विद्यार्थियों को अपनी रुचि के खेल, नवाचार और पढ़ाई के बीच समन्वय को लेकर प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति ही हमारे देश के सुदृढ़ भविष्य की नींव है।

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश के सभी क्षेत्रों और सभी वर्गों का विकास सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने बालिका और महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदेश में बालिका सैनिक विद्यालय का निर्माण गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि राजकीय विद्यालयों के रिजल्ट में सुधार हो रहा है, जिसके लिए शिक्षक बधाई के पात्र हैं। 

इस अवसर पर गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म, विधायकगण बहादुर सिंह कोली, जगत सिंह, शैलेश सिंह व ऋतु बनावत, अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

इन कार्यों का हुआ शिलान्यास:-

– बालिका सैनिक स्कूल, खेड़ली गुर्जर 

– बंध बारेठा से उच्चैन वाया खेरिया मोड़ सड़क सुदृढ़ीकरण कार्य

– भरतपुर शहर में विभिन्न सडक, ड्रेनेज व प्रमुख चैराहों का सौन्दर्यकरण कार्य

– भरतपुर शहर के विभित्र क्षेत्रों एवं बीडीए की योजनाओं में भूमिगत विद्युत लाइन का कार्य 

– प्रमुख नहरों/फ्लड ड्रेन का जीर्णाेद्धार कार्य 

– शीशम तिराहे से काली कमीची, हीरादास चैराहा से सरसों अनुसंधान केन्द्र 6 लेन सड़क व ड्रेनेज कार्य 

– आरबीएम हॉस्पीटल से स्कीम-3, चांदपोल गेट तक सड़क निर्माण कार्य 

– आधुनिक विश्राम गृह का निर्माण 

– मोती महल से बछामदी रोड़ पुलिया तक मेन ड्रेन का जीर्णाेद्धार 

– प्रताप कैनाल, वैर का जीर्णाेद्वार एवं सौंदर्यकरण कार्य 

– पशुपालन विभाग के विभिन्न विकास कार्य 

– राजकीय महिला आईटीआई कॉलेज, भरतपुर का निर्माण 

– जघीना गेट से अनाह गेट व अनाह गेट से गणेश मंदिर ड्रेन के दोनों तरफ सीसी रोड का निर्माण

– किशोरी महल के पास पुरातत्व भवनों का सौंदर्यकरण कार्य 

– बांके बिहारी मंदिर का सौंदर्यकरण कार्य 

– 33/11 केवी सब स्टेशन जाटौली रथवान व डाबक (नगर) का निर्माण 

– लक्ष्मण मंदिर का सौंदर्यकरण कार्य 

– बस स्टैण्ड बयाना का निर्माण 

– डीग में बाईपास निर्माण मय आरओबी व भूमि अवाप्ति कार्य 

– पुलिस थाना सदर, डीग एवं राजकीय महाविद्यालय, कुम्हेर भवन निर्माण 

इन कार्यों का हुआ लोकार्पण:-

– नदबई बाईपास एवं आरओबी निर्माण 

– रुदावल से बंशी पहाड़पुर सड़क निर्माण 

– ब्रह्मवाद फाटक से बंध बारेठा सड़क सुदृढ़ीकरण 

– अटल प्रगति पथ (खेड़ा ठाकुर, खानुवा, बल्लभगढ़ एवं हलैना) 

– अटारी से गगवाना, पिंगौरा से गगवाना डामर सीसी सड़क निर्माण 

– 33/11 केवी सब स्टेशन (निभेरा, खानलोड़ा, बिनऊआ, नामखेड़ा एवं गांगरौली) 

– 33/11 केवी सब स्टेशन, ब्रिगेडियर घासीराम नगर, भरतपुर 

– बस स्टैण्ड, कामां एवं रूपवास

– सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, सेवर का निर्माण कार्य

– भरतपुर शहर में विभिन्न सड़कों एवं विद्युत लाइनों को भूमिगत करने का कार्य 

– लोहागढ़ किले में परिक्रमा मार्ग का विकास एवं सौंदर्यकरण कार्य 

– जसवंत प्रदर्शनी मेला मैदान का जीर्णाेद्वार व सौंदर्यकरण कार्य 

– आयुर्वेदिक योगा एवं प्राकृतिक चिकित्सा कॉलेज का निर्माण 

– वैर में आईटीआई कॉलेज एवं पंचायत समिति भवन के निर्माण कार्य

– लोहागढ़ स्टेडियम में विवेकानन्द यूथ हॉस्टल का निर्माण एवं स्टेडियम इण्डोर हॉल के बी व सी ब्लॉक में विभिन्न विकास कार्य 

– फॉरेन्सिक साइन्स लैब का निर्माण कार्य 

– राजकीय अल्पसंख्यक बालिका छात्रावास, जगड़का, कॉमन सर्विस सेन्टर गुलपाड़ा (बृजनगर)

– प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र गढाजान, कामां 

– 33/11 जीएसएस केवी जयश्री एवं रसिया (नगर)

– राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय, सैमली, प्रथम श्रेणी पशु चिकित्सालय, जालूकी के भवन

[ruby_related total=5 layout=5]

Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Quick Link

  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Top Categories

  • My Bookmarks
  • Customize Interests

Subscribe

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]

Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
© Great Rajasthan News. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account