By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • होम
  • देश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • दिल्ली
    • मुंबई
    • कोलकाता
    • चेन्नई
    • अन्य राज्य
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • जोधपुर
    • उदयपुर
    • कोटा
    • अजमेर
    • बीकानेर
    • अलवर
    • भरतपुर
    • पाली
    • सीकर
    • अन्य जिले
  • राजनीति
    • राज्य राजनीति
    • राष्ट्रीय राजनीति
    • चुनाव
    • विधानसभा
    • लोकसभा
    • राज्यसभा
  • बॉलीवुड
    • फिल्म समाचार
    • सेलिब्रिटी न्यूज़
    • बॉक्स ऑफिस
    • टीवी न्यूज़
    • रियलिटी शो
    • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • हॉकी
    • टेनिस
    • बैडमिंटन
    • अन्य खेल
  • शिक्षा
    • स्कूल न्यूज़
    • कॉलेज न्यूज़
    • परीक्षा परिणाम
    • प्रतियोगी परीक्षा
    • छात्रवृत्ति
    • करियर गाइड
  • रोजगार
    • सरकारी नौकरी
    • प्राइवेट जॉब्स
    • रिजल्ट न्यूज़
    • भर्ती अपडेट
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
Reading: राजस्थान को विश्व पर्यटन मानचित्र पर नंबर वन बनाने का संकल्प—  उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने पर्यटन भवन में की विभागीय समीक्षा
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
News

राजस्थान को विश्व पर्यटन मानचित्र पर नंबर वन बनाने का संकल्प—  उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने पर्यटन भवन में की विभागीय समीक्षा

Last updated: 04.06.2026 11:50 am
Anjali Dadhich
Published: 04.06.2026

 उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने राजस्थान को विश्व पर्यटन मानचित्र पर नंबर वन डेस्टिनेशन बनाने के लिए अधिकारियों को संकल्पित होकर कार्य करने के निर्देश दिए हैं उन्होंने कहा कि समयबद्धता के साथ सभी पर्यटन परियोजनाओं को पूरा किया जाए, ताकि राजस्थान पर्यटन विश्व पर्यटन का सिरमौर बन सके। 

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी की अध्यक्षता तथा राजस्थान धरोहर प्राधिकरण के अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत, पर्यटन सचिव शुचि त्यागी, पर्यटन आयुक्त रुक्मणि रियाड़, अतिरिक्त निदेशक पर्यटन आनंद त्रिपाठी, पवन जैन, संयुक्त निदेशक राजेश शर्मा  तथा अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में बुधवार को पर्यटन भवन में विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। 

उप मुख्यमंत्री ने पर्यटन विभाग की ओर से चल रही प्रमुख परियोजनाओं सहित मीडिया प्लान की प्रगति की समीक्षा कर अधिकारियों को कार्य की गति बढ़ाने तथा तय समय-सीमा में कार्य पूरे करने के निर्देश दिए। उन्होंने पर्यटन विभाग के मीडिया बायिंग पर चर्चा की और आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने घरेलू और विदेशी दोनों ही स्थान पर रोड शो द्वारा राजस्थान पर्यटन के प्रमोशन पर जोर दिया। इसके साथ ही उन्होंने पर्यटन प्रोत्साहन गतिविधियों के आयोजन और सहभागिता पर भी चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने राजस्थान पर्यटन की गहन ब्रांडिंग और मार्केटिंग किए जाने की आवश्यकता जताई और नये ज़माने की गतिविधियों और सोशल मीडिया का उपयोग किये जाने पर भी जोर दिया। उप मुख्यमंत्री ने इनोवेशन और समयबद्ध क्रियान्वयन से राजस्थान पर्यटन वैश्विक प्रतिस्पर्धा में नई ऊंचाइयां छुए इस हेतु संकल्पित हो कर, कार्य किये जाने पर जोर दिया।

बैठक में एस्ट्रो टूरिज्म पर विमर्श  हुआ, जिसमें एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार राजस्थान का स्वच्छ आकाश और न्यूनतम प्रकाश प्रदूषण इसे विश्व का सर्वश्रेष्ठ स्टारगेजिंग डेस्टिनेशन बनाते हैं। पश्चिमी राजस्थान के इलाकों को डार्क स्काई रिज़र्व घोषित किये जाने पर चर्चा के साथ माउंट आबू में ऑब्जरवेटरी टूरिज्म _ शुरू किये जाने पर भी चर्चा हुई। 

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि दुबई के समान राजस्थान के जैसलमेर-बाड़मेर को वर्ल्ड-क्लास डेजर्ट एडवेंचर हब बने इस हेतु कार्य योजना बनाई जाए। उन्होंने  ए आई आधारित टूरिज्म ऐप बनाने पर जोर दिया। एस्ट्रो टूरिज्म की सम्भावना पर चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए गए। मेड़ता स्थित मीरा बाई मंदिर में विकास कार्य पर चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए। दिया कुमारी ने उदयपुर में वेडिंग प्रोमोशन इवेंट करवाने और घूमर फेस्टिवल करने पर चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए। 

उप मुख्यमंत्री ने 18 नवम्बर 2027 को जयपुर की स्थापना के 300 वर्ष पूर्ण होने के अवसर को वर्ष पर्यंत उत्सव मनाये जाने पर चर्चा की तथा इस हेतु रूप रेखा तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने शेखावाटी हवेलियों और जयपुर वॉल सिटी पर फ्रेस्को पेंटिंग कर सौंदर्यकरण किये जाने पर चर्चा की और आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में राजसमंद, माउंट आबू, उदयपुर, जवाई, कुंभलगढ़ को “पिक योर समर एस्कपे “थीम पर भी चर्चा की गई।

[ruby_related total=5 layout=5]

Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Quick Link

  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Top Categories

  • My Bookmarks
  • Customize Interests

Subscribe

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]

Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
© Great Rajasthan News. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account