लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने चित्तौड़गढ़ जिले के प्रवास के दौरान प्रख्यात धार्मिक स्थल जोगणिया माता मंदिर में पहुंचकर दर्शन किए एवं विधिवत पूजा-अर्चना कर देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।

लोकसभा अध्यक्ष ने आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन में सहभागिता करते हुए नवविवाहित वर-वधुओं को आशीर्वाद प्रदान किया। उन्होंने नवदम्पत्तियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए समाज में एकता, संस्कार एवं पारंपरिक मूल्यों को बनाए रखने का संदेश दिया।


