By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • होम
  • देश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • दिल्ली
    • मुंबई
    • कोलकाता
    • चेन्नई
    • अन्य राज्य
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • जोधपुर
    • उदयपुर
    • कोटा
    • अजमेर
    • बीकानेर
    • अलवर
    • भरतपुर
    • पाली
    • सीकर
    • अन्य जिले
  • राजनीति
    • राज्य राजनीति
    • राष्ट्रीय राजनीति
    • चुनाव
    • विधानसभा
    • लोकसभा
    • राज्यसभा
  • बॉलीवुड
    • फिल्म समाचार
    • सेलिब्रिटी न्यूज़
    • बॉक्स ऑफिस
    • टीवी न्यूज़
    • रियलिटी शो
    • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • हॉकी
    • टेनिस
    • बैडमिंटन
    • अन्य खेल
  • शिक्षा
    • स्कूल न्यूज़
    • कॉलेज न्यूज़
    • परीक्षा परिणाम
    • प्रतियोगी परीक्षा
    • छात्रवृत्ति
    • करियर गाइड
  • रोजगार
    • सरकारी नौकरी
    • प्राइवेट जॉब्स
    • रिजल्ट न्यूज़
    • भर्ती अपडेट
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
Reading: शिक्षा मंत्री ने श्रीगंगानगर में राजकीय विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण, लापरवाही पर जताई नाराजगी
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
News

शिक्षा मंत्री ने श्रीगंगानगर में राजकीय विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण, लापरवाही पर जताई नाराजगी

Last updated: 22.04.2026 5:03 pm
Anjali Dadhich
Published: 22.04.2026

शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने अपने दो दिवसीय श्रीगंगानगर दौरे के दौरान बुधवार को कक्षा 1 से 8 तक संचालित राजकीय विद्यालय 3 एचएच और सूरतगढ़ की ग्राम पंचायत भगवानगढ़ के एक डीबीएनडी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालयों में अनियमितताएं सामने आईं, जिस पर मंत्री ने नाराजगी व्यक्त की।

निरीक्षण के समय राजकीय विद्यालय 3 एचएच के प्रिंसिपल गिरजा शंकर अनुपस्थित पाए गए। जानकारी लेने पर पता चला कि उन्होंने अवकाश भी स्वीकृत नहीं कराया था। इसके अलावा दो अन्य शिक्षक भी बिना अनुमति के अनुपस्थित मिले। विद्यालय में कक्षा 1 से 8 तक कुल 32 विद्यार्थियों का नामांकन है जबकि गांव की आबादी लगभग 700 है। इस पर मंत्री ने नामांकन व शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के निर्देश दिए।

मंत्री ने कक्षा आठवीं के विद्यार्थियों से सवाल-जवाब कर उनके शैक्षणिक स्तर का आकलन किया, जिसमें छात्रों का प्रदर्शन कमजोर पाया गया। एक छात्र द्वारा साधारण गणितीय प्रश्न का गलत उत्तर देने पर मंत्री ने शिक्षण व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए। कक्षा 7 के निरीक्षण में 3 विद्यार्थी उपस्थित मिले। इस दौरान मंत्री ने सीडीईओ अरविंदर सिंह से विद्यालयों के नियमित निरीक्षण को लेकर जवाब-तलब किया। सीडीईओ ने संबंधित प्रिंसिपल के विरुद्ध कार्रवाई का आश्वासन दिया।

मंत्री ने स्पष्ट कहा कि कम विद्यार्थियों के बावजूद बेहतर परिणाम अपेक्षित हैं, लेकिन वर्तमान स्थिति चिंताजनक है। उन्होंने शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने, अनुशासन बनाए रखने तथा नामांकन बढ़ाने के लिए ठोस कदम उठाने के भी निर्देश दिए।

इसके बाद शिक्षा मंत्री ने पंचायत समिति सूरतगढ़ की ग्राम पंचायत भगवानगढ़ के एक डीबीएनडी स्कूल का भी निरीक्षण किया। विद्यालय वर्ष 2021 में माध्यमिक से उच्च माध्यमिक विद्यालय मे क्रमोन्नत हो गया था, परन्तु विद्यालय के प्रवेश द्वार पर माध्यमिक विद्यालय का बोर्ड लगा मिला। विद्यालय के शौचालय में पानी की व्यवस्था नहीं थी। छात्र-छात्रा शौचालय का नाम सही अंकित नहीं पाया गया। इस पर मंत्री ने आवश्यक सुधार के निर्देश दिए। 

[ruby_related total=5 layout=5]

Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Quick Link

  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Top Categories

  • My Bookmarks
  • Customize Interests

Subscribe

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]

Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
© Great Rajasthan News. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account