राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी देहरादून पहुँचे। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की।
मुख्यमंत्री धामी ने की सराहना-
मुख्यमंत्री धामी ने विधानसभा स्पीकर देवनानी को पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। विधानसभा स्पीकर ने मुख्यमंत्री धामी को राजस्थान विधानसभा में किए गये नवाचारों पर आधारित पुस्तक की प्रति भेंट की। श्री देवनानी ने राजस्थान विधानसभा में किए जा रहे विभिन्न नवाचारों एवं कार्यक्रमों की जानकारी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से साझा की। z ने विधानसभा स्पीकर द्वारा किए गए नवाचारों की सराहना की।
विधानसभा स्पीकर देवनानी के विधानसभा भवन के विभिन्न द्वारों के नामकरण को ऐतिहासिक और मूल्यपरक निर्णय बताते हुए कहा कि द्वारों के नाम लोकतंत्र के मूल आदर्शों के प्रतीक हैं। इन द्वारों से प्रवेश करने वाला प्रत्येक व्यक्ति यह अनुभव करेगा कि वह केवल एक भवन में नहीं बल्कि लोकतांत्रिक संस्कारों के पवित्र केंद्र में प्रवेश कर रहा है। श्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा विभिन्न भवनों व शहरों के औपनिवेशक नामों की जगह भारतीयता और इनका प्राचीन व वास्तविक इतिहास व संस्कृति दर्शाने वाला नाम रखने की तर्ज पर विधानसभा स्पीकर ने विधानसभा के द्वारों को कर्तव्य द्वार, शक्ति द्वार, सुशासन द्वार, संकल्प द्वार और शौर्य द्वार नाम देकर ऐतिहासिक कार्य किया है।
इससे पूर्व वासुदेव देवनानी प्रातः वायुयान द्वारा उत्तराखंड की पांच दिवसीय यात्रा के लिए रवाना हुए। विधानसभा स्पीकर का प्रातः सिविल लाइन्स स्थित राजकीय निवास पर विधान सभा के अधिकारियों ने पुष्प गुच्छ भेंट कर और माला पहनाकर अभिवादन किया व उनकी सुखद यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी।


