राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने बांसवाडा प्रवास के दौरान प्रसिद्ध त्रिपुरा सुंदरी माता के दर्शन किये एवं पूजा-अर्चना की। उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
स्पीकर वासुदेव देवनानी का मंदिर परिसर में मंदिर प्रशासन द्वारा पारंपरिक स्वागत किया गया। इस अवसर पर स्पीकर वासुदेव देवनानी ने कहा कि त्रिपुरा सुंदरी धाम श्रद्धा एवं आस्था का प्रमुख केंद्र है। यहां देशभर से श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं।


