मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने डूंगरपुर प्रवास के दौरान शुक्रवार को संत गोविंद गुरू की जन्मस्थली बांसिया पहुंचकर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए उनकी राष्ट्रभक्ति, सामाजिक चेतना एवं जनजागरण में योगदान का स्मरण किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने गोविंद गुरु की पावन धूणी के दर्शन कर देश-प्रदेश की खुशहाली एवं समृद्धि की कामना की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने वहां उपस्थित लोगों से आत्मीयता से मुलाकात भी की।



