By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • होम
  • देश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • दिल्ली
    • मुंबई
    • कोलकाता
    • चेन्नई
    • अन्य राज्य
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • जोधपुर
    • उदयपुर
    • कोटा
    • अजमेर
    • बीकानेर
    • अलवर
    • भरतपुर
    • पाली
    • सीकर
    • अन्य जिले
  • राजनीति
    • राज्य राजनीति
    • राष्ट्रीय राजनीति
    • चुनाव
    • विधानसभा
    • लोकसभा
    • राज्यसभा
  • बॉलीवुड
    • फिल्म समाचार
    • सेलिब्रिटी न्यूज़
    • बॉक्स ऑफिस
    • टीवी न्यूज़
    • रियलिटी शो
    • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • हॉकी
    • टेनिस
    • बैडमिंटन
    • अन्य खेल
  • शिक्षा
    • स्कूल न्यूज़
    • कॉलेज न्यूज़
    • परीक्षा परिणाम
    • प्रतियोगी परीक्षा
    • छात्रवृत्ति
    • करियर गाइड
  • रोजगार
    • सरकारी नौकरी
    • प्राइवेट जॉब्स
    • रिजल्ट न्यूज़
    • भर्ती अपडेट
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
Reading: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने किया कोटा शहर का निरीक्षण —यातायात, सड़क और नागरिक सुविधाओं को लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
News

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने किया कोटा शहर का निरीक्षण —यातायात, सड़क और नागरिक सुविधाओं को लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश

Last updated: 22.05.2026 12:49 pm
Anjali Dadhich
Published: 22.05.2026

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने संभागीय आयुक्त, जिला कलक्टर, पुलिस अधीक्षक और विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ कोटा शहर के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने यातायात व्यवस्था, सड़कों, अतिक्रमण और आमजन से जुड़ी सुविधाओं की मौके पर समीक्षा की तथा अधिकारियों को योजनाबद्ध तरीके से काम कर समस्याओं का जल्द समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि कोटा शहर का विकास व्यवस्थित और दूरदृष्टि के साथ होना चाहिए, ताकि लोगों को बेहतर आवागमन और सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने यातायात व्यवस्था सुधारने, नागरिक सुविधाओं को मजबूत करने और शहर की सुंदरता बढ़ाने पर जोर दिया।

लोकसभा अध्यक्ष ने केडीए को सभी राजकीय विभागों पर एक जैसे ग्लो साइन बोर्ड लगाने के निर्देश दिए, ताकि शहर में एकरूपता दिखाई दे। उन्होंने प्रमुख चौराहों पर स्लिप लेन चौड़ी करने, अतिक्रमण हटाने और सड़क पर पार्किंग की स्पष्ट मार्किंग करवाने को कहा। साथ ही पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिए कि निर्धारित स्थानों के बाहर सड़क पर वाहन खड़े न हों, इसकी प्रभावी निगरानी की जाए।

लोकसभा अध्यक्ष ने दाड़ाबाड़ी सर्किल और आइलैंड को ऐतिहासिक थीम पर विकसित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा सभी फ्लाइओवर पर आकर्षक पेंटिंग और डिजाइनिंग करवाने तथा वहां सुंदर गमले लगाने को कहा, ताकि शहर का स्वरूप और बेहतर हो सके।

उन्होंने केशवपुरा चौराहे के विकास, केशवपुरा से घटोत्कच तक बिजली लाइनों को अंडरग्राउंड करने तथा टेलीफोन और केबल के पोल हटाने के निर्देश दिए। महावीर नगर चौराहे के विकास और घटोत्कच से एमबीएस कॉलेज होते हुए एमबीएस मार्ग तक स्मार्ट रोड विकसित करने और एमबीएस मार्ग को व्यवस्थित रूप से विकसित करने की योजना बनाने के  निर्देश दिए।

विज्ञान नगर फ्लाइओवर (कॉमर्स कॉलेज जंक्शन) को यू-टर्न सुविधा के साथ विकसित करने पर भी चर्चा हुई। इसके अलावा शहर के सभी नालों से अतिक्रमण हटाने और उन पर व्यू कटर लगाने के निर्देश दिए गए। कोटिया भील, अनंतपुरा और रामधाम जंक्शन/सर्किल को विकसित करने की कार्ययोजना तैयार करने को भी कहा गया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों के साथ शहर की वर्तमान जरूरतों और भविष्य की विकास योजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। बिरला ने कहा कि शहर का विकास ऐसा हो, जिससे आमजन को सुरक्षित, सुविधाजनक और बेहतर वातावरण मिल सके।

इस दौरान लोकसभा अध्यक्ष के ओएसडी राजीव दत्ता, कोटा संभागीय आयुक्त अनिल अग्रवाल, जिला कलक्टर पीयूष सामारिया, पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम सहित केडीए, नगर निगम व प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।

[ruby_related total=5 layout=5]

Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Quick Link

  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Top Categories

  • My Bookmarks
  • Customize Interests

Subscribe

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]

Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
© Great Rajasthan News. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account