By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • होम
  • देश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • दिल्ली
    • मुंबई
    • कोलकाता
    • चेन्नई
    • अन्य राज्य
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • जोधपुर
    • उदयपुर
    • कोटा
    • अजमेर
    • बीकानेर
    • अलवर
    • भरतपुर
    • पाली
    • सीकर
    • अन्य जिले
  • राजनीति
    • राज्य राजनीति
    • राष्ट्रीय राजनीति
    • चुनाव
    • विधानसभा
    • लोकसभा
    • राज्यसभा
  • बॉलीवुड
    • फिल्म समाचार
    • सेलिब्रिटी न्यूज़
    • बॉक्स ऑफिस
    • टीवी न्यूज़
    • रियलिटी शो
    • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • हॉकी
    • टेनिस
    • बैडमिंटन
    • अन्य खेल
  • शिक्षा
    • स्कूल न्यूज़
    • कॉलेज न्यूज़
    • परीक्षा परिणाम
    • प्रतियोगी परीक्षा
    • छात्रवृत्ति
    • करियर गाइड
  • रोजगार
    • सरकारी नौकरी
    • प्राइवेट जॉब्स
    • रिजल्ट न्यूज़
    • भर्ती अपडेट
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
Reading: मुख्यमंत्री ने बांसवाड़ा में ली जिलास्तरीय अधिकारियों की बैठक—जनजातीय क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
News

मुख्यमंत्री ने बांसवाड़ा में ली जिलास्तरीय अधिकारियों की बैठक—जनजातीय क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध

Last updated: 22.05.2026 12:13 pm
Anjali Dadhich
Published: 22.05.2026

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि प्रदेश सरकार जनजातीय क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास के लिए भरसक प्रयास कर रही है और इसमें कहीं कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने राज्य सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र जन तक पहुंचाने के साथ ही पूरी संवेदनशीलता के साथ दायित्वों के निर्वहन और सुशासन के संकल्पों को साकार करने की दिशा में समर्पित भाव से जुटने का आह्वान किया है।

बांसवाड़ा और डूंगरपुर जिले के तीन दिवसीय प्रवास के दूसरे दिन मुख्यमंत्री ने बांसवाड़ा जिला कलक्ट्रेट सभागार में जिलास्तरीय अधिकारियों की बैठक में विभिन्न योजनाओं, कार्यक्रमों, अभियानों तथा नवाचारों की प्रगति एवं वर्तमान स्थिति पर विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने प्रवृत्तिवार एवं क्षेत्रवार अब तक प्राप्त उपलब्धियों की जानकारी ली तथा इनके क्रियान्वयन में तेजी लाए जाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने बांसवाड़ा नगर परिषद आयुक्त दुर्गेश सिंह रावल की कार्यप्रणाली पर अंसतोष व्यक्त किया और इसके बाद स्वायत्त शासन विभाग ने आयुक्त को एपीओ करने के आदेश जारी कर दिए।

जल आत्मनिर्भरता के लिए करवाए जाएं स्थायी महत्त्व के कार्य—

मुख्यमंत्री ने नहरों एवं तालाबों की उपयुक्त साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि नहरों में जल वितरण तथा वर्षा काल से पूर्व जिले के जलाशयों की सफाई पर गंभीरता बरतें। उन्होंने माही की एक-एक बूंद के सदुपयोग का आह्वान करते हुए कहा कि माही का पानी व्यर्थ न जाए। सिंचाई जल के साथ पेयजल के लिए भी माकूल प्रबन्ध सुनिश्चित रहने चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान पर जोर देते हुए जल आत्मनिर्भरता को सर्वोपरि बताया और कहा कि स्थायी महत्त्व के कार्यों को गति दी जाए। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को पूरी गुणवत्ता के साथ समय पर पूर्ण करने के निर्देश देते हुए कहा कि जन-उपयोगी संसाधनों और सेवाओं का पूरा-पूरा लाभ ग्रामीणों तक पहुंचना चाहिए।

अवैध धर्मान्तरण तथा राजनैतिक गतिविधियों में लिप्त कार्मिकों पर होगी सख्त कार्रवाई—

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे फील्ड विजिट पर अधिक ध्यान देते हुए अपनी यात्रा के दौरान सभी क्षेत्रों की जरूरतों के प्रति सतर्क रहें और जहां कहीं कोई समस्या सामने आए, स्वतः संज्ञान लेकर इनका त्वरित समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि अधिकारी ग्राम्यांचलों में भ्रमण, पर्यवेक्षण एवं निरीक्षण का कार्य पूरी गंभीरता के साथ करें। उन्होंने अवैध धर्मान्तरण करवाने वालों तथा राजनीतिक गतिविधियों में लिप्त पाए जाने वाले सरकारी कार्मिकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

विद्यालयों में नामांकन बढ़ाने के लिए करें ठोस प्रयास—

मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिए कि वर्तमान सत्र के दौरान विद्यालयों में नामांकन बढ़ाने की दिशा में योजनाबद्ध रूप से पूरी तैयारी के साथ काम किया जाए ताकि बच्चों का स्कूलों में प्रवेश और ठहराव सुनिश्चित हो सके। उन्होंने जिले में चन्दन वन विकसित किए जाने की पहल को दूरगामी कदम बताते हुए कहा कि इनमें 11-11 हजार चन्दन के पौधे लगाए जाएंगे। उन्होंने वन विभाग की योजनाओं, वन विकास गतिविधियों, हरियालो राजस्थान आदि पर जोर देते हुए लक्ष्य के अनुरूप पौधरोपण के साथ ही वन संरक्षण एवं संवर्धन के लिए हर स्तर पर प्रयास करने का आह्वान किया।

उन्होंने नशे पर रोकथाम, शहर की सड़कों की मरम्मत व पेचवर्क तत्काल सुनिश्चित करने के साथ ही शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की उपलब्धता बनाए रखने और जल समस्या सामने आने पर तत्काल कार्यवाही करते हुए राहत देने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने सिंचाई सुविधाओं के विस्तार, सौर ऊर्जा आधारित तथा अन्य लिफ्ट सिंचाई परियोजनाओं, बजट घोषणाओं की अद्यतन प्रगति, बिजली तंत्र विकास एवं सुधार तथा ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति की स्थिति, पेयजल परियोजनाओं, जिले में पेयजल उपलब्धता एवं वितरण, समर कंटीन्जेंसी प्लान, जल जीवन मिशन, सड़क सुविधाओं के विस्तार, नवीन सड़कों के निर्माण, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं, मौसमी बीमारियों से निपटने के ऐहतियाती प्रयासों, हीटवेव प्रबन्धन, चिकित्सा सेवाओं के आधुनिकीकरण आदि की प्रगति की जानकारी ली और हर स्तर पर बेहतर क्रियान्वयन के निर्देश प्रदान किए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बांसवाडा जिले में विकास की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने यहां की स्वस्थ आबोहवा को देखते हुए पर्यटन को बढावा देने पर भी जोर दिया। किसानों के कल्याण के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के हित में विभिन्न योजनाओ का संचालन कर रही है, जिनके सार्थक परिणाम सामने आ रहे हैं। 

जिलास्तरीय समीक्षा बैठक में जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री बाबूलाल खराड़ी, विधायक कैलाश मीणा, संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी, पुलिस महानिरीक्षक उदयपुर रेंज गौरव श्रीवास्तव, जिला कलक्टर डॉ. इन्द्रजीतसिंह यादव, जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी व अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी उपस्थित रहे।

[ruby_related total=5 layout=5]

Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Quick Link

  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Top Categories

  • My Bookmarks
  • Customize Interests

Subscribe

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]

Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
© Great Rajasthan News. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account