राज्य बजट 2026-27 को अंतिम रूप दिए जाने के पश्चात उप मुख्यमंत्री (वित्त) दिया कुमारी ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मंगलवार शाम मुख्यमंत्री कार्यालय में मुलाकात की।
इस दौरान प्रमुख शासन सचिव (वित्त) वैभव गालरिया, शासन सचिव वित्त (व्यय) टीना सोनी, शासन सचिव वित्त (बजट) राजन विशाल, शासन सचिव वित्त (राजस्व) कुमारपाल गौतम एवं निदेशक वित्त (बजट) बृजेश किशोर शर्मा उपस्थित रहे।


