By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • होम
  • देश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • दिल्ली
    • मुंबई
    • कोलकाता
    • चेन्नई
    • अन्य राज्य
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • जोधपुर
    • उदयपुर
    • कोटा
    • अजमेर
    • बीकानेर
    • अलवर
    • भरतपुर
    • पाली
    • सीकर
    • अन्य जिले
  • राजनीति
    • राज्य राजनीति
    • राष्ट्रीय राजनीति
    • चुनाव
    • विधानसभा
    • लोकसभा
    • राज्यसभा
  • बॉलीवुड
    • फिल्म समाचार
    • सेलिब्रिटी न्यूज़
    • बॉक्स ऑफिस
    • टीवी न्यूज़
    • रियलिटी शो
    • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • हॉकी
    • टेनिस
    • बैडमिंटन
    • अन्य खेल
  • शिक्षा
    • स्कूल न्यूज़
    • कॉलेज न्यूज़
    • परीक्षा परिणाम
    • प्रतियोगी परीक्षा
    • छात्रवृत्ति
    • करियर गाइड
  • रोजगार
    • सरकारी नौकरी
    • प्राइवेट जॉब्स
    • रिजल्ट न्यूज़
    • भर्ती अपडेट
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
Reading: मुख्य सचिव ने गलता गेट पर किया भूमिगत सुरंग निर्माण का शुभारंभ ,सुरक्षा और ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
News

मुख्य सचिव ने गलता गेट पर किया भूमिगत सुरंग निर्माण का शुभारंभ ,सुरक्षा और ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश

Last updated: 12.10.2026 1:37 pm
Anjali Dadhich
Published: 12.10.2026

 मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने जयपुर मेट्रो के विस्तार कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने तथा निर्माण के दौरान श्रमिकों और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यकारी एजेंसियों को श्रमिकों की सुरक्षा सर्वोपरि रखते हुए यातायात प्रबंधन और धूल नियंत्रण संबंधी निर्धारित मानकों की पूर्ण पालना सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण पर विशेष ध्यान देने तथा आसपास की ऐतिहासिक इमारतों की निगरानी रिपोर्ट की नियमित समीक्षा करने के भी निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने गलता गेट पर सुरंग निर्माण मशीन ‘प्रताप’ (टीबीएम) का संचालन शुरू कर जयपुर मेट्रो के चरण-1सी के तहत भूमिगत सुरंग निर्माण का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि जयपुर मेट्रो मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की महत्वाकांक्षी परियोजना है और चरण-1सी के तहत सुरंग निर्माण की शुरुआत इसके विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होने गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्यों के लिए जयपुर मेट्रो के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक वैभव गालरिया तथा उनकी पूरी टीम की सराहना की।

चरण-1सी के तहत करीब 1,511 करोड़ रुपए की लागत से बड़ी चौपड़ से गलता गेट होते हुए ट्रांसपोर्ट नगर तक 3.80 किलोमीटर लंबा मेट्रो मार्ग विकसित किया जाएगा। इसमें लगभग तीन किलोमीटर भूमिगत मेट्रो मार्ग और 0.80 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड मेट्रो मार्ग शामिल है। गलता गेट पर भूमिगत स्टेशन बनाया जाएगा।

जयपुर मेट्रो के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक वैभव गालरिया ने बताया कि गलता गेट से सुरंग निर्माण शुरू करने वाली मशीन को जून-जुलाई 2027 तक बड़ी चौपड़ पहुंचाने का लक्ष्य है। इसके बाद नई सुरंग को मौजूदा चरण-1बी से जोड़ा जाएगा। परियोजना को पूरा करने का लक्ष्य जुलाई 2028 है।

उन्होंने बताया कि चरण-1डी के तहत मानसरोवर से अजमेर रोड चौराहे तक करीब 1.35 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड मेट्रो मार्ग और एक स्टेशन बनाया जा रहा है। इस खंड का कार्य जून 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य है। चरण-1सी और चरण-1डी के पूरा होने पर ट्रांसपोर्ट नगर से अजमेर रोड चौराहे तक मेट्रो संपर्क उपलब्ध होगा और शहर के पूर्वी तथा पश्चिमी हिस्सों के बीच सार्वजनिक परिवहन की सुविधा बढ़ेगी।

निदेशक वैभव गालरिया ने बताया कि वैशाली नगर, जगतपुरा और अजमेर रोड जैसे विकसित हो रहे क्षेत्रों को मेट्रो नेटवर्क से जोड़ने के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट भी तैयार करवाई जा रही है।

[ruby_related total=5 layout=5]

Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Quick Link

  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Top Categories

  • My Bookmarks
  • Customize Interests

Subscribe

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]

Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
© Great Rajasthan News. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account