सिलीगुड़ी में आयोजित मारवाड़ी सम्मेलन में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भाग लिया और समाज को संबोधित किया। सिद्धिविनायक हॉल में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मारवाड़ी समाज के लोग उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में मारवाड़ी समाज की मेहनत, देशभक्ति और व्यापारिक योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह समुदाय देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहा है और हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना चुका है।

इस अवसर पर भजनलाल शर्मा ने सिलीगुड़ी विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी शंकर घोष के समर्थन में मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल के विकास और ‘सोनार बांग्ला’ के संकल्प को साकार करने के लिए भाजपा को समर्थन देना जरूरी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सम्मेलन में मौजूद लोगों का उत्साह यह दर्शाता है कि बंगाल की जनता अब भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की राजनीति को नकारने का मन बना चुकी है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकासवादी विजन का उल्लेख करते हुए कहा कि इसी दिशा में आगे बढ़कर राज्य को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है।


