By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • होम
  • देश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • दिल्ली
    • मुंबई
    • कोलकाता
    • चेन्नई
    • अन्य राज्य
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • जोधपुर
    • उदयपुर
    • कोटा
    • अजमेर
    • बीकानेर
    • अलवर
    • भरतपुर
    • पाली
    • सीकर
    • अन्य जिले
  • राजनीति
    • राज्य राजनीति
    • राष्ट्रीय राजनीति
    • चुनाव
    • विधानसभा
    • लोकसभा
    • राज्यसभा
  • बॉलीवुड
    • फिल्म समाचार
    • सेलिब्रिटी न्यूज़
    • बॉक्स ऑफिस
    • टीवी न्यूज़
    • रियलिटी शो
    • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • हॉकी
    • टेनिस
    • बैडमिंटन
    • अन्य खेल
  • शिक्षा
    • स्कूल न्यूज़
    • कॉलेज न्यूज़
    • परीक्षा परिणाम
    • प्रतियोगी परीक्षा
    • छात्रवृत्ति
    • करियर गाइड
  • रोजगार
    • सरकारी नौकरी
    • प्राइवेट जॉब्स
    • रिजल्ट न्यूज़
    • भर्ती अपडेट
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
Reading: शासन सचिवालय में राजीविका रंगोत्सव (होली मेला) का भव्य शुभारंभ
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
News

शासन सचिवालय में राजीविका रंगोत्सव (होली मेला) का भव्य शुभारंभ

Last updated: 26.02.2026 2:33 pm
Anjali Dadhich
Published: 26.02.2026

 महिला स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों के विपणन एवं ब्रांडिंग को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में आयोजित “राजीविका रंगोत्सव” का सचिवालय परिसर में भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास द्वारा किया गया। इस अवसर पर श्रेया गुहा, अतिरिक्त मुख्य सचिव, ग्रामीण विकास विभाग एवं नेहा गिरि, राज्य मिशन निदेशक, राजीविका की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस अवसर पर मुख्य सचिव ने महिला स्वयं सहायता समूहों की सराहना करते हुए कहा कि राजीविका द्वारा आयोजित ऐसे विपणन मंच महिला उद्यमिता को नई दिशा प्रदान करते हैं तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वहीं अतिरिक्त मुख्य सचिव ने महिला समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों को गुणवत्ता, नवाचार और पारंपरिक कौशल का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने राजीविका के स्टॉलस् का अवलोकन किया तथा महिला उद्यमियों से संवाद कर उनके उत्पादों, पैकेजिंग एवं विपणन रणनीतियों की जानकारी ली। राजीविका की राज्य मिशन निदेशक ने बताया कि इस प्रकार के आयोजनों से स्वयं सहायता समूहों को प्रत्यक्ष बाजार उपलब्ध होता है, जिससे उन्हें ग्राहकों की प्रतिक्रिया प्राप्त करने एवं अपने उत्पादों को और बेहतर बनाने का अवसर मिलता है।

राजीविका रंगोत्सव शासन सचिवालय में 25 से 27 फरवरी 2026 तक आयोजित किया जा रहा है, जिसमें राजस्थान के 13 जिलों से 15 स्वयं सहायता समूह भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम में कुल 10 स्टॉल लगाए गए हैं। इन स्टॉल पर हर्बल गुलाल, पारंपरिक खाद्य सामग्री, गुजिया, ठंडाई उत्पाद, हर्बल उत्पाद, उपहार एवं सजावटी सामग्री, सॉफ्ट टॉयज, लकड़ी एवं क्रोशिया उत्पादों का प्रदर्शन एवं विक्रय किया जा रहा है। होली के अवसर को ध्यान में रखते हुए इको-फ्रेंडली एवं हर्बल उत्पादों को विशेष प्राथमिकता दी गई है।

राजीविका रंगोत्सव का उद्देश्य महिला समूहों द्वारा चलाए जा रहे उद्यमों को बाजार में पहचान दिलाना, “राजसखी” ब्रांड को मजबूत करना और राज्य में महिलाओं की आजीविका को बढ़ावा देना है। यह आयोजन बिक्री बढ़ाने और स्वयं सहायता समूहों को बेहतर बाजार मंच उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

[ruby_related total=5 layout=5]

Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Quick Link

  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Top Categories

  • My Bookmarks
  • Customize Interests

Subscribe

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]

Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
© Great Rajasthan News. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account