By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • होम
  • देश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • दिल्ली
    • मुंबई
    • कोलकाता
    • चेन्नई
    • अन्य राज्य
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • जोधपुर
    • उदयपुर
    • कोटा
    • अजमेर
    • बीकानेर
    • अलवर
    • भरतपुर
    • पाली
    • सीकर
    • अन्य जिले
  • राजनीति
    • राज्य राजनीति
    • राष्ट्रीय राजनीति
    • चुनाव
    • विधानसभा
    • लोकसभा
    • राज्यसभा
  • बॉलीवुड
    • फिल्म समाचार
    • सेलिब्रिटी न्यूज़
    • बॉक्स ऑफिस
    • टीवी न्यूज़
    • रियलिटी शो
    • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • हॉकी
    • टेनिस
    • बैडमिंटन
    • अन्य खेल
  • शिक्षा
    • स्कूल न्यूज़
    • कॉलेज न्यूज़
    • परीक्षा परिणाम
    • प्रतियोगी परीक्षा
    • छात्रवृत्ति
    • करियर गाइड
  • रोजगार
    • सरकारी नौकरी
    • प्राइवेट जॉब्स
    • रिजल्ट न्यूज़
    • भर्ती अपडेट
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
Reading: राजस्थान BJP की नई टीम की पहली बैठक पूरी: CM भजनलाल ने बढ़ाया जनसंपर्क पर फोकस
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
News

राजस्थान BJP की नई टीम की पहली बैठक पूरी: CM भजनलाल ने बढ़ाया जनसंपर्क पर फोकस

Last updated: 08.12.2025 3:29 pm
Anjali Dadhich
Published: 08.12.2025

राजस्थान बीजेपी की नई प्रदेश कार्यकारिणी ने रविवार को जयपुर प्रदेश कार्यालय से कार्यभार शुरू कर दिया। प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के नेतृत्व में हुई पहली कार्यकारिणी की बैठक में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी शामिल हुए। बैठक में सत्ता और संगठन के तालमेल के साथ प्रदेश के विकास की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई।

मदन राठौड़ के कार्यभार संभालने के बाद उनकी नई टीम के साथ पहली औपचारिक बैठक रही। इस दौरान संगठनात्मक के साथ प्रशासनिक रणनीतियों पर भी चर्चा की गई।

प्रदेश के विकास की नई रूपरेखा तैयार

बैठक में सत्ता और संगठन के बेहतर तालमेल से प्रदेश के विकास की नई रूपरेखा तैयार की गई। प्रदेशाध्यक्ष और मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त पदाधिकारियों के साथ अपने अनुभव साझा किए और आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर दिशा-निर्देश दिए।

सभी पदाधिकारियों को भाजपा संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को सक्रिय रखने के निर्देश दिए गए।

योजनाओं को आम जनता से जोड़ने के निर्देश

बीजेपी से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, भाजपा सरकार के दो साल पूरे होने के मद्देनजर बैठक में यह भी तय किया गया कि सरकार की उपलब्धियों, योजनाओं और कामों को व्यापक स्तर पर जनता तक पहुंचाया जाए। इसके लिए पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में जनसंपर्क को बढ़ाएं और पार्टी की योजनाओं को आम जनता से जोड़ें।

27 नवंबर को नई प्रदेश कार्यकारिणी का हुआ था गठन

बता दें कि बीजेपी में 27 नवंबर को नई प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया गया था। इस नई टीम में 9 प्रदेश उपाध्यक्ष, 4 प्रदेश महामंत्री, 7 प्रदेश मंत्री, 7 प्रवक्ता सहित ऑफिस सेक्रेटरी, सोशल मीडिया प्रभारी, आईटी टीम प्रभारी और मीडिया प्रभारी जैसे अहम पदों पर नियुक्तियां हुई थी। नई टीम के साथ यह पहली औपचारिक बैठक थी। जिसमें आगामी राजनीतिक रणनीति और संगठन विस्तार पर विस्तृत चर्चा की गई।

मुख्यमंत्री निवास पर भाजपा विधायकों की बैठक भी प्रस्तावित

वहीं बैठक के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पार्टी की सोशल मीडिया मीडिया इनफ्लुएंसर टीम से मिलने दुर्गापुरा पहुंचे। वहीं रविवार रात मुख्यमंत्री निवास पर भाजपा विधायकों की बैठक भी प्रस्तावित है, जिसमें सरकार और संगठन से जुड़े मुद्दों पर आगे की रणनीति तय की जाएगी।

[ruby_related total=5 layout=5]

Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Quick Link

  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Top Categories

  • My Bookmarks
  • Customize Interests

Subscribe

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]

Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
© Great Rajasthan News. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account