By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • होम
  • देश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • दिल्ली
    • मुंबई
    • कोलकाता
    • चेन्नई
    • अन्य राज्य
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • जोधपुर
    • उदयपुर
    • कोटा
    • अजमेर
    • बीकानेर
    • अलवर
    • भरतपुर
    • पाली
    • सीकर
    • अन्य जिले
  • राजनीति
    • राज्य राजनीति
    • राष्ट्रीय राजनीति
    • चुनाव
    • विधानसभा
    • लोकसभा
    • राज्यसभा
  • बॉलीवुड
    • फिल्म समाचार
    • सेलिब्रिटी न्यूज़
    • बॉक्स ऑफिस
    • टीवी न्यूज़
    • रियलिटी शो
    • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • हॉकी
    • टेनिस
    • बैडमिंटन
    • अन्य खेल
  • शिक्षा
    • स्कूल न्यूज़
    • कॉलेज न्यूज़
    • परीक्षा परिणाम
    • प्रतियोगी परीक्षा
    • छात्रवृत्ति
    • करियर गाइड
  • रोजगार
    • सरकारी नौकरी
    • प्राइवेट जॉब्स
    • रिजल्ट न्यूज़
    • भर्ती अपडेट
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
Reading: सांभर महोत्सव 2025 का भव्य आगाज़: कला, संस्कृति और एडवेंचर से सजी विश्व प्रसिद्ध सांभर झील
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
News

सांभर महोत्सव 2025 का भव्य आगाज़: कला, संस्कृति और एडवेंचर से सजी विश्व प्रसिद्ध सांभर झील

Last updated: 27.12.2025 5:43 pm
Anjali Dadhich
Published: 27.12.2025

राजस्थान की विश्व प्रसिद्ध सांभर झील एक बार फिर देश-विदेश के पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गई है। पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित पांच दिवसीय सांभर महोत्सव 2025 का शुभारंभ शनिवार को प्रदेश की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने दीप प्रज्वलन कर किया। यह महोत्सव 31 दिसंबर तक चलेगा और पर्यटकों को राजस्थान की समृद्ध कला, संस्कृति, लोक परंपराओं और प्राकृतिक सौंदर्य से रूबरू कराएगा।

उद्घाटन अवसर पर उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कहा कि सांभर क्षेत्र ऐतिहासिक, धार्मिक और प्राकृतिक दृष्टि से बेहद समृद्ध है। यहां लोक संस्कृति, पक्षी पर्यटन और एडवेंचर टूरिज्म की अपार संभावनाएं हैं। इस महोत्सव के जरिए स्थानीय कला, संस्कृति, खान-पान और रोजगार को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही यह उत्सव सांभर को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान दिलाएगा और राज्य के ईयर-राउंड टूरिज्म विजन को मजबूती देगा।

महोत्सव को लेकर पर्यटकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। जयपुर से आए पर्यटक प्रशांत ने बताया कि सोशल मीडिया के जरिए उन्हें फेस्टिवल की जानकारी मिली और पहली बार यहां आकर पैराग्लाइडिंग, पैरासेलिंग, कैमल राइड और हॉर्स राइड का रोमांचक अनुभव लिया। वहीं पर्यटक प्रियंका सोनी ने कहा कि सांभर झील की रंग-बिरंगी नमक की क्यारियां और प्रवासी पक्षी मन को बेहद सुकून देते हैं।

महोत्सव में एडवेंचर और संस्कृति का अनोखा संगम देखने को मिल रहा है। पर्यटक पैरामोटरिंग, पैराग्लाइडिंग और पैरासेलिंग का आनंद ले सकते हैं, जबकि झील की सफेद सतह पर हेरिटेज ट्रेन, ऊंट और घुड़सवारी आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। शनिवार शाम देवयानी तीर्थ सरोवर पर हजारों दीपकों से महाआरती का आयोजन होगा। 28 से 30 दिसंबर तक लोक कलाकारों द्वारा रंगारंग राजस्थानी नृत्य-संगीत प्रस्तुतियां दी जाएंगी। झील किनारे विकसित टेंट सिटी में स्टार गेजिंग, फूड क्राफ्ट जोन में पारंपरिक व्यंजन और हस्तशिल्प प्रदर्शनी पर्यटकों को खास अनुभव दे रही है।

[ruby_related total=5 layout=5]

Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Quick Link

  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Top Categories

  • My Bookmarks
  • Customize Interests

Subscribe

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]

Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
© Great Rajasthan News. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account