By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • होम
  • देश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • दिल्ली
    • मुंबई
    • कोलकाता
    • चेन्नई
    • अन्य राज्य
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • जोधपुर
    • उदयपुर
    • कोटा
    • अजमेर
    • बीकानेर
    • अलवर
    • भरतपुर
    • पाली
    • सीकर
    • अन्य जिले
  • राजनीति
    • राज्य राजनीति
    • राष्ट्रीय राजनीति
    • चुनाव
    • विधानसभा
    • लोकसभा
    • राज्यसभा
  • बॉलीवुड
    • फिल्म समाचार
    • सेलिब्रिटी न्यूज़
    • बॉक्स ऑफिस
    • टीवी न्यूज़
    • रियलिटी शो
    • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • हॉकी
    • टेनिस
    • बैडमिंटन
    • अन्य खेल
  • शिक्षा
    • स्कूल न्यूज़
    • कॉलेज न्यूज़
    • परीक्षा परिणाम
    • प्रतियोगी परीक्षा
    • छात्रवृत्ति
    • करियर गाइड
  • रोजगार
    • सरकारी नौकरी
    • प्राइवेट जॉब्स
    • रिजल्ट न्यूज़
    • भर्ती अपडेट
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
Reading: विकसित भारत-जन सेवा अभियान’ को लेकर उच्चस्तरीय बैठक जन-जन तक पहुंचे सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
News

विकसित भारत-जन सेवा अभियान’ को लेकर उच्चस्तरीय बैठक जन-जन तक पहुंचे सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

Last updated: 24.09.2026 1:15 pm
Anjali Dadhich
Published: 23.09.2026

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि विकसित भारत जन सेवा अभियान का उद्देश्य जनसेवा, सामाजिक सरोकार एवं सुशासन की भावना को सुदृढ़ करना, जनकल्याणकारी गतिविधियों की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के साथ-साथ किसानों, महिलाओं और युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है। उन्होंने विभागों को आपसी समन्वय के साथ अभियान की गतिविधियों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने तथा अधिक से अधिक पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं से जोड़ने पर ध्यान केंद्रित करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को विकसित भारत-जन सेवा अभियान को लेकर उच्चस्तरीय बैठक ली। उन्होंने अभियान के माध्यम से सरकार की योजनाओं, जनकल्याणकारी कार्यक्रमों और नागरिक सेवाओं की जानकारी अंतिम छोर तक पहुंचाने तथा जनभागीदारी को और मजबूत करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में ‘सेवा सेतु अभियान’ को तीन दिवस बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन को केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं तथा नागरिक सेवाओं का स्थानीय स्तर पर लाभ उपलब्ध कराए जाने के उद्देश्य से यह अभियान 28 सितंबर तक प्रदेशभर में संचालित होगा। इन शिविरों में योजनाओं की जानकारी, पंजीयन एवं लाभ वितरण के साथ नागरिक सेवाओं की प्रदायगी तथा लंबित प्रकरणों एवं परिवेदनाओं के निस्तारण की कार्रवाई सुनिश्चित हो सकेगी।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश—

मुख्यमंत्री ने आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए अधिकारियों को सड़क, स्वास्थ्य, बिजली, पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं की प्रदायगी में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने के सख्त निर्देश दिये। उन्होंने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को मौसमी बीमारियों की प्रभावी रोकथाम एवं उपचार के लिए आवश्यक तैयारियां करने सहित पर्याप्त दवाओं, संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चिकित्सा सुविधाओं में किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर संबंधित चिकित्सा अधिकारियों एवं कार्मिकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए।

अभियान के तहत ऑनलाइन संकल्प पत्र में राजस्थान देशभर में अव्वल—

बैठक में बताया गया कि विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत प्रदेशभर में 383 रक्तदान शिविरों का आयोजन कर 15 हजार से अधिक यूनिट रक्त का संग्रहण किया गया। साथ ही, राज्य में 37 हजार से अधिक ऑनलाइन संकल्प पत्र भरे गए, जो कि देशभर में सर्वाधिक है। अभियान के तहत आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में 30 लाख परिवारों द्वारा दीपों का प्रज्वलन, और मेरे सपनों का भारत चित्रसेवा कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित 17 हजार 730 कार्यक्रमों में 13 लाख 40 हजार से अधिक विद्यार्थियों एवं प्रतिभागियों ने भागीदारी की। सेवा सेतु अभियान के तहत 660 शिविरों में 2 लाख 25 हजार से अधिक आमजन ने और नमो सेवा अनकही कहानियां’ कार्यक्रम के तहत अब तक 20 हजार 406 कार्यक्रमों में 18 लाख 55 हजार से अधिक प्रतिभागियों ने भागीदारी की।

उल्लेखनीय है कि विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत प्रदेशभर में 12 प्रमुख कार्यक्रम एवं गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इनमें ‘आशीर्वाद का दीया’, रक्तदान शिविर, ‘मेरे सपनों का भारत-चित्रसेवा’, ‘नमो सेवा-अनकही कहानियां’, ‘आंगन मिलन सेवा’, ‘सेवा की कहानी’, ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’, ‘सेवा मेरा योगदान’, ‘सेवा सेतु अभियान’, ‘सेवा के रंग-राष्ट्र के संग’, ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ तथा ‘सुशासन सेवा संवाद’ शामिल हैं।

दीपावली से पहले दुरुस्त हो सड़कें, सफाई एवं बिजली आपूर्ति—

बैठक में मुख्यमंत्री ने सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों को दीपावली से पूर्व सड़कों की गुणवत्तापूर्ण मरम्मत करने एवं स्थानीय शासन विभाग को शहरों में साफ-सफाई सहित आमजन से जुड़ी अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं में सुधार करने के लिए निर्देशित किया। साथ ही, उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों को भी प्रदेशभर में बिजली की निर्बाध एवं सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास सहित संबंधित विभागों के अतिरिक्त मुख्य सचिव, प्रमुख शासन सचिव एवं शासन सचिव सहित अन्य उच्च अधिकारी उपस्थित रहे।

[ruby_related total=5 layout=5]

Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Quick Link

  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Top Categories

  • My Bookmarks
  • Customize Interests

Subscribe

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]

Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
© Great Rajasthan News. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account