By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • होम
  • देश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • दिल्ली
    • मुंबई
    • कोलकाता
    • चेन्नई
    • अन्य राज्य
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • जोधपुर
    • उदयपुर
    • कोटा
    • अजमेर
    • बीकानेर
    • अलवर
    • भरतपुर
    • पाली
    • सीकर
    • अन्य जिले
  • राजनीति
    • राज्य राजनीति
    • राष्ट्रीय राजनीति
    • चुनाव
    • विधानसभा
    • लोकसभा
    • राज्यसभा
  • बॉलीवुड
    • फिल्म समाचार
    • सेलिब्रिटी न्यूज़
    • बॉक्स ऑफिस
    • टीवी न्यूज़
    • रियलिटी शो
    • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • हॉकी
    • टेनिस
    • बैडमिंटन
    • अन्य खेल
  • शिक्षा
    • स्कूल न्यूज़
    • कॉलेज न्यूज़
    • परीक्षा परिणाम
    • प्रतियोगी परीक्षा
    • छात्रवृत्ति
    • करियर गाइड
  • रोजगार
    • सरकारी नौकरी
    • प्राइवेट जॉब्स
    • रिजल्ट न्यूज़
    • भर्ती अपडेट
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
Reading: मुख्यमंत्री का हनुमानगढ़ में किसानों से संवाद- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नहरी तंत्र, बिजली आपूर्ति और योजनाओं पर किसानों से लिया फीडबैक
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
News

मुख्यमंत्री का हनुमानगढ़ में किसानों से संवाद- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नहरी तंत्र, बिजली आपूर्ति और योजनाओं पर किसानों से लिया फीडबैक

Last updated: 09.03.2026 2:01 pm
Anjali Dadhich
Published: 09.03.2026

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर हनुमानगढ़ में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में शामिल हुए। इसके पश्चात उन्होंने किसानों से खेती, सिंचाई, बिजली सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर संवाद कर फीडबैक लिया। 

मुख्यमंत्री का श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ के किसानों ने बजट में गेहूं की एमएसपी खरीद पर 150 रुपये बोनस की घोषणा तथा नहरी तंत्र में सुधार के प्रयासों के लिए आभार जताया। इस दौरान किसानों ने श्री शर्मा को गेहूं का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया।

मुख्यमंत्री ने किसानों के साथ किया संवाद-

मुख्यमंत्री ने किसानों के साथ संवाद कर बिजली आपूर्ति, नहरों के सुदृढ़ीकरण, फिरोजपुर फीडर की पानी वहन क्षमता बढ़ाने सहित विभिन्न मुद्दों पर सरकार द्वारा किए जा रहे विशेष प्रयासों पर फीडबैक लिया। उन्होंने कहा कि किसानों के साथ बातचीत कर खेती-किसानी से जुड़ी समस्याओं का त्वरित समाधान करना उनकी प्राथमिकता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ अन्न उत्पादन करने वाले महत्वपूर्ण जिले हैं। राजस्थान को अनाज का भंडार बनाने में यहां के किसानों का बड़ा योगदान है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों के लिए सिंचाई व्यवस्था को अधिक मजबूत बनाने के सार्थक प्रयास कर रही है।

सिंचाई परियोजनाओं पर राज्य सरकार कर रही ठोस काम-

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने फसलों की सिंचाई के लिए अन्य राज्यों के साथ चल रहे जल से संबंधित मुद्दों को सुलझाने की दिशा में काम किया है। इसी प्रकार प्रदेश में जल संसाधनों के विकास के लिए बड़े स्तर पर योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन कार्यों से हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर क्षेत्र को भी भविष्य में सिंचाई के लिए अधिक पानी मिलेगा।

कम पानी वाली फसलों और प्राकृतिक खेती पर किसान दें जोर-

मुख्यमंत्री ने किसानों से समय के अनुरूप खेती की पद्धतियों में हो रहे बदलावों को अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसान ऐसी फसलों को अपनाएं, जिनमें पानी कम लगे और मुनाफा भी अधिक हो। उन्होंने प्राकृतिक खेती पर भी बातचीत कर फसलों में सीमित खाद और गोबर खाद के उपयोग की सलाह दी।

किसान कल्याण राज्य सरकार की प्राथमिकता-

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने किसानों की आय बढ़ाने के लिए कई कदम उठाएं हैं। दुग्ध उत्पादकों को 5 रुपये प्रति लीटर का अनुदान दिया जा रहा है। किसानों को 50 हजार करोड़ रुपये के ब्याजमुक्त अल्पकालीन फसली ऋण की सुविधा दी गई है। साथ ही, कृषि यंत्रों पर भी सब्सिडी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि किसान सम्मान निधि में केंद्र सरकार द्वारा दी जाने वाली 6 हजार रुपये की राशि के अतिरिक्त 3 हजार रुपये की सम्मान राशि राज्य सरकार की ओर से दी गई है।

फसल बीमा में पारदर्शिता, खाद की कमी नहीं होने देंगे-

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में खराबे पर किसानों को मुआवजे की व्यवस्था दी गई है तथा इसमें किसी भी तरह की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने किसानों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि प्रदेश में खाद की कमी नहीं होने दी जाएगी और प्रदेश में पर्याप्त स्टॉक भी उपलब्ध है।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रविवार को हनुमानगढ़ में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की निजी सुरक्षा की जिम्मेदारी महिला पुलिसकर्मियों ने संभाली। 

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी, जिला प्रभारी व खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा, विधायक संजीव बेनीवाल, गुरवीर बराड़, गणेशराज बंसल सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

[ruby_related total=5 layout=5]

Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Quick Link

  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Top Categories

  • My Bookmarks
  • Customize Interests

Subscribe

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]

Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
© Great Rajasthan News. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account