By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • होम
  • देश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • दिल्ली
    • मुंबई
    • कोलकाता
    • चेन्नई
    • अन्य राज्य
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • जोधपुर
    • उदयपुर
    • कोटा
    • अजमेर
    • बीकानेर
    • अलवर
    • भरतपुर
    • पाली
    • सीकर
    • अन्य जिले
  • राजनीति
    • राज्य राजनीति
    • राष्ट्रीय राजनीति
    • चुनाव
    • विधानसभा
    • लोकसभा
    • राज्यसभा
  • बॉलीवुड
    • फिल्म समाचार
    • सेलिब्रिटी न्यूज़
    • बॉक्स ऑफिस
    • टीवी न्यूज़
    • रियलिटी शो
    • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • हॉकी
    • टेनिस
    • बैडमिंटन
    • अन्य खेल
  • शिक्षा
    • स्कूल न्यूज़
    • कॉलेज न्यूज़
    • परीक्षा परिणाम
    • प्रतियोगी परीक्षा
    • छात्रवृत्ति
    • करियर गाइड
  • रोजगार
    • सरकारी नौकरी
    • प्राइवेट जॉब्स
    • रिजल्ट न्यूज़
    • भर्ती अपडेट
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
Reading: मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आयोजित हुई पर्यटन तथा कला, साहित्य एवं संस्कृति और पुरातत्व विभाग की समीक्षा बैठक
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
News

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आयोजित हुई पर्यटन तथा कला, साहित्य एवं संस्कृति और पुरातत्व विभाग की समीक्षा बैठक

Last updated: 16.02.2026 5:51 pm
Anjali Dadhich
Published: 16.02.2026

मुख्य सचिव वी श्रीनिवास ने कहा है कि इस बार राजस्थान दिवस (19 मार्च 2026) को पर्यटन तथा कला, साहित्य एवं संस्कृति और पुरातत्व विभाग के संयुक्त तत्वाधान में भव्य रूप से आयोजित किया जाए। जिसमें राज्य की विभिन्न कलाओं का प्रतिनिधित्व करने वाले कलाकारों को मंच उपलब्ध करवाया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि कला, साहित्य एवं संस्कृति विभाग द्वारा जयपुर में कला एवं संस्कृति आधारित एक दिवसीय चिंतन शिविर का बड़े स्तर पर आयोजन किया जावे।

 मुख्य सचिव वी श्रीनिवास की अध्यक्षता तथा अतिरिक्त मुख्य सचिव, पर्यटन तथा कला, साहित्य एवं संस्कृति और पुरातत्व विभाग श्री प्रवीण गुप्ता, आयुक्त पर्यटन श्रीमती रुक्मणि रियाड़ की उपस्थिति में सोमवार को सचिवालय में पर्यटन विभाग तथा कला, साहित्य एवं संस्कृति और पुरातत्व विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई जिसमें उन्होंने उक्त निर्देश दिए।

 मुख्य सचिव ने राईजिंग राजस्थान में पर्यटन विभाग के प्रदर्शन की जानकारी ली और राजस्थान पर्यटन को आर्थिक रूप से भी महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि पिछले दो वर्षों में राजस्थान पर्यटन विभाग ने बेहतरीन उपलब्धियां हासिल की हैं। सोशल मीडिया पर राजस्थान पर्यटन की विजिबिलिटी अच्छी है। उन्होंने कहा कि राजस्थान पर्यटन के साथ यहां की कला, साहित्य एवं संस्कृति अत्यंत महत्वपूर्ण है जो सम्पूर्ण विश्व को अपनी ओर आकर्षित करती है।

मुख्य सचिव ने राज्य पर्यटन विभाग के अधिकारियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि राजस्थान पर्यटन विभाग के लिए कार्य किया जाना गर्व की बात है। आप सब इस पर गर्व करने के साथ ही और अधिक ऊर्जा से कार्य करें।

 मुख्य सचिव ने राज्य के कला, साहित्य, संस्कृति और पुरातत्व विभाग की समीक्षा करते हुए कहा कि राजस्थान की संस्कृति बहुत समृद्ध है। इस राज्य के सांस्कृतिक वैभव और समृद्ध साहित्य और गौरवशाली इतिहास को जन-जन तक पहुंचाने के लिए राज्य की भाषा, साहित्य, कला से सम्बंधित प्रत्येक अकादमी वर्ष में कम से कम एक बड़ा आयोजन करें।

 मुख्य सचिव ने कहा कि हमारी समृद्ध कला संस्कृति और साहित्य के संरक्षण और बढ़ावा  दिया जाना चाहिए। उन्होंने निर्देश दिए कि कला साहित्य एवं संस्कृति आधारित एक दिवसीय चिंतन शिविर जयपुर में बड़े स्तर पर आयोजित किया जावे, जिसमें वे उपस्थित रहेंगे।

 मुख्य सचिव ने कला एवं साहित्य संस्थाओं में को पुनः ऊर्जावान बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने अकादमियों द्वारा किताबों के कम प्रकाशन पर नाराजगी जताई और राजस्थान के अच्छे साहित्यकारों की किताबों के प्रकाशन के निर्देश दिए। उन्होंने राजस्थान के कम से कम 15 अग्रणी लेखकों की विभिन्न विषय आधारित किताबे प्रकाशित किये जाने के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने कहा कि सम्पूर्ण भारत में राजस्थान एक ऐसा राज्य हैं जहाँ साहित्य, कला एवं संस्कृति के प्रत्येक आयाम आधारित संस्थाओं का गठन किया है। इन संस्थाओं का सदुपयोग करते हुए कला साहित्य एवं संस्कृति बेहतर रूप में बढ़ावा देने का कार्य किया जावे। उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारी साहित्य एवं कला को बढ़ावा देने के लिए पूरी ऊर्जा से कार्य  करें।

मुख्य सचिव ने रविंद्र मंच और जवाहर कलाकार केन्द्र पर होने वाले आयोजनों की सूचनाओं का समग्र प्रचार-प्रसार किये जाने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रदर्शन कलाओं से जुड़े कलाकारों को वृहद स्तर पर मंच उपलब्ध करवा कर उन्हें प्रोत्साहित किया जावे। उन्हें प्रदर्शन के लिए बेहतर अवसर प्रदान किये जावे।

मुख्य सचिव ने पर्यटन, कला, साहित्य एवं संस्कृति तथा पुरातत्व विभाग के खाली पदों को प्राथमिकता से भरा जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विभागगीय पदोन्नति से भरे जा सकने वाले पदों को त्वरित प्रभाव से पदोन्नति कर, भरे जावे।

पर्यटन आयुक्त रुक्मणि रियाड़ ने प्रस्तुतिकरण देते हुए अवगत करवाया कि राज्य में पर्यटन नीति 2025 लागू हो गई है। इसी प्रकार नई राजस्थान फिल्म प्रोत्साहन नीति-2025 भी जारी की गई है। उन्होंने अवगत कराया कि राज्य में 9 युनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट है। उन्होंने यह भी अवगत कराया कि इस बार राज्य में घरेलू पर्यटकों की संख्या में रिकॉर्ड वृद्धि हुई है। उन्होंने अवगत कराया कि पर्यटन विभाग पर्यटन मार्केटिंग सेगमेंट में अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। 

पर्यटन आयुक्त ने बताया कि घरेलु पर्यटन प्रमोशन के साथ ही विदेशी पर्यटन प्रमोशन को भी लक्षित किया गया है। उन्होंने अवगत कराया कि राजस्थान पर्यटन विभाग सोशल मीडिया पर भी अन्य राज्यों की अपेक्षा बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। राजस्थान पर्यटन का यू ट्यूब चैनल सम्पूर्ण भारत में चौथे नम्बर पर है।

पर्यटन आयुक्त ने राजस्थान पर्यटन विभाग की बजट घोषणाओं की प्रगति से अवगत कराया, पर्यटक सुरक्षा बल के सुदृढ़ीकरण की जानकारी दी। इसके साथ ही पर्यटक सुरक्षा बल में महिलाओं सुरक्षा कर्मियों को बढ़ावा दिए जाने की भी जानकारी दी।

[ruby_related total=5 layout=5]

Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Quick Link

  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Top Categories

  • My Bookmarks
  • Customize Interests

Subscribe

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]

Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
© Great Rajasthan News. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account