By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • होम
  • देश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • दिल्ली
    • मुंबई
    • कोलकाता
    • चेन्नई
    • अन्य राज्य
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • जोधपुर
    • उदयपुर
    • कोटा
    • अजमेर
    • बीकानेर
    • अलवर
    • भरतपुर
    • पाली
    • सीकर
    • अन्य जिले
  • राजनीति
    • राज्य राजनीति
    • राष्ट्रीय राजनीति
    • चुनाव
    • विधानसभा
    • लोकसभा
    • राज्यसभा
  • बॉलीवुड
    • फिल्म समाचार
    • सेलिब्रिटी न्यूज़
    • बॉक्स ऑफिस
    • टीवी न्यूज़
    • रियलिटी शो
    • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • हॉकी
    • टेनिस
    • बैडमिंटन
    • अन्य खेल
  • शिक्षा
    • स्कूल न्यूज़
    • कॉलेज न्यूज़
    • परीक्षा परिणाम
    • प्रतियोगी परीक्षा
    • छात्रवृत्ति
    • करियर गाइड
  • रोजगार
    • सरकारी नौकरी
    • प्राइवेट जॉब्स
    • रिजल्ट न्यूज़
    • भर्ती अपडेट
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
Reading: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शाही शादी की तैयारी, उदयपुर में 26 फरवरी को सात फेरे
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
News

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शाही शादी की तैयारी, उदयपुर में 26 फरवरी को सात फेरे

Last updated: 23.02.2026 3:50 pm
Anjali Dadhich
Published: 23.02.2026

साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के चर्चित स्टार विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। सोमवार सुबह यह कपल अलग-अलग फ्लाइट से उदयपुर पहुंचा, जहां से दोनों सीधे होटल के लिए रवाना हो गए। जानकारी के अनुसार, 26 फरवरी को दोनों उदयपुर-नाथद्वारा हाईवे स्थित कैलाशपुरी के आईटीसी मोमेंटोज होटल में सात फेरे लेंगे। होटल 24 से 26 फरवरी तक बुक किया गया है और शादी समारोह में करीब 230 मेहमानों के शामिल होने की संभावना है।

सोमवार सुबह करीब 10 बजे रश्मिका मंदाना एयरपोर्ट पर नजर आईं। उन्होंने ब्लू सूट और काले चश्मे में सादगी भरा लुक अपनाया था। करीब 15 मिनट बाद विजय देवरकोंडा भी एयरपोर्ट पहुंचे, जिन्होंने ब्लैक जैकेट पहन रखी थी। दोनों ने मीडिया से दूरी बनाए रखते हुए सीधे होटल की ओर रुख किया। इससे पहले रविवार को भी कपल को हैदराबाद एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। रश्मिका टीका लगाए नजर आईं और मास्क व डार्क ग्लासेस से चेहरा ढका हुआ था, वहीं विजय ने भी मास्क और चश्मा पहन रखा था।

शादी के बाद 3 और 4 मार्च को हैदराबाद में भव्य रिसेप्शन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें फिल्म इंडस्ट्री की कई बड़ी हस्तियां शामिल हो सकती हैं। बताया जा रहा है कि यह रिसेप्शन बंजारा हिल्स की किसी प्रीमियम लोकेशन पर होगा। शादी की तैयारियां काफी भव्य स्तर पर की जा रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, समारोह के लिए दिल्ली का एक लोकप्रिय बैंड हायर किया गया है, जो कई सेलिब्रिटी वेडिंग में परफॉर्म कर चुका है। वहीं वेडिंग प्लानर हैदराबाद का है, जिसने पहले भी बड़े आयोजनों को मैनेज किया है।

इस शादी को पूरी तरह निजी रखा जाएगा। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वेडिंग कार्ड के अनुसार, यह समारोह परिवार और करीबी लोगों की मौजूदगी में होगा। शादी में ‘नो फोन पॉलिसी’ लागू रहेगी, ताकि कोई भी अंदर की तस्वीर या वीडियो लीक न हो सके। सुरक्षा के लिए विशेष एजेंसी भी तैनात की जाएगी।

गौरतलब है कि विजय और रश्मिका की सगाई 3 अक्टूबर को हैदराबाद में एक निजी कार्यक्रम में हुई थी। तभी से दोनों की शादी की खबरें चर्चा में थीं। अब उदयपुर की झीलों और शाही माहौल के बीच होने वाली यह वेडिंग साल की सबसे चर्चित सेलिब्रिटी शादियों में गिनी जा रही है।

[ruby_related total=5 layout=5]

Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Quick Link

  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Top Categories

  • My Bookmarks
  • Customize Interests

Subscribe

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]

Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
© Great Rajasthan News. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account